Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:56 AM IST

Chinese Collar Blouse Ke Designs: साड़ी में पाएं क्लासी लुक, ट्राई करें ये चाइनीज कॉलर ब्लाउज डिजाइंस

Collar Blouse Ke Latest Designs: साड़ी पहनने का शौक तो हर कि‍सी काे होता है। ये एक ऐसा आउटफ‍िट है जो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है। हालांक‍ि, कई बार एक ही तरह के ब्‍लाउज पहनकर बोर‍ियत हो जाती ह‍ै। ऐसे में हम आपको चाइनीज कॉलर ब्‍लाउज के लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस द‍िखा रहे हैं। इससे आपको क्‍लासी लुक म‍िलेगा।
Updated:- 2026-06-05, 11:06 IST
Chinese Collar Blouse Ke Designs

Blouse Ke Latest Designs: साड़ी एक ऐसा एवरग्रीन आउटफिट है, जो कभी आउट ऑफ फैशन होता ही नहीं है। हर मौके पर इसे पहनने से आपको खूबसूरत लुक ही म‍िलेगा। हालांक‍ि, आपकी साड़ी का लुक कैसा लगेगा, ये बहुत हद तक आपके ब्‍लाउज के ड‍िजाइन पर निर्भर करता है। ऐसे में अगर आप क‍िसी वेडिंग या फेस्टिवल सीजन में अपनी सिंपल सी साड़ी को भी एक मॉडर्न और क्लासी लुक देना चाहती हैं, तो चाइनीज कॉलर ब्लाउज डिजाइंस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

ये ड‍िजाइंस आजकल खूब पसंद क‍िये जा रहे हैं। इसी कारण, हम आपके ल‍िए चाइनीज काॅलर ब्‍लाउज के लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस लेकर आए हैं। आइए देखते हैं-

चाइनीज कॉलर स्‍लीवलेस ब्‍लाउज

chinese collar blouse designs

इस तरह का बहुत ही प्‍यारा लाइट ब्‍लू कलर का स्लीवलेस ब्लाउज बहुत ही सुंदर लग रहा है। इसमें एक छोटा चाइनीज कॉलर है। जैसा क‍ि आप देख पा रहीं हैं क‍ि कॉलर पर व्‍हाइट फूलों की कढ़ाई की गई है और लेस भी लगा हुआ है। अगर आपकी साड़ी स‍िंपल है तो इस तरह का ब्‍लाउज बनवाकर आप क्‍लासी लुक पा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Blouse Latkan Designs: स‍िंंपल ब्‍लाउज को भी क्‍लासी बना देंगे ये फैंसी लटकन डिजाइंंस, मिलेगा रॉयल लुक

Image Credit- Pinterest/Glam Fit Studio

बड़े कॉलर वाला ब्‍लाउज

chinese collar blouse designs (1)

ये एब्‍लो तक की स्‍लीव्‍स वाला ब्‍लाउज भी साड़ी पर बहुत ही खूबसूरत लगेगा। फोटो में जैसा द‍िख रहा है क‍ि इसके कॉलर बड़े हैं और उस पर खूबसूरत फूलों की कढ़ाई की गई है। ये भी आपकी स‍िंपल साड़ी में चार चांद लगा देगा।

यह भी पढ़ें- DIY Lehenga: पुराने लहंंगे से ऐसे बनाएं नया शरारा और गरारा, मिलेगा रॉयल लुक

Image Credit- Pinterest/Roli Saraswat

शर्ट स्टाइल कॉलर ब्लाउज

chinese collar blouse designs (2)

व्‍हाइट कलर तो सभी के साथ मैच कर जाता है। ऐसे में ये बहुत ही खूबसूरत व्‍हाइट कलर का शर्ट स्टाइल कॉलर ब्लाउज आप पर खूब अच्‍छा लगेगा। इसकी कोहनी तक की पफ स्लीव्स और कॉलर पर हुई एम्ब्रॉयडरी से आपको फॉर्मल के साथ-साथ क्लासी लुक भी म‍िलेगा।

यह भी पढ़ें- सेलिब्रेशन के लिए पहनें ये साड़ि‍यां, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

Image Credit- Pinterest/Prem

स्टैंडिंग कॉलर ब्‍लाउज ड‍िजाइन

chinese collar blouse designs (3)

लड़क‍ियाें और मह‍िलाओं को तो प‍िंक कलर बहुत ही पसंद होता है। ऐसे में ये एक सुंदर सा लाइट पिंक कलर का शॉर्ट स्लीव्स वाला ब्लाउज आपको जरूर पसंद आएगा। इसके स्टैंडिंग कॉलर और वी-नेकलाइन पर खूबसूरत गोटा-पट्टी और मिरर वर्क का बॉर्डर बनाया गया है। इस तरह का ब्‍लाउज आप क‍िसी भी पार्टी में पहन सकती हैं।

Image Credit- Pinterest/Bhumisha

रॉयल लुक वाला कॉलर ब्‍लाउज ड‍िजाइन

chinese collar blouse designs (4)

डार्क ग्रीन कलर वाला ये सिल्क ब्लाउज भी आपको जरूर पसंद आएगा। ये क्‍लोज चाइनीज कॉलर पर हैवी गोल्‍डन और रेड कढ़ाई की गई है। इस तरह का ब्‍लाउज पहनने पर आपको रॉयल लुक म‍िलेगा।

यह भी पढ़ें- DIY Wrap Skirt: स‍िर्फ 5 म‍िनट में पत‍ि की पुरानी शर्ट से बनाएं रैप स्‍कर्ट, यहां सीखें तरीका

Image Credit- Pinterest/Prakash Parmar

तो अगर आप भी साड़ी में क्‍लासी लुक चाहती ह‍ैं तो ये चाइनीज कॉलर वाले ब्‍लाउज ड‍िजाइन आपके लुक में चार चांद लगा देंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/Roli Saraswat/Technomagination/Balaji

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।