आज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को पूरे तीन साल हो चुके हैं। 11 दिसंबर 2017 को इटली में दोनों की शादी हुई थी। ये शादी इतनी गुपचुप थी कि शादी के दिन तक कई लोग सिर्फ ये कयास ही लगा रहे थे कि आखिर अनुष्का और विराट की शादी हो भी रही है या नहीं। सेलेब्स भी अपने रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव देखते हैं और ऐसे में विराट और अनुष्का के रिश्ते ने भी ये सब झेला।
जब सेलेब्स की बात होती है तो उनकी शादी को लेकर बहुत ज्यादा बातें होती हैं। गॉसिप से लेकर उनकी शादी की तस्वीरों तक सब कुछ जानने के लिए लोग बेचैन रहते हैं। पर अक्सर ये देखा जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग थोड़ा लेट शादी करते हैं। यानी उनके लिए उम्र का बंधन नहीं होता। एक्टर-एक्ट्रेस 30-35 की उम्र के बाद शादी के बारे में सोचते हैं। उन्हें सैटल होने की जल्दी नहीं होती और उस हिसाब से देखा जाए तो अनुष्का शर्मा ने 29 साल की उम्र में कुछ जल्दी ही शादी कर ली।
पर आज हम बात कर रहे हैं कि अनुष्का ने इतनी जल्दी क्यों शादी कर ली उस राज़ की।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बात करें तो उनकी गिनती भारत के टॉप सेलेब कपल्स में की जाती है। हो भी क्यों न, भारत में क्रिकेट और बॉलीवुड दोनों का ही काफी क्रेज है और अगर दोनों को मिला दिया जाए तब तो माशा अल्लाह। इटली में शादी करने वाले विराट-अनुष्का की तस्वीरें जब इंटरनेट पर आई थीं तो हंगामा मच गया था। अनुष्का का लहंगा और विराट की शेरवानी ने कई लोगों को #WeddingGoals दे दिए थे। पर उस समय भी कई लोगों ने सवाल किया था कि आखिर इतनी जल्दी अनुष्का ने शादी क्यों कर ली? इस बात का जवाब अब अनुष्का ने खुद दे दिया है।
इसे जरूर पढ़ें- अनुष्का शर्मा नारियल पानी से करती हैं दिन की शुरुआत
Recommended Video
क्यों की विराट से इतनी जल्दी शादी?
कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा है कि 'एक एक्ट्रेस के लिए 29 साल की उम्र में शादी करना बड़ी बात है, लेकिन मैंने इतनी जल्दी शादी की क्योंकि मैं प्यार में थी। अगर कोई प्यार में है तो शादी स्वाभाविक है।'
जब उनसे पूछा गया कि इसके बारे में लोगों की क्या राय है तो उन्होंने उतनी ही बेबाकी से इसका जवाब भी दिया।
उन्होंने कहा कि, 'भारत की ऑडियंस अब इन सब चीज़ों से आगे बढ़ गई है और वो हमारी इंडस्ट्री से ज्यादा आगे है। ऑडियंस एक्टर्स को हमेशा स्क्रीन पर देखने में ही खुश रहती है। उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि एक्टर शादीशुदा है, बच्चों की मां है। हमें भी इस बात से आगे बढ़ना चाहिए।'
अनुष्का ने इस बारे में ये सवाल भी किया कि अगर किसी पुरुष एक्टर को ये नहीं सोचना पड़ता कि शादी उसके करियर के आड़े आएगी तो महिलाओं को ये क्यों सोचना पड़ता है?
विराट और अनुष्का ने एक दूसरे को किया एनिवर्सरी विश-
शादी के तीन साल पूरे होने पर विराट और अनुष्का ने एक दूसरे को एनिवर्सरी विश भी किया। फिलहाल विराट अपने क्रिकेट टूर पर हैं और अनुष्का उनका इंतज़ार कर रही हैं और अनुष्का की इंस्टाग्राम पोस्ट पर ये साफ दिख रहा है क्योंकि उन्होंने एनिवर्सरी विश के साथ-साथ 'मिस यू' भी लिखा है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
इन दोनों की बॉन्डिंग आज भी वैसी ही है जैसे पहले थी।
क्यों विराट और अनुष्का की इतनी अच्छी बॉन्डिंग हुई?
अनुष्का ने सिर्फ अपनी शादी से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दिया बल्कि उन्होंने अपने और विराट के रिश्ते के बारे में भी कुछ बताया है। उन्होंने कहा है कि विराट और उनकी जोड़ी इतनी जमती है क्योंकि वो दोनों ही सच्चे और ईमानदार हैं। अनुष्का मानती हैं कि वो विराट की ईमानदारी से बेहद प्रभावित हुई थीं। उनका मानना है कि वो खुद बहुत ईमानदार हैं और उसके लिए काफी कुछ झेल चुकी हैं और विराट भी ऐसे ही हैं। वो बेहद खुश हैं कि उन्हें विराट जैसा इंसान मिला जो खुद भी उतना ही अच्छा है।
चाहें क्रिकेट ग्राउंड पर विराट कोहली का अनुष्का को फ्लाइंग किस देना हो, विराट और अनुष्का की फिटनेसऔर साथ वर्कआउट हो, या फिर अनुष्का की फिल्मों पर विराट का उन्हें प्रोत्साहित करना विराट और अनुष्का की जोड़ी कपल गोल्स ही दिखाती है। करियर के बारे में कहा जाए तो दोनों एक दूसरे को सपोर्ट करते दिखते हैं। विराट अनुष्का न सिर्फ एक दूसरे के लिए परफेक्ट हैं बल्कि वो कई लोगों के लिए #CoupleGoals भी सेट करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-पति विराट के साथ रोमांटिक पल बिताने के लिए अनुष्का इस देश में मना रही हैं छुट्टियां
2017 में जब विराट अनुष्का की शादीकी खबरें आईं थीं तब पूरी दुनिया उनकी एक झलक के लिए दीवानी हो गई थी। अनुष्का कहती हैं कि उनके रिश्ते में सब कुछ अच्छा ही हो रहा है। चाहें वो उनका करियर हो या फिर उनके व्यक्तित्व में सुधार हो। अनुष्का की ये बातें वाकई बहुत कुछ कह जाती हैं। आखिर किसी लड़की के लिए ये कितनी अच्छी बात होगी कि उसे उसके हिसाब से परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिल जाए। और फिर ये सही भी है कि अगर उसे लाइफ पार्टनर मिल गया है तो फिर ये सोचने की जरूरत न पड़े कि शादी कब करनी है। अगर ऐसा पार्टनर मिले तो फिर जरूरी नहीं कि आप किसी का इंतजार करें।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।