कॉलेज में दिखना है सबसे स्टाइलिश? तो इस विंटर ट्राई करें ये क्यूट और कोजी आउटफिट्स

सर्दियों में कॉलेज जाते समय आपको भी अपना लुक स्टाइलिश होने के साथ-साथ आरामदायक भी चाहिए? ऐसे में हुडी, ओवरसाइज स्वेटर, कार्डिगन और जैकेट जैसे विंटर आउटफिट्स को चुन सकती हैं, जो आपको खास दिखाने में मदद करेंगे। 
Updated:- 2026-11-12, 18:43 IST
cozy college outfits for winter cute warm and campus ready looks

सर्दियों का मौसम आते ही सुबह-सुबह रजाई छोड़कर कॉलेज जाने का मन भला किसका होता है, लेकिन जब बात कॉलेज फैशन की हो, तो ठंड के बावजूद स्टाइल से तो समझौता नहीं किया जा सकता न। दोस्तों के साथ कैंपस में घूमना हो, क्लास अटेंड करनी हो या कॉलेज कैंटीन में बैठकर गपशप करनी हो, हर मौके पर अच्छा दिखना तो बनता है। हालांकि, विंटर फैशन में सबसे बड़ी परेशानी यही होती है कि गर्म कपड़े पहनने के चक्कर में कई बार पूरा लुक बोरिंग लगने लगता है। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। कुछ स्मार्ट और ट्रेंडी आउटफिट को अपने वॉर्डरोब में शामिल करके आप ठंड से भी बच सकती हैं और अपने कॉलेज लुक को भी बेहद खूबसूरत बना सकती हैं।

आइए जानते हैं कुछ ऐसे कोजी कॉलेज आउटफिट के आइडिया के बारे में, जो इस विंटर आपके स्टाइल को नया लुक देने में मदद करेंगे।

ओवरसाइज हुडी के साथ पाएं कूल और कम्फर्टेबल लुक

oversized hoody

कॉलेज जाने की जल्दबाजी में अगर आप ऐसा आउटफिट पहनना चाहती हैं जो बिना ज्यादा मेहनत किए आपको स्टाइलिश दिखाएं, तो ओवरसाइज हुडी एक शानदार विकल्प रहेगा। कॉलेज के लिए यह सबसे आरामदायक और ट्रेंडी विंटर आउटफिट्स में से एक माना जाता है। आप ब्लैक, बेज, ग्रे, पिंक या पेस्टल शेड की ओवरसाइज हुडी को ब्लू या ब्लैक जींस के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ व्हाइट स्नीकर्स और एक छोटा सा स्लिंग बैग आपके लुक को और भी शानदार बना देगा।
स्टाइलिंग टिप्स: अगर आपको थोड़ा अलग दिखना पसंद है, तो हुडी के साथ वाइड लेग जींस भी ट्राई कर सकती हैं। यह आउटफिट आपको पूरे दिन आरामदायक महसूस कराने के साथ-साथ एक परफेक्ट कॉलेज गर्ल लुक देने में मदद करेगा।

क्लासी विंटर लुक के लिए ट्राई करें कार्डिगन और जींस का कॉम्बिनेशन

combination of a cardigan and jeans

कार्डिगन एक ऐसा विंटर ड्रेस है, जो कभी फैशन से बाहर नहीं होता। अगर आप कॉलेज में सिंपल लेकिन आकर्षक दिखना चाहती हैं, तो कार्डिगन और जींस का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं। आप किसी खूबसूरत फ्लोरल पैटर्न वाला या न्यूट्रल शेड के कार्डिगन को बेसिक टॉप और हाई-वेस्ट जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं। चाहें तो कार्डिगन को बटन लगाकर टॉप की तरह भी पहन सकती हैं या खुला छोड़ सकती हैं। यह पूरी तरह आपकी पसंद पर निर्भर करता है।
स्टाइलिंग टिप्स: इस आउटफिट के साथ छोटे हूप इयररिंग्स, वॉच और स्नीकर्स आपके लुक में चार चांद लगा देंगे। यह आउटफिट खासतौर पर उन लड़कियों के लिए अच्छा रहेगा, जिन्हें सिंपल और सोबर फैशन पसंद आता है।

टर्टलनेक टॉप के साथ दिखेंगी बेहद स्टाइलिश

Turtle-neck top

अगर आप इस सर्दी अपने कॉलेज लुक में थोड़ा क्लासी और मॉडर्न टच जोड़ना चाहती हैं, तो ट्रेंड में छाएं हुए टर्टलनेक टॉप को चुनना सही रहेगा। यह न सिर्फ आपको ठंड से बचाने में मदद करेगा, बल्कि आपके पूरे लुक को भी काफी स्मार्ट बना सकता है। आप ब्लैक, व्हाइट, ब्राउन या बेज कलर के टर्टलनेक टॉप को डेनिम जींस या ट्राउजर के साथ पहन सकती हैं जो आपको काफी स्टाइलिश दिखा सकता है।
स्टाइलिंग टिप्स: आप टर्टलनेक टॉप के ऊपर लॉन्ग कोट या जैकेट पहन सकती हैं जिससे आपका आउटफिट और भी स्टाइलिश लगेगा। वहीं, फुटवियर में एंकल बूट्स या स्नीकर्स चुन सकती हैं। यह लुक कॉलेज के साथ-साथ दोस्तों के साथ कैफे जाने के लिए भी परफेक्ट रहेगा।

ट्रेंडी विंटर लुक के लिए ट्राई करें डेनिम या पफर जैकेट

denim jacket

विंटर फैशन में जैकेट्स की अपनी अलग ही जगह होती है। खासकर डेनिम और पफर जैकेट्स आपके साधारण आउटफिट को भी बेहद फैशनेबल बना सकती हैं। अगर आपको लेयरिंग करना पसंद है, तो इस सर्दी इन्हें अपने कॉलेज वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। डेनिम जैकेट को स्वेटशर्ट, बेसिक टी-शर्ट या टॉप के साथ पहना जा सकता है, जो बेहद कूल दिखता है। वहीं, ज्यादा ठंड होने पर पफर जैकेट अच्छा रहेगा, जो ठंड से बचाने के साथ बढ़िया दिखने में मदद करेगा।
स्टाइलिंग टिप्स: इन जैकेट्स को आप जींस, जॉगर्स या वाइड लेग पैंट्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए स्नीकर्स और कैप लगा सकती हैं। इस तरह आपका विंटर कॉलेज लुक कंफर्टेबल होने के साथ-साथ काफी ट्रेंडी भी लगेगा।

यह भी पढ़ें- Long Cardigan Designs: जींस के साथ स्टाइल करें ये लॉन्ग कार्डिगन, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

स्वेटर और स्कर्ट के कॉम्बिनेशन से पाएं क्यूट लुक

sweater and skirt

सर्दियों के दिनों में वहीं रोज दिन जींस और हुडी पहनकर कॉलेज जाना आपको बोर कर सकता है। तो क्यों न साल 2026 में कुछ नया ट्राई किया जाए? इस विंटर आप स्वेटर और स्कर्ट का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं जो आपको बेहद प्यारा और फैशनेबल लुक देने में मदद करेगा। आप फिटेड या ओवरसाइज स्वेटर को मिनी या मिडी स्कर्ट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। ठंड से बचने के लिए इसके साथ टाइट्स और लॉन्ग बूट्स पहनना एक अच्छा आइडिया रहेगा।
स्टाइलिंग टिप्स: अगर आपको सिंपल लुक पसंद है, तो न्यूट्रल कलर का स्वेटर और प्लेन स्कर्ट चुन सकती हैं। वहीं, थोड़ा मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो चेक प्रिंट स्कर्ट और सॉलिड कलर का स्वेटर ट्राई कर सकती हैं। यह आउटफिट फ्रेंड्स के साथ आउटिंग और कैजुअल कॉलेज डेज के लिए काफी अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें- Winter Shopping Tips: स्वेटर से जैकेट तक, इस विंटर सीजन ट्रेंड में हैं ये स्टाइलिश आउटफिट्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
सर्दियों में कॉलेज जाने के लिए सबसे अच्छे आउटफिट्स कौन-से हैं?
सर्दियों में कॉलेज जाने के लिए हुडी, ओवरसाइज स्वेटर, कार्डिगन, टर्टलनेक टॉप और डेनिम जैकेट अच्छे आउटफिट्स हैं। इन्हें जींस, ट्राउजर या जॉगर्स के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। ये कपड़े आपको ठंड से बचाने के साथ-साथ एक कूल और ट्रेंडी लुक देने में मदद करेंगे।
कॉलेज में सर्दियों के दौरान स्टाइलिश और आरामदायक कैसे दिख सकते हैं?
अगर आप कॉलेज में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो ऐसे कपड़े चुन सकती हैं जो पहनने में आरामदायक हों और आप पर अच्छा भी लगे। आप ओवरसाइज हुडी के साथ जींस, कार्डिगन के साथ वाइड लेग पैंट या टर्टलनेक टॉप के साथ जैकेट पहन सकती हैं।
क्या ओवरसाइज हुडी कॉलेज के लिए अच्छा विंटर आउटफिट है?
आमतौर पर, ओवरसाइज हुडी कॉलेज के लिए एक बेहतरीन विंटर आउटफिट मानी जाती है। यह काफी आरामदायक होती है और आपको एक कूल, कैजुअल लुक दे सकती है। आप इसे स्किनी जींस, वाइड-लेग डेनिम या जॉगर्स के साथ पहन सकती हैं।
सर्दियों में कॉलेज के लिए कौन-से फुटवियर पहनने चाहिए?
सर्दियों में कॉलेज के लिए स्नीकर्स, एंकल बूट्स और आरामदायक फ्लैट शूज अच्छे विकल्प हैं। स्नीकर्स लगभग हर कैजुअल विंटर आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं, जबकि बूट्स आपके लुक को थोड़ा क्लासी और स्टाइलिश बनाने में मदद करते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।