Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:51 AM IST

Cotton Sarees for Female Teachers: फीमेल टीचर्स के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉटन की साड़ियां, गर्मी में मिलेगा क्लासी और कंफर्ट लुक

Cotton Sarees for Female Teachers: अगर आप टीचर हैं और अपने स्कूल में स्टाइलिश लुक क्रिएट कर जाना चाहती हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली कॉटन साड़ी को शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन साड़ी डिजाइंस के बारे में। 
Updated:- 2026-04-28, 18:05 IST
image

अगर आप वर्किंग वुमन हैं और कॉलेज या स्कूल पढ़ाने जाती हैं, तो अब आपको रोजाना पहनने के लिए साड़ी को लेकर कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं हैं। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट कॉटन की साड़ी के डिजाइंस बताएंगे, जो खास कर फीमेल टीचर्स के लिए बेस्ट हो सकती है। इस तरह की कुछ साड़ियों को शामिल कर आप अपने पूरे कॉलेज या स्कूल वाले लुक को गॉर्जियस बना सकती हैं साथ ही गर्मियों में कंफर्ट लुक भी पा सकती हैं।

डस्ट पिंक सॉलिड प्योर कॉटन साड़ी

अगर आप टीचर हैं और रोजाना एक जैसे आउटफिट या साड़ी पहनकर बोर हो गई है और कुछ नया ट्राई करने का सोच रही हैं, तो अब आउटफिट को लेकर परेशान होने के बजाय आप इस तरह की कॉटन डस्ट पिंक सॉलिड प्योर कॉटन साड़ी को चुन सकती हैं। ऐसी साड़ी खासकर टीचर्स और वर्किंग वुमन के लिए परफेक्ट रहेगी, जो उनके पूरे लुक को डिफरेंट और गॉर्जियस बना देगी।

2 - 2026-04-28T165611.636

लिनन ब्लेंड ब्लॉक प्रिंट साड़ी

यही नहीं आपके लिए इस तरह की लिनन ब्लेंड ब्लॉक प्रिंट साड़ी भी परफेक्ट हो सकती हैं, जिसे पहनकर आप न सिर्फ खूबसूरत दिख सकती हैं, बल्कि इस तरह की साड़ी गर्मियों में भी आपको कंफर्ट लुक देने में मदद करेगी। वर्किंग वुमन ऐसी साड़ी पहनकर परफेक्ट लुक पा सकती हैं। इसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी साड़ी की दुकान से खरीद सकती हैं।

4 - 2026-04-28T165604.693

ऑरेंगे स्ट्रिप प्लेन व्हाइट साड़ी

अगर आप रोजाना कॉलेज बच्चों को पढ़ाने के लिए जाती हैं और ऐसे में डिफरेंट और स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो आप इस तरह की कॉटन ऑरेंगे स्ट्रिप प्लेन व्हाइट साड़ी को पहनकर अपने वर्कप्लेस में खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं। ऐसी साड़ी इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो अधिकतर वर्किंग वुमन की पहली पसंद बनी हुई है। 

1 - 2026-04-28T165606.758

यह भी पढ़ें- Dori Blouse Designs For Women: बैकलेस से आगे बढ़ें! डोरी वाले ये ब्लाउज डिजाइन साड़ी लुक को बना देंगे खास

क्रीम रंग की ब्लॉक प्रिंट साड़ी

आप अगर टीचर हैं और टीचिंग करती हैं, तो आपके लिए इस तरह की कॉटन क्रीम रंग की ब्लॉक प्रिंट साड़ी परफेक्ट रहेगी। इस साड़ी के साथ आप एल्बो स्लीव्स वाला या कॉलर वाला ब्लाउज शामिल कर अपने पूरे साड़ी लुक को बेहतर बना सकती हैं। आप इस साड़ी को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद कर शामिल कर सकती हैं।

5 - 2026-04-28T165609.639

बेज और काले रंग की बाटिक प्रिंटेड साड़ी

अगर आप रोजाना स्कूल बच्चों को पढ़ाने जाती हैं, लेकिन किसी खास मौके या इवेंट पर साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो अब आपको साड़ी डिजाइंस को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह की खूबसूरत बेज और काले रंग की बाटिक प्रिंटेड साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। यह खासकर वर्किंग वुमन के लिए परफेक्ट है। इसके साथ आप कुछ एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं।

3 - 2026-04-28T165613.869

यह भी पढ़ें- Maheshwari Saree Designs: त्योहारों पर दिखना है भीड़ से हटके? पहनें मध्यप्रदेश की ये फेमस 'माहेश्वरी साड़ियां', सादगी जीत लेगी सबका दिल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  MYNTRA/AMRUTKALA SAREES/Anouk/Mitera/Suta

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।