शादी कोई भी हो साउथ इंडियन या पंजाबी सभी में वरमाला या जयमाला का बड़ा महत्व है। लेकिन यह वरमाला का कॉन्सेप्ट आया कहां से क्या आपने कभी सोचा है? ऐसा माना जाता है कि वरमाला या जयमाला का कॉन्सेप्ट स्वयंवर सेरेमनी से पॉपुलर हुआ है। स्वयंवर के समय में दुल्हनें अपने दूल्हे के गले में फूलों की माला पहनाया करती थीं। बस तब से अब तक वरमाला/जयमाला हिंदू शादियों का बड़ा हिस्सा है।
अब शादी के लिए जैसे हम बाकी चीजों को मैच करने की कोशिश करते हैं, वैसे ही वरमाला को क्यों न चुनें। कई बार सुंदर, यूनिक वरमाला ढूंढना भी एक बड़ा टास्क हो जाता है और ऊपर से हमारे बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं, जो अपनी शादी में नए-नए बार सेट करते जा रहे हैं। आम लोग सेलिब्रिटी शादी में डेकोर, लहंगा, मेकअप, हेयरस्टाइल, शेरवानी ही नहीं, बल्कि जयमाला पर नजर रखते हैं।
बीते कुछ समय में बॉलीवुड में जो शादियां हुई हैं, उनमें बाकी चीजों के साथ-साथ खूबसूरत वरमाला भी देखी गई। अभी हाल ही में हुई आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी में आइवरी-गोल्ड थीम थी और जहां बाकी सभी चीजों ने लोगों को आकर्षित किया वहीं वरमाला की भी वाहवाही हुई।
अगर आप शादी करने जा रहे हैं, तो अपनी शादी के लिए आप भी सेलिब्रिटी इंस्पायर्ड वरमाला चुन सकते हैं। आइए आज हम बॉलीवुड से इसकी इंस्पिरेशन भी लें।
इसे भी पढ़ें : शादी के लिए जयमाला चुनते समय इन बातों पर दें ध्यान
आलिया-रणबीर की तरह मोगरा-जिप्सोफिला फूल की वरमाला
View this post on Instagram
आलिया और रणबीर इसी महीने एक-दूजे के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों की शादी का इंतजार एक लंबे वक्त से इंडस्ट्री के लोग और उनके फैंस कर रहे थे। यह शादी बॉलीवुड की सबसे सुंदर, एलिगेंट और सिंपल शादियों में से एक थी। आलिया और रणबीर ने अपनी शादी के लिए आइवरी अटायर को चुना था। डेकोर से लेकर शादी के सभी फंक्शन की तस्वीरें बेहद खूबसूरत थी, लेकिन इसमें दोनों की वरमाला ने भी सबका ध्यान खींचा। दोनों ने मोगरा के व्हाइट और जिप्सोफिला (Gypsophila) फूलों की वरमाला पहनी थी, जो उनके आउटफिट को कॉम्प्लिमेंट कर रही थी और सुंदर लग रही थी। आप भी ऐसी ही वरमाला अपनी शादी के लिए चुन सकते हैं।
कैटरीना-विक्की की मोगरा फूल की जयमाला
कैटरीना और विक्की की शादी राजस्थान के शानदार किले में हुई थी और वहां मीडिया के कैमरे न पहुंच पाएं, इसके जबरदस्त इंतजाम थे। शादी के बाद दोनों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें भी साझा की थी, जो बहुत प्यारी थी। दुल्हन के लिबास में कैटरीना को देख उनके फैंस बहुत खुश थे और यह ग्रैंड शादी कई दिनों तक चर्चा में भी रही थी। इसके साथ ही उनकी वरमाला भी बड़ी खूबसूरत थी जो कैटरीना के लंहगे को कॉम्प्लिमेंट कर रही थी। विक्की-कैटरीना की तरह आप भी खूबसूरत मोगरा के फूलों की वरमाला अपनी शादी के लिए चुन सकते हैं।
वरुण-नताशा की तरह लाइट येलो गुलाब की वरमाला
वरुण धवन ने साल 2021 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी की थी। दोनों की शादी बड़ी धूमधाम से हुई थी। वरुण धवन और नताशा दलाल की इस ग्रैंड वेडिंग की थीम भी व्हाइट और गोल्ड थी और दोनों के आउटफिट भी वैसे ही थे। वहीं वरमाला को भी अपने आउटफिट के साथ मैच करते हुए दोनों ने लाइट येलो गुलाब की वरमाला पहनी थी। यह वरमाला मिनिमल होने के साथ साथ बहुत अट्रैक्टिव लग रही थी। अगर आप और आपका पार्टनर भी गोल्ड या येलो इंस्पायर्ड आउटफिट पहन रहे हैं, तो येलो गुलाब को वरमाला के लिए चुना जा सकता है।
अनुष्का-विराट की तरह टू-टोन्ड वरमाला
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इटली में हुई प्राइवेट शादी के बारे में तो आपको भी पता होगा। दोनों ने अपनी शादी में बड़े कड़े इंतजाम किए थे, ताकि उनकी शादी की तस्वीरें लीक न हो सके। लेकिन जब शादी के बाद दोनों की पहली तस्वीरें आईं, तो लोगों ने एक ही बात कही-'वाह!' लाइट पिंक लहंगे में अनुष्का शर्मा और उसी से मिलते-जुलते अटायर में विराट बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इसी के साथ सबसे ज्यादा सुंदर लगी दोनों की टू-टोन्ड वरमाला, जिसमें लाइट येलो और पिंक कलर के गुलाब थे। अगर आपने अपनी शादी के लिए पिंक लहंगे को चुना है, तो ऐसी ही वरमाला भी चुनें ('विरुष्का' के क्यूट मोमेंट्स देखें)।
इसे भी पढ़ें : अपनी शादी के लिए वरमाला कैसे करें सिलेक्ट
दीपिका-रणवीर की तरह कार्नेशन फूलों की वरमाला
बॉलीवुड के हॉट और गूफी कपल दीपिका और रणवीर की शादी भी इटली में अपने क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली के बीच हुई थी। इनके शादी के हर फंक्शन की तस्वीरें बहुत शानदार थीं और यह साल 2018 की सबसे खूबसूरत शादियों में से एक थी। शादी में दीपिका और रणवीर ने डार्क रेड कलर के कार्नेशन फूलों की वरमाला पहनी थी। कार्नेशन फूलों का यह रंग गहरे प्यार को दर्शाता है, जो उनके रिलेशनशिप में भी भरपूर देखने को मिलता है। लाल ऐसा रंग है, जो ज्यादातर आउटफिट में खूब जमता है। आप भी चाहें तो इन फूलों से वरमाला बनवा सकते हैं।
Recommended Video
फूल हमेशा से भारतीय सांस्कृतिक पहचान का एक अहम हिस्सा रहे हैं। धार्मिक कार्य हो चाहे आयुर्वेदिक कार्य, इनका उपयोग तरह-तरह से सभी जगह हुआ है। फूल ताकत, पवित्रता और उदारता का प्रतीक हैं, इसी वजह से शादी समारोहों में भी भव्य तरीके से उन्हें उपयोग किया जाता है। फूलों की वरमाला न सिर्फ सुंदर दिखती हैं, बल्कि इनका खूबसूरत रंग शादी की नर्वसनेस को भी कम करने में मदद करती है।
अगर आपको अपनी शादी के लिए वरमाला डिजाइन चुनना हो, तो आप किस सेलिब्रिटी की वरमाला से इंस्पिरेशन लेंगी। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।