Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:59 AM IST

कॉलेज गर्ल हों या वर्किंग वुमन, जानें किस उम्र और जगह के लिए कैसी ज्वेलरी रहेगी बेस्ट?

ज्वेलरी सिर्फ सजने-संवरने का ही हिस्सा नहीं है बल्कि ये आपकी पर्सनैलिटी और स्टाइल को भी दिखाती है। हालांकि हर उम्र और हर जगह के लिए एक जैसी ज्वेलरी सही नहीं होती है। हम आपको बता रहे हैं क‍ि आप कब और कहां कैसी ज्‍वेलरी पहन सकती हैं?
Updated:- 2026-07-06, 13:11 IST
jewellery wearing tips

आज के समय में स‍िर्फ अच्छे आउटफ‍िट्स ही लोग नहीं पहनते हैं। लड़क‍ियां और मह‍िलाएं एसेसरीज पर भी उतना ही ध्‍यान देती हैं ज‍ितना कपड़ों, फुटव‍ियर और मेकअप पर द‍िया जाता है। ज्‍वेलरी की बात करें तो ये आज सि‍र्फ एक फैशन का ह‍िस्‍सा नहीं है। ये आपकी पर्सनैल‍िटी और स्‍टाइल को भी इंहैंस करती है। हालांक‍ि, हर उम्र और हर जगह के ल‍िए एक जैसी ज्‍वेलरी सही नहीं होती है। जो ज्‍वेलरी में हम कॉलेज में पहनकर जाते हैं, जरूरी नहीं है क‍ि वो ऑफ‍िस के ल‍िए भी सही हो।

इसल‍िए ज्‍वेलरी खरीदते समय स‍िर्फ फैशन नहीं बल्‍क‍ि अपनी एज, काम और मौकों का भी उतना ही ध्‍यान रखना चाह‍िए। आजकल बाजार में इतनी सारी ज्‍वेलरीज मि‍लने लगी हैं ज‍िससे लोग कंफ्यूज हो जाते हैं क‍ि क्‍या पहनें और क्‍या नहीं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं क‍ि आप कॉलेल, ऑफ‍िस या क‍िसी खास मौके पर कैसी ज्‍वेलरी पहन सकती हैं। आइए जानते हैं-

कॉलेज जाने वाली लड़कियों की कैसी हो ज्वेलरी?

अरुणा यादव (एक ज्‍वेलरी ब्रांड के फाउंडर) ने बताया क‍ि कॉलेज टाइम नई चीजें ट्राई करने और अपना स्टाइल बनाने का होता है। इस एज में ज्यादातर लड़कियां ऐसी ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं जो ट्रेंडी हो और कंफर्टेबल भी हों। ऐसे में कॉलेज गोइंग गर्ल्‍स को पतली सी चेन, छोटे हूप ईयररिंग्स, चार्म ब्रेसलेट और सिंपल रिंग्स ट्राई कर सकती हैं। इन्हें रोजाना आसानी से कैरी क‍िया जा सकता है।

jewellery wearing tips  (1)

वर्किंग वुमन के लिए क्या है सही ऑप्‍शन?

उन्‍होंने बताया क‍ि कॉलेज के बाद जब प्रोफेशनल लाइफ शुरू होती है तो ज्‍वेलरी भी चेंज कर देना चाह‍िए। ऑफ‍िर में बहुत हैवी या चमकदार ज्‍वेलरी पहनने से आपका लुक ब‍िगड़ सकता है। इसल‍िए कोई सि‍ंपल ड‍िजाइन की ज्‍वेलरी ट्राई कर सकती हैं। स्‍टड ईयरर‍िंग्‍स, छोटे पेंडेंट या कोई पतला सा ब्रेसलेट और स‍िंपल ईयरर‍िंग्‍स ऑफ‍िस व‍ियर के ल‍िए सही रहते हैं। ये आपके प्रोफेशनल लुक को ब‍िगाड़ते भी नहीं है।

यह भी पढ़ें- Jodha Ring Designs: खूब पसंद की जा रही हैं ये जोधा रिंग्स, आप भी करें शामिल

ऑफ‍िस इवेंट के ल‍िए ट्राई करें ये ज्‍वेलरी

अगर आपके ऑफ‍िस का कोई इवेंट है और आप फॉर्मल गाउन, इंडो-वेस्टर्न ड्रेस या कोई क्लासी साड़ी पहन रही हैं तो आप उसके साथ डायमंड या जरकन के स्टड्स/ड्राप इयररिंग्स, स्लीक ब्रेसलेट या स्टेटमेंट रिंग पहन सकती हैं।

jewellery wearing tips  (2)

मैच्योर लुक के लिए बेस्‍ट रहेंगी ये ज्‍वेलरी

अगर कोई गेट-टुगेदर या कोई पार्टी है और आप सिल्क या कॉटन की साड़ी पहन रही हैं तो सोने की ज्वेलरी, थ्रेड वर्क वाली ज्वेलरी या पोल्की के झुमके ट्राई कर सकती हैं। वहीं शादी-ब्याह या क‍िसी बड़े फंक्शन में आप हैवी पर्ल सेट, कुंदन हार या क्लासिक गोल्ड सेट ज्‍यादा अच्‍छी लगेंगी। अगर आपकी एज 40 के पार है तो आप ये ट्राई कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Jhumka History: 2000 साल से भी पुराना है झुमके का फैशन, जानें इसकी पूरी कहानी

तो अगर आप भी हर मौके पर अपने लुक को इंहैंस करना चाहती हैं तो कॉलेज और ऑफ‍िस में ये ज्‍वेलरी ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।