Dori Blouse Designs For Women: बैकलेस से आगे बढ़ें! डोरी वाले ये ब्लाउज डिजाइन साड़ी लुक को बना देंगे खास

अधिकतर भारतीय महिलाओं को साड़ी पहनने का बहुत शौक होता है। ऐसे में वे डेली वियर से लेकर शादी ब्याह में पहनने के लिए एक से एक खूबसूरत साड़ी पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ाती हैं। अगर आपको भी साड़ी पहनना बहुत पसंद हैं, लेकिन साड़ी की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप सुन्दर ब्लाउज के डिजाइंस शामिल करती हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट डोरी वाले ब्लाउज शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं इन ब्लाउज डिजाइंस के बारे में।
बैक कट आउट डिजाइन लेस अप डोरी ब्लाउज
अगर आप किसी खास इवेंट या फंक्शन में जा रही हैं और साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो अपने इवेंट वाले साड़ी लुक को खास बनाने के लिए और खूबसूरत दिखने के लिए आप इस तरह के बैक कट आउट डिजाइन लेस अप डोरी ब्लाउज शामिल कर सकती हैं। ऐसे डोरी ब्लाउज के डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

टाई अप ब्रोकेड साड़ी ब्लाउज
अगर आप भी साड़ी के साथ किस तरह के ब्लाउज पहने इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए इस तरह का खूबसूरत डोरी वाला टाई अप ब्रोकेड साड़ी ब्लाउज परफेक्ट हो सकता है, जिसे आप बाजार से कपड़ा लाकर बनवा सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको ऐसा ब्लाउज मिल जाएगा।

क्रिस क्रॉस सेक्विन डोरी ब्लाउज डिजाइन
यही नहीं अगर आपको भी एक से एक खूबसूरत स्टाइलिश ब्लाउज शामिल करना बहुत पसंद है, तो अब आप इस तरह के खूबसूरत क्रिस क्रॉस सेक्विन डोरी ब्लाउज डिजाइन को कैरी कर सकती हैं। ऐसे डोरी वाले ब्लाउज की डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। ऐसे में यह आपके लिए भी परफेक्ट रहेगी। इसे आप किसी भी तरह की साड़ी के साथ शामिल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Backless Blouse Designs: पार्टी लुक को बनाएंगे स्टाइलिश, ट्राई करें ये ट्रेंडी बैकलेस ब्लाउज पैटर्न्स
बैक लेसअप फ्लावर डिजाइन डोरी ब्लाउज
आप चाहें, तो अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और साड़ी लुक को परफेक्ट बनाने के लिए इस तरह के खूबसूरत बैक लेसअप फ्लावर डिजाइन डोरी ब्लाउज को शामिल कर सकती हैं। ऐसे डोरी वाले ब्लाउज आपके किसी भी तरह के साड़ी लुक को गॉर्जियस बना देगा साथ ही इसे पहनकर आप खूबसूरत भी दिख सकती हैं। इसे आप किसी भी खास फंक्शन के दौरान पहनकर जा सकती हैं।

मल्टिपल लेसअप डोरी ब्लाउज डिजाइन
अगर आप इस बात को लेकर पेशान हैं, कि साड़ी के साथ कौन सा ब्लाउज पहने, जो सही लगेगा, तो कंफ्यूज होने के बजाय आप किसी भी साड़ी के साथ इस खूबसूरत मल्टिपल लेसअप डोरी ब्लाउज डिजाइन को शामिल कर सकती हैं। ऐसे डोरी वाले ब्लाउज इन दिनों काफी चलन में है, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे साथ ही साड़ी लुक को परफेक्ट बनाने में भी मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें- Collar Blouse Designs: फिर लौटा कॉलर ब्लाउज का क्रेज, साड़ी के साथ शामिल कर बनाएं अपने लुक को खास और डिफरेंट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : pinterest/Heena Sharma/Rasi/Tasyina/Gargi Saha/Anusha
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।