Winter Shopping Tips: स्वेटर से जैकेट तक, इस विंटर सीजन ट्रेंड में हैं ये स्टाइलिश आउटफिट्स
-1793935952451.webp)
Winter Shopping Tips:सर्दियां शुरू होते ही हमारे पहनावे से लेकर लाइफस्टाइल तक कई बदलाव आते हैं। खुद को बदलते मौसम में स्टाइलिश बनाए रखने के चक्कर में अक्सर सेहत खराब हो जाती है।अगर आप भी इस विंटर सीजन सेहतमंद रहने के साथ स्टनिंग लुक पाना चाहती हैं तो ये स्टाइलिश आउटफिट्स आपके काम आएंगे।कई महिलाओं और युवतियों के मन में सवाल उठता है कि आखिर वह किस रंग के कपड़े पहनें? जिससे उनका लुक परफेक्ट नजर आए। मोटे-मोटे कपड़ों की वजह से वह ज्यादा हैवी न दिखें। हम आपको इस सीजन में कुछ ऐसे रंगों के कपड़ों के बारे में भी बताएंगे, जिससे आपका लुक काफी हटकर लगेगा।
Winter Shopping Tips: विंटर Co-ord सेट्स एक बेस्ट ऑप्शन
स्कार्फ और कैप सर्दियों में ठंड से बचने के साथ ही स्टाइल स्टेटमेंट भी है। अपने लिए कुछ मल्टीकलर, ब्लैक और वाइट जैसे कलर के स्टोल और कैप को अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकते हैं। शॉल का हमेशा ही फैशन रहता है, शॉल प्लेन सूट या साड़ी के ऊपर काफी अच्छा लगता है।
यह भी पढ़ें- विंटर सीजन में ऑफिस से लेकर आउटिंग के दौरान पाना चाहती हैं न्यू लुक तो स्टाइल करें ये कोटी वाली स्वेटर
-1793936308668.webp)
Image Credit: magnific.com
Winter Shopping Tips: लॉन्ग शू दिलाएंगे डिफरेंट लुक
शू और जूतों का चुनाव स्टाइल स्टेटमेंट के लिए ध्यान रखना जरूरी है। जीन्स और वुलन स्कर्ट के साथ लॉन्ग बूट्स काफी अच्छे लगते हैं। जूतों का चयन करते वक्त स्टाइल और पसंद के साथ अपने कंफर्ट का जरूर ध्यान रखें।
Winter Shopping Tips: लाइट कलर्स भी हैं शानदार
-1793936358097.webp)
Image Credit: magnific.com
विंटर सीजन 2026 में लाइट कलर्स ने अपनी जगह बनाई है। इलूमनेटिंग येलो, फायर वर्ल, अल्टीमेट ग्रे, काफी ट्रेंड में हैं। इन सभी कलर्स की खासियत ये है कि ये काफी ब्राइट हैं। फुकिया फेडोरा कलर भी इन दिनों हर सेलेब्रिटी को पहने हुए देख सकते हैं। रानी और पर्पल रंग का यह कॉम्बिनेशन के क्या ही कहने?
यह भी पढ़ें- विंटर सीजन के लिए बेस्ट हैं ये अनारकली सूट, देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: magnific.com
- सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए बेस्ट लेयरिंग कैसे करें?
- सबसे पहले नमी सोखने वाली या थर्मल बेस लेयर पहनें। मिड लेयर: इसके ऊपर वूलेन स्वेटर, हुडी या कार्डिगन पहनें। आउटर लेयर: अंत में एक स्टाइलिश ट्रेंडी कोट, जैकेट या ब्लेज़र पहनकर लुक को पूरा करें।
- एथनिक वियर (साड़ी या सूट) के साथ सर्दियों में क्या पहनें?
- साड़ी या सूट के साथ कश्मीरी कानी शॉल, फॉक्स पश्मीना या जामावार शॉल बेहद शाही और एलिगेंट लुक देते हैं। वूलन को-ऑर्ड सेटया एक्रिलिक कुर्ता प्लाजो सेट भी विंटर में काफी पसंद किए जाते हैं।
- प्लस साइज महिलाएं सर्दियों में भारी या बल्की दिखने से कैसे बचें?
- बहुत ज्यादा ढीले-ढाले या बड़े साइज के ओवरसाइज्ड कपड़े पहनने से बचें। स्मार्ट लेयरिंग का इस्तेमाल करें, जैसे फिटेड इनर के साथ ओपन जैकेट या लॉन्गलाइन कोट कैरी करें जिससे स्लिम और स्मार्ट लुक मिले।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।