Chhath Puja 2026: सिल्क साड़ियों के साथ खूब जचेंगे ये ट्रेंडी और खूबसूरत ब्लाउज डिजाइन

Chhath Puja 2026 पर सिल्क साड़ी के साथ पहनने के लिए ब्लाउज डिजाइन समझ नहीं आ रहा है? तो आपको बता दें, इन साड़ियों के साथ गोल गला, फुल स्लीव, पफ स्लीव्स और एम्ब्रॉयडरी वाले ब्लाउज डिजाइन काफी खूबसूरत लग सकते हैं। सही ब्लाउज डिजाइन के साथ आप अपने पारंपरिक लुक को और खास बना सकती हैं।
Updated:- 2026-11-13, 15:43 IST
chhath puja 2026 blouse designs for silk saree

Chhath Puja 2026 का त्योहार 13 नवंबर से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा। यह बिहार का एक मुख्य त्योहार है और इसके पहले दिन से ही घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस पावन अवसर पर महिलाएं न केवल पूजा-पाठ और व्रत की तैयारियों में जुट जाती हैं, बल्कि अपने ट्रेडिशनल ड्रेस को लेकर भी काफी उत्साहित रहती हैं। खासकर छठ पूजा के दौरान सिल्क साड़ी पहनने का अलग ही आकर्षण होता है। लेकिन किसी भी साड़ी की खूबसूरती को और निखारने में ब्लाउज की भूमिका सबसे खास होती है।

अगर आप भी छठ पूजा 2026 पर सिल्क साड़ी पहनने की तैयारी कर रही हैं और समझ नहीं पा रही हैं कि उसके साथ किस तरह का ब्लाउज पहनें, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां आपको 5 तरह के Blouse Designs के बारे में बताया गया है, जिनकी मदद से आप अपने ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

गोल गला वाला ब्लाउज देगा सिंपल और एलिगेंट लुक

round neck blouse

अगर आपको ज्यादा तड़क-भड़क के बजाय सादगी में खूबसूरती पसंद है, तो गोल गला वाला ब्लाउज आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। सिल्क साड़ी के साथ इस तरह का ब्लाउज पहनने से बेहद सुंदर लुक मिलेगा। आप चाहें तो इसमें हल्की कढ़ाई, सुनहरी लेस या छोटे-छोटे मोतियों का काम भी करवा सकती हैं। बनारसी सिल्क, कांजीवरम और साउथ सिल्क साड़ियों के साथ इसका लुक काफी आकर्षक लगता है। छठ पूजा के दिन सुबह अर्घ्य देने के लिए तैयार होते समय यह डिजाइन आपको सादगी के साथ खूबसूरत अंदाज दे सकता है।

शाही अंदाज चाहिए तो सिलवा लीजिए पफ स्लीव्स ब्लाउज

Puff-sleeve blouse

आजकल पफ स्लीव्स वाले ब्लाउज का फैशन एक बार फिर महिलाओं के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आप छठ पूजा 2026 पर अपने ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा शाही अंदाज जोड़ना चाहती हैं, तो सिल्क साड़ी के साथ पफ स्लीव्स ब्लाउज पहन सकती हैं। आपको बता दें, इस तरह के ब्लाउज में कंधों के पास हल्का फुला हुआ डिजाइन बना होता है। आप इसे आधी बाजू या थोड़ी लंबी बाजू के डिजाइन में सिलवा सकती हैं। अगर आपकी सिल्क साड़ी का रंग लाल, मैरून, हरा या रानी गुलाबी है, तो उसके साथ सुनहरी बॉर्डर वाला पफ स्लीव्स ब्लाउज बेहद खूबसूरत लगेगा।

फुल स्लीव ब्लाउज के साथ सादगी में आकर्षक लुक मिलेगा

Full-sleeve blouse

बनारसी, भागलपुरी या कांचीपुरम सिल्क साड़ी ही क्यों न हो, फुल स्लीव ब्लाउज इन साड़ियों के साथ आपको सादगी भरा लेकिन शाही अंदाज देने में मदद कर सकता है। आप चाहें तो पूरी कलाई तक की स्लीव रख सकती हैं या फिर चूड़ीदार स्लीव भी सिलवा सकती हैं, जो Silk Saree के साथ बेहद आकर्षक लगते हैं। वहीं, अगर गले के डिज़ाइन की बात करें तो बोट नेक या स्वीटहार्ट नेक इसके साथ काफी जँचता है। छठ पूजा कार्तिक मास में होती है और सुबह के अर्घ्य के समय हल्की ठंड लगती है, ऐसे में पानी में खड़े होकर पूजा करते समय फुल स्लीव ब्लाउज ठंड से बचाव करने में भी आपकी मदद करेगा।

हैवी एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज से बढ़ाएं सिल्क साड़ी की खूबसूरती

Heavily embroidered blouse

Chhath Puja जैसे खास त्योहार पर महिलाएं अक्सर थोड़ा हैवी और आकर्षक लुक चाहती हैं। ऐसे में आप अपनी सिल्क साड़ी के साथ पहनने के लिए एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। सुनहरी जरी, धागे, मोती और बारीक कढ़ाई से सजा ब्लाउज आपकी साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत लगेगा। इसका डिजाइन पूरी तरह आपकी साड़ी पर निर्भर करता है, जैसे अगर साड़ी का रंग लाल है तो सुनहरी कढ़ाई वाला ब्लाउज सही रहेगा और वहीं हरी साड़ी पहन रही हैं तो लाल या गोल्डन वर्क वाला ब्लाउज बेहद आकर्षक दिखाई देगा। अगर आपकी साड़ी में पहले से काफी काम किया गया है तो ब्लाउज पर कम काम करवाना सही रहेगा।

यह भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन में छा जाएंगे ये 4 स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज, देखें ट्रेंडी कलेक्शंस

नया और मॉडर्न अंदाज के लिए ट्राई करें कॉलर नेक ब्लाउज डिजाइन

Collar-neck blouse design

अगर आप हर बार एक जैसा गोल या वी नेक ब्लाउज पहनकर बोर हो गई हैं, तो 2026 की छठ पूजा पर कॉलर नेक ब्लाउज को आजमाकर देख सकती हैं। यह डिजाइन सिल्क साड़ी के साथ एक अलग और स्टाइलिश अंदाज दे सकता है। कॉलर नेक ब्लाउज में नेकलाइन शर्ट की तरह होती है, जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार छोटे कॉलर या बंद गले के डिजाइन में तैयार करवा सकती हैं। आप चाहें तो इसमें हल्की जरी, बटन या बारीक कढ़ाई का काम करवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Sheer Mesh Blouses: ट्रेडिशनल ब्लाउज नहीं, इस बार त्योहारों पर ट्राई करें एम्ब्रॉयडर्ड शियर मेश ब्लाउज

छठ पूजा पर ब्लाउज चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप अपनी साड़ी के लिए सही ब्लाउज चुन सकती हैं;

  • छठ पूजा के दौरान महिलाओं को कई तरह की रस्में निभानी होती हैं और लंबे समय तक पूजा में शामिल रहना पड़ता है। ऐसे में बहुत ज्यादा टाइट ब्लाउज परेशानी पैदा कर सकता है।
  • अगर आपकी साड़ी भारी बॉर्डर वाली है, तो उसके साथ बहुत ज्यादा काम वाला ब्लाउज पहनने से बचें।
  • अगर आपकी सिल्क साड़ी बेहद सिंपल हैं तो इसके साथ डिजाइनर और कढ़ाई वाला ब्लाउज अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • ब्लाउज का रंग आप साड़ी के रंग या उस पर किए गए काम के अनुसार चुन सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
छठ पूजा का त्योहार 2026 में कब है?
साल 2026 में छठ पूजा का त्योहार 13 नवंबर यानी आज से शुरू हो चुका है। चूंकि यह 4 दिनों का त्योहार है इसलिए यह 16 नवंबर तक मनाया जाएगा। इसमें पहला दिन नहाय-खाय, दूसरा दिन खरना, तीसरा दिन संध्या अर्घ्य और चौथा और अंतिम दिन उषा अर्घ्य और पारण होता है।
छठ पूजा में सिल्क साड़ी के साथ किस तरह का ब्लाउज पहनना अच्छा रहेगा?
Chhath Puja 2026 के मौके पर आप सिल्क साड़ी के साथ गोल नेक, पफ स्लीव्स, कॉलर नेक या हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज पहन सकती हैं। ये सभी डिजाइन पारंपरिक पहनावे को खूबसूरत और आकर्षक बनाने में मदद करते हैं।
लाल सिल्क साड़ी के साथ किस रंग का ब्लाउज खूबसूरत लगेगा?
लाल सिल्क साड़ी के साथ गोल्डन, मैरून, डार्क हरा और रानी गुलाबी रंग का ब्लाउज काफी खूबसूरत लगेगा। चाहे आप व्रती हों या घाट पर जाना हो, ये सारे रंगों के ब्लाउज आपके लिए सही होंगे। वहीं, अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं, तो सुनहरी ज़री या कढ़ाई वाला ब्लाउज चुन सकती हैं।
क्या सिंपल सिल्क साड़ी के साथ हैवी डिजाइनर ब्लाउज पहना जा सकता है?
आमतौर पर, सिंपल सिल्क साड़ी के साथ हैवी एम्ब्रॉयडरी, जरी वर्क या मोतियों की कढ़ाई वाला ब्लाउज बेहद आकर्षक लगता है। इससे साधारण साड़ी को भी फेस्टिव और रॉयल लुक मिलता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।