Maheshwari Saree Designs: त्योहारों पर दिखना है भीड़ से हटके? पहनें मध्य प्रदेश की ये फेमस 'माहेश्वरी साड़ियां', सादगी जीत लेगी सबका दिल

भारतीय महिलाएं साड़ी न पहने ऐसा, तो हो ही नहीं सकता है। अधिकतर महिलाएं किसी भी फंक्शन या त्योहार के दौरान साड़ी जरूर पहनती हैं। अगर आपको भी साड़ी पहनने का बहुत शौक है, तो अब आप कुछ लेटेस्ट और फेमस माहेश्वरी साड़ी डिजाइंस को शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट साड़ी के डिजाइंस बताएंगे, जो आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं।
वोवन डिजाइन लाइट पिंक जरी माहेश्वरी साड़ी
अगर आप किसी खास फंक्शन के दौरान साड़ी पहनने की सोच रही हैं, लेकिन कौन सी साड़ी पहनें इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो अब परेशान होने के बजाय आप इस खूबसूरत वोवन डिजाइन लाइट पिंक जरी माहेश्वरी साड़ी को फंक्शन के दौरान पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ियां इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद भी लगा देंगी।

पर्पल माहेश्वरी सिल्क साड़ी
अगर आपको साड़ी पहनने का शौक है और आप घर में होने वाले किसी खास प्रोग्राम में साड़ी पहनने की सोच रही हैं, तो अब आपको साड़ी डिजाइंस को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह की खूबसूरत पर्पल माहेश्वरी सिल्क साड़ी को पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसी माहेश्वरी साड़ी डिजाइंस को आप त्योहार पर भी पहनकर गॉर्जियस लुक पा सकती हैं।

फ्लोरल प्रिंट जरी सिल्क कॉटन माहेश्वरी साड़ी
आप चाहें, तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपने साड़ी लुक को परफेक्ट बनाने के लिए इस तरह की फ्लोरल प्रिंट जरी सिल्क कॉटन माहेश्वरी साड़ी को पहन सकती हैं। ऐसी माहेश्वरी साड़ी को आप नजदीकी बाजार में किसी भी साड़ी की दुकान से फोटो दिखाकर खरीद सकती हैं या आप इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी घर बैठे आर्डर कर मंगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Ruffle Saree Designs: इस पार्टी सीजन पहनें ये लेटेस्ट रफल साड़ी, मिलेगा बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जैसा गॉर्जियस लुक
फ्लोरल ऑर्गेंजा प्रिंटेड माहेश्वरी साड़ी
आपके लिए इस तरह की फ्लोरल ऑर्गेंजा प्रिंटेड माहेश्वरी साड़ी भी परफेक्ट हो सकती है, जिसे आप किसी भी खास मौके पर पहन सकती हैं। इसके साथ आप मैचिंग और डिजाइनर ब्लाउज शामिल कर साड़ी लुक को खास बना सकती हैं साथ ही अपने लुक को पूरा भी कर सकती हैं। इसके साथ आप मैचिंग एक्सेसरीज और मिनिमल मेकअप कर सकती हैं।

जरी आर्ट सिल्क माहेश्वरी साड़ी
आपके लिए इस तरह की जरी आर्ट सिल्क माहेश्वरी साड़ी भी एक सही विकल्प होगी, जिसे आप न सिर्फ किसी खास फंक्शन के दौरान,बल्कि किसी भी त्योहार के वक्त पहनकर अपने साड़ी लुक को गॉर्जियस बना सकती हैं। ऐसी साड़ी की डिमांड इन दिनों काफी देखी जा रही है, जो आपके लिए भी परफेक्ट रहेगी। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Summer Office Wear Saree: ऑफिस में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये लाइटवेट साड़ियां, पूरे दिन रहेंगी फ्रेश और कंफर्टेबल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/Mitera/PBS PRINTS/ALMAARI FASHION/SANJANA SILK
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।