Women's Day Sarees: विमेंस डे सेलिब्रेशन के लिए पहनें ये साड़ियां, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

Women's Day Styling Tips: हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में International Women's Day 2026 मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं के अधिकारों की बात करता है। इस मौके पर ऑफिस में कई तरह के प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही कुछ लोग घरों में ही विमेंस डे सेलिब्रेशन के लिए गेट-टुगेदर की प्लानिंग करते हैं। ऐसे में महिलाएं चाहती हैं कि वो कुछ ऐसा पहनें जिससे उनका लुक सबसे अलग दिखे।
लड़कियां हों या महिलाएं, वैसे भले वेस्टर्न आउटफिट्स पहन लें, लेकिन किसी खास मौके के लिए वो साड़ी ही देखती हैं। अगर आप ऑफिस जाती हैं या कॉलेज में कोई महिला दिवस पर प्रोग्राम है या फिर कोई इस दिन की पार्टी ही क्यों न हो, हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन की साड़ियां दिखा रहे हैं। ये आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
जियोमेट्रिक प्रिंट कॉटन साड़ी (Geometric Print Cotton Saree)
-1772792008607.jpg)
विमेंस डे पर ऑफिस के सेलिब्रेशन के लिए इस तरह की लाइट वेट कॉटन साड़ी सबसे अच्छी लगती है। अगर आप जियोमेट्रिक प्रिंट वाली साड़ी पहनेंगी तो आपको प्रोफेशनल के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी मिलेगा। इसे पहनकर आप पूरे दिन कंफर्टेबल रहेंगी और आपका लुक भी काफी एलिगेंट लगेगा।
यह भी पढ़ें- Bangle Wearing Tips: सिर्फ रेड ही क्यों, इन 3 कॉन्ट्रास्ट कलर्स के साथ पहनें लाल चूड़ियां, हर कोई देखेगा आपके हाथ
Image Credit- Pinterest/Grabandpack.com
ब्लू फ्लोरल शिफॉन साड़ी (Blue Floral Chiffon Saree)
-1772792018939.jpg)
विमेंस डे पर अगर आप कुछ क्लासी और सोबर पहनना चाहती हैं, तो फ्लोरल प्रिंट वाली शिफॉन साड़ी से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है। आप इसके साथ हाई-नेक ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको एक ग्रेसफुल लुक मिलेगा। ये साड़ी प्रोफेशनल मीटिंग्स, ऑफिस या कॉलेज में सेलिब्रेशन के लिए एकदम परफेक्ट है।
यह भी पढ़ें- Pink Saree Designs: वुमन डे पर स्टाइल करें पिंक कलर साड़ी, देखें डिजाइंस
Image Credit- Pinterest/seema yadav
प्रिंटेड ब्लाउज के साथ सिल्वर टिश्यू साड़ी (Silver Tissue Saree with Printed Blouse)
-1772792028323.jpg)
विमेंस डे सेलिब्रेशन के लिए आप इस तरह की सिल्वर टिश्यू साड़ी भी पहन सकती हैं। इसके साथ आप मल्टीकलर फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज जरूर पहनें। इससे आपको एक जबरदस्त लुक मिलेगा और आप सबसे स्टाइलिश भी लगेंगी।
Image Credit- Pinterest/Threadslabel
यह भी पढ़ें- Floral Synthetic Sarees for Summer: गर्मी में पहनने के लिए बेस्ट हैं फ्लोरल प्रिंट सिंथेटिक साड़ी, मिलेगा कम्फर्ट लुक
कॉटन साड़ी विद कॉलर ब्लाउज (Cotton Saree with Collar Blouse)
-1772792053366.jpg)
अगर आप कुछ हटकर और कूल ट्राई करना चाहती हैं, तो इस तरह की कॉटन साड़ी ये बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है। इसके साथ आप पीटर पैन कॉलर वाला ब्लाउज पहन सकती हैं जिससे आपका लुक कमाल का लगेगा। साड़ी पर बने सफेद छोटे प्रिंट इसकी खूबसूरती बढ़ा देंगे।
Image Credit- Pinterest/seema yadav
कलरफुल बॉर्डर वाली साड़ी (Saree with Colorful Border)
-1772792065433.jpg)
विमेंस डे पर एलिगेंट दिखने के लिए इस तरह की साड़ी सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। साड़ी के बॉर्डर पर बने कलरफुल गोल डिजाइन वाले बॉर्डर इस साड़ी की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। इसके साथ आप स्लीवलेस कॉलर वाला ब्लाउज पहन सकती हैं।
Image Credit- Pinterest/Threadslabel
तो अगर आप भी Women's Day Celebration के लिए कुछ यूनिक पहनना चाह रही हैं तो इस तरह की साड़ियां आप पहन सकती हैं। इससे आपको स्टाइलिश लुक भी मिलेगा। साथ ही आपको सुंदरता भी निखरकर सामने आएगी।
यह भी पढ़ें- Womens Day Outfit Colour: वुमन डे के खास इवेंट पर स्टाइल करें इन कलर्स के आउटफिट्स, यहां देखें तस्वीरें
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/Monalisa Barik/Kavita/kohansi Arela
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।