फेस्टिव सीजन में छा जाएंगे ये 4 स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज, देखें ट्रेंडी कलेक्शंस

त्योहारों के समय अगर आप भी एक से बढ़कर एक साड़ी पहनना पसंद करती हैं, तो अब साड़ी के साथ साधारण ब्लाउज की जगह, ये 4 ट्रेंडी स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन ट्रेंडी डिजाइंस के बारे में।
Updated:- 2026-10-31, 12:45 IST
image

फेस्टिवल सीजन आते ही चारों तरफ धूम देखने को मिलती है। भारत में एक साथ कई तरह के त्योहार मनाए जाते हैं, खासकर सितंबर से नवंबर के महीनों में लगातार त्योहारों का सिलसिला चलता है। हर महिला अपने फेस्टिव लुक को खास बनाने के लिए कई तरह के प्रयास करती है। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो साड़ी के साथ साधारण ब्लाउज पहनने के बजाय चार ट्रेंडी स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज (Sweetheart Neck Blouse) ट्राई कर सकती हैं।

फेस्टिव सीजन के लिए 4 ट्रेंडी स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज डिजाइंस

हार्ट शेप से मिलता-जुलता स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज न सिर्फ आपके साड़ी लुक को खास बनाता है, बल्कि आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। आइए जानते हैं स्वीटहार्ट नेकलाइन के इन चार ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइंस के बारे में।

1. डीप स्वीटहार्ट नेक विद एंब्रॉयडरी

अगर आप किसी भारी सिल्क या बनारसी साड़ी को पहनने का सोच रही हैं, तो इस तरह की साड़ी के साथ आप डीप स्वीटहार्ट नेक विद एंब्रॉयडरी वाला ब्लाउज बनवा सकती हैं। ऐसे ब्लाउज आपके हैवी साड़ी लुक को और अधिक शानदार और रॉयल लुक देने में मदद करेंगे। यह उन महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है, जो फेस्टिव सीजन में थोड़ा रॉयल और हैवी लुक पाना चाहती हैं।  

1 - 2026-10-31T121819.956

2. पफ स्लीव्स के साथ स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज

मॉडर्न और विंटेज दोनों तरह का लुक पाने के लिए पफ स्लीव्स वाला ब्लाउज सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ कोहनी तक की पफ स्लीव्स या बलून स्लीव्स होने से यह आपको एकदम परफेक्ट फेस्टिव लुक देता है। अगर आप ऑर्गेंजा, शिफॉन या जॉर्जेट की साड़ी पहन रही हैं, तो यह ब्लाउज सबसे जंचता है।  

2 - 2026-10-31T121822.781

3. स्लीवलेस मॉडर्न स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज

स्लीवलेस मॉडर्न स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज इन दिनों बहुत ज्यादा चलन में हैं। ऐसे में अगर आप एक बोल्ड और स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो इस तरह का ब्लाउज बनवा सकती हैं। ऐसे ब्लाउज लगभग हर तरह की साड़ी के साथ खूब जजते हैं। आप इस फेस्टिव सीजन किसी भी पार्टी, त्योहार की पूजा या मिलन समारोह के दौरान इस तरह के ब्लाउज को पहनकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।   

3 (95)

यह भी पढ़ें- साड़ी को बार-बार पहनने के लिए ब्लाउज बदलें या ड्रेपिंग? जानें स्टाइलिंग टिप्स

4. बैक कट-आउट विद स्वीटहार्ट नेक

आगे से क्लासिक स्वीटहार्ट शेप और पीछे की तरफ मैचिंग हार्ट शेप या डीप कट-आउट के साथ डोरियों और लटकन वाली डिजाइन आपके पूरे फेस्टिव लुक को शानदार बना देगी। इस तरह के ब्लाउज को आप खासकर करवा चौथ और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों पर पहन सकती हैं, जिससे एक बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल लुक उभरकर सामने आता है। अगर आप साड़ी के पल्लू को थोड़ा लंबा करके पहनती हैं, तो स्टाइलिश बैक दिखाने के लिए इस तरह के ब्लाउज सबसे बेस्ट होते हैं। 

4 (63)

स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज को स्टाइल करने के टिप्स

स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज को कैरी करते समय आप कुछ आसान टिप्स को आजमाकर अपने लुक को और बेहतर बना सकती हैं -

  • स्वीटहार्ट नेकलाइन में गला थोड़ा खुला होता है। ऐसे में आप इसके साथ चोकर, पर्ल सेट या कॉलरबोन पर्ल सेट जैसे नेकलेस पहन सकती हैं, जो बहुत सुंदर लगते हैं।
  • स्वीटहार्ट नेकलाइन तभी बेहतरीन शेप देती है जब इसकी सिलाई और बस्ट फिटिंग बिल्कुल सही हो। इसलिए हमेशा किसी अच्छे टेलर से सही माप के साथ ब्लाउज बनवाएं।
  • इस नेकलाइन के साथ हाई बन, सॉफ्ट कर्ल्स या साइड ब्रेड हेयर स्टाइल सबसे ज्यादा खूबसूरत और अट्रैक्टिव लगती हैं।

यह भी पढ़ें- Sweetheart Neck: साड़ी के साथ बेस्ट लुक देने में मदद करेंगे स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज डिजाइंस, देखें तस्वीरें

निष्कर्ष: अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन अपने लुक को स्टाइलिश और परफेक्ट बनाना चाहती हैं, तो साड़ी के साथ सिंपल ब्लाउज पहनने के बजाय इस लेख में बताए गए चार ट्रेंडी स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले ब्लाउज जरूर ट्राई करें। ऐसे ब्लाउज आपके फेस्टिव लुक में चार चांद लगा देंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से। 

FAQ
क्या इस डिजाइन को कॉटन साड़ियों के साथ भी बनवाया जा सकता है?
बिल्कुल, कॉटन, चंदेरी, सिल्क और ब्रोकेड, हर तरह के फैब्रिक पर स्वीटहार्ट नेक बहुत ही शानदार और ग्रेसफुल बैठता है।
क्या इस ब्लाउज के साथ पैड लगवाना जरूरी है?
पैडेड ब्लाउज होने से स्वीटहार्ट नेकलाइन का शार्प शेप और फिनिशिंग बहुत अच्छी आती है, इसलिए पैड्स का इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है।
इस नेकलाइन के साथ किस तरह के इयररिंग्स पहने जा सकते हैं?
आप अपने लुक के हिसाब से झुमके, चांदबालियां या लॉन्ग ड्रॉप इयररिंग्स पहन सकती हैं जो आपके फेस कट को मैच करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।