DIY Wrap Skirt: सिर्फ 5 मिनट में पति की पुरानी शर्ट से बनाएं रैप स्कर्ट, यहां सीखें तरीका

हम सभी काे नए-नए कपड़े पहनने का बहुत शौक होता है। हम ऑनलाइन, ऑफलाइन अच्छे-अच्छे कपड़े खरीदते हैं या तो बुटीक जाकर भी अपनी पसंद की ड्रेस बनवाते हैं। आजकल तो लोग पुराने कपड़ों को भी नए तरीके से बनवाकर पहन रहे हैं। ऐसे में अगर आपके घर में भी पति की या फिर भाई की कोई पुरानी शर्ट रखी है तो आप उससे स्टाइलिश Wrap Skirt बना सकती हैं।
आप कुछ आसान से स्टेप्स फॉलो करके स्कर्ट बना सकती हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में शर्ट से Wrap Skirt बनाने की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1778749269993.jpg)
क्या होती है Wrap Skirt?
अगर आपको Wrap Skirt नहीं मालूम कि क्या होती है तो बता दें कि ये एक ऐसी स्कर्ट होती है, जिसे शरीर के चारों तरफ लपेटकर बांध दिया जाता है। ये पहनने में भी काफी कंफर्टेबल होती है। गर्मियों के लिए तो ये बेस्ट होती है।
यह भी पढ़ें- Lightweight Short Skirts for Summer:गर्मियों के लिए बेस्ट हैं ये लाइटवेट शॉर्ट स्कर्ट, जानें डिजाइंस कैसे करें पसंद?
कौन-सी शर्ट चुनें?
- ओवरसाइज शर्ट
- कॉटन फैब्रिक
- ज्यादा मोटी न हो
- लंबी शर्ट हो तो बेहतर है
- कॉटन की शर्ट
यह भी पढ़ें- Long Skirt Designs: वेस्टर्न और ट्रेडिशनल का परफेक्ट फ्यूजन है लॉन्ग स्कर्ट, यहां देखें डिजाइंस
Wrap Skirt बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले शर्ट के सारे बटन खोलकर इसे सीधा फैलाकर रख दें
- अब शर्ट को पीछे की तरफ से कमर पर रखें
- दोनों साइड के हिस्सों को आगे लेकर आएं
- शर्ट की दोनों स्लीव्स को आगे बांध लें
- यही आपकी Wrap Skirt की नॉट बन जाएगी
- अब जरूरत के हिसाब से शर्ट को एडजस्ट करें
- नीचे का हिस्सा बराबर रखें
- ये आपकी बिना सिलाई मशीन के रैप स्कर्ट तैयार हो गई
इस तरीके की सबसे अच्छी बात तो ये है कि इसमें न तो कटिंग की जरूरत पड़ती है और न ही सिलाई की। इसलिए ये शर्ट दोबारा भी इस्तेमाल की जा सकती है।
लुक को स्टाइलिश कैसे बनाएं?
- अगर ज्यादा फिट लुक चाहिए, तो पतली बेल्ट लगा सकती हैं
- Wrap Skirt के साथ सिंपल टी-शर्ट या क्रॉप टॉप पहनें
- फुटवियर में आप स्नीकर्स या फ्लैट्स पहनेंगी तो ज्यादा अच्छा लगेगा
कहां पहन सकती हैं Wrap Skirt?
- घर पर
- बीच वेकेशन
- कैजुअल आउटिंग
- पार्टी
- समर डे आउट
कौन-से प्रिंट ज्यादा अच्छे लगेंगे?
- चेक शर्ट
- स्ट्राइप्स
- फूलों वाले प्रिंट
- सॉलिड कलर
यह भी पढ़ें- Long Skirt Designs: गर्मियों में स्टाइल करें लेटेस्ट डिजाइंस वाली लॉन्ग स्कर्ट, जानें कैसे करें पसंद?
तो अगर आपके घर में कोई पुरानी शर्ट है तो आप उससे ये Wrap Skirt बना सकती हैं। इसे बनाना बहुत आसान है। आपको किसी सिलाई मशीन या सुई धागे की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI generated/
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।