Sheer Mesh Blouses: ट्रेडिशनल ब्लाउज नहीं, इस बार त्योहारों पर ट्राई करें एम्ब्रॉयडर्ड शियर मेश ब्लाउज

महिलाएं त्योहारों पर साड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। आप भी इस बार स्टाइलिश बनाने के लिए अपनी पसंदीदा साड़ी के साथ शीयर मेश ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन 4 ट्रेंडी शीयर मेश ब्लाउज डिजाइंस के बारे में।
Updated:- 2026-11-01, 19:55 IST
image

आजकल त्योहारों पर अधिकतर महिलाएं साड़ी पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं। अगर आप भी फेस्टिवल लुक में डिफरेंट और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो साड़ी के साथ एक जैसे कॉमन ब्लाउज पहनने के बजाय अब आप शीयर मेश ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज इन दिनों बहुत ज्यादा चलन में हैं, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।

फेस्टिवल के लिए 4 ट्रेंडी एम्ब्रॉयडर्ड शीयर मेश ब्लाउज डिजाइंस

ट्रांसपेरेंट और हल्के नेट या मेश फैब्रिक वाले शीयर मेश ब्लाउज आपके फेस्टिवल लुक को शानदार बनाने के साथ-साथ साड़ी के लुक को भी पूरी तरह बदल देते हैं। अगर आप इस फेस्टिव सीजन कुछ नया और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं, तो ये 4 डिजाइंस आपके लिए सबसे बेस्ट रहेंगे -

1. फुल स्लीव्स फ्लोरल एंब्रॉयडरी मेश ब्लाउज

इस पैटर्न वाले ब्लाउज आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं, जिन्हें आप किसी भी तरह की साड़ी के साथ पहन सकती हैं। खासकर अगर आप इसे शिफॉन, जॉर्जेट या साटन साड़ियों के साथ पहनेंगी, तो यह एक बेहद ग्रेसफुल लुक देगा। इसमें किया गया जरी और मोतियों का वर्क दूर से ही देखने में बहुत अट्रैक्टिव लगता है।  

Story Pin image

pinterest/Velvet Vision 

2. हाई नेक या बंद कॉलर मेश ब्लाउज

आप चाहें तो फेस्टिवल के दौरान हाई नेक या बंद कॉलर पैटर्न वाला ब्लाउज चुन सकती हैं, जिसमें आगे और पीछे का ऊपरी हिस्सा मेश फैब्रिक का होता है। यह आपको एक डिफरेंट और क्लासी लुक देता है। ऑफिस पार्टीज, फैमिली गेट-टुगेदर या सिंपल फेस्टिवल पूजा के दौरान पहनने के लिए यह ब्लाउज एकदम परफेक्ट हो सकता है।  

pinterest/M B

3. सीक्वेंस शीयर मेश पार्टी वेयर ब्लाउज

आपको चमक-धमक और पार्टी वियर लुक पसंद है, तो आप सीक्वेंस मेश फैब्रिक वाला ब्लाउज चुन सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज में खूबसूरत सीक्वेंस और गोटा-पत्ती वर्क किया जाता है, जिसे आप न सिर्फ फेस्टिवल्स पर, बल्कि शादी-ब्याह, संगीत या रिसेप्शन के दौरान भी आसानी से पहन सकती हैं।   

यह भी पढ़ें- ब्लाउज के बैक डिजाइंस से बढ़ाएं अपने एथनिक लुक की शान, देखें लेटेस्ट कलेक्शंस

Story Pin image

pinterest/PrettyWoman

4. बोट नेक विद केप स्टाइल मेश ब्लाउज

अगर आपको बोट नेकलाइन वाले ब्लाउज पसंद हैं, तो आपके लिए बोट नेक के साथ कंधों पर मेश फैब्रिक वाला यह डिजाइन सबसे बेस्ट रहेगा, जो आपको भीड़ से हटकर दिखाने में मदद करेगा। इस तरह के ब्लाउज खासकर यंग गर्ल्स के लिए बेहतरीन हैं, जिसे वे इंडो-वेस्टर्न या मॉडर्न साड़ियों के साथ पेयर कर सकती हैं। 

pinterest/Shikha

शीयर मेश ब्लाउज पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप शीयर मेश ब्लाउज पहन रही हैं, तो अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए इन खास बातों का जरूर ध्यान रखें -

  • मेश फैब्रिक ट्रांसपेरेंट होता है, इसलिए अंदर पहने जाने वाले कप या पैड्स की स्टिचिंग और फिटिंग बिल्कुल परफेक्ट होनी चाहिए।
  • इस ब्लाउज की कॉलरबोन और शोल्डर एम्ब्रॉयडरी को अच्छी तरह फ्लॉन्ट करने के लिए आप हाई बन बना सकती हैं या फिर एक स्टाइलिश पोनीटेल भी रख सकती हैं।
  • मेश ब्लाउज अपने आप में काफी हैवी और डिजाइनर होता है, इसलिए गले में भारी ज्वेलरी पहनने के बजाय मिनिमल एक्सेसरीज ही पहनें।

यह भी पढ़ें- परफेक्ट फिटिंग ब्लाउज साइज पता करने के 4 आसान तरीके, जानें नाप लेने की सही ट्रिक्स

निष्कर्ष: फैशन की इस दुनिया में अगर आप भी कुछ नया और डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो इस बार फेस्टिव सीजन में सिंपल ब्लाउज पहनने के बजाय इस लेख में बताए गए शीयर मेश ब्लाउज डिजाइंस को जरूर ट्राई करें। यह आपको भीड़ से हटकर एक यूनिक और स्टाइलिश लुक देने में पूरी तरह मदद करेंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।   

FAQ
मेश फैब्रिक के ब्लाउज को धोने का सही तरीका क्या है?
मेश या नेट फैब्रिक बहुत नाजुक होते हैं, इसलिए इन्हें मशीन में धोने के बजाय हमेशा हल्के हाथों से घर पर शैम्पू से धोना चाहिए।
क्या इस तरह के ब्लाउज के साथ दुपट्टा कैरी करना जरूरी है?
यदि आप साड़ी पहन रही हैं तो पल्लू ले सकती हैं, लेकिन लहंगे या इंडो-वेस्टर्न स्कर्ट के साथ आप दुपट्टा स्किप करके भी इसे शानदार लुक दे सकती हैं।
क्या शादी के सीजन के लिए यह ब्लाउज सही विकल्प है?
हां, यदि मेश फैब्रिक पर भारी जरदोजी या स्टोन वर्क किया गया हो, तो यह किसी भी भारी लहंगे या डिजाइनर साड़ी के साथ शादी के लिए एकदम परफेक्ट है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।