Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:55 AM IST

बॉलीवुड ब्राइड्स से ज्यादा पॉपुलर हुई ब्राइडल मेहंदी

हीरोइनें अपनी शादी पर क्या पहनती हैं उनके लहंगे से लेकर उनका मेकअप, हेयरस्टाइल और उनकी ब्राइडल मेहंदी सब पर फैंस की नज़र होती है। कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिनकी मेहंदी का डिज़ाइन उनकी शादी से भी ज्यादा पॉपुलर हुआ।  
Updated:- 2018-07-19, 15:56 IST
bollywood actress bridal mehendi article

बॉलीवुड हीरोइन हों या फिर टीवी की एक्ट्रेस उनकी शादी उनके फैंस के लिए सबसे खास मौका होता है। हीरोइनें अपनी शादी पर क्या पहनती हैं उनके लहंगे से लेकर उनका मेकअप, हेयरस्टाइल और उनकी ब्राइडल मेहंदी सब पर फैंस की नज़र होती है। कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिनकी मेहंदी का डिज़ाइन उनकी शादी से भी ज्यादा पॉपुलर हुआ।  

दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर सोनम कपूर नेहा धूपिया जैसी हीरोन्स की ब्राइडल मेहंदी के डिज़ाइन में क्या खास था आइए आपको भी दिखाते हैं। 

दिव्यांका त्रिपाठी ब्राइडल मेहंदी

divyanka tripathi actress bridal mehendi

दिव्यांका त्रिपाठी की शादी के फंक्शन कई दिनों तक चले हैं। भोपाल में दिव्यांका की शादी हुई और शादी से पहले के सारे फंक्शन भी यहीं पर उनके घर पर हुए थे। शादी की मेहंदी पर दिव्यांका त्रिपाठी ने पिंक कलर का फ्लोर लेंथ आउटफिट पहना था और उनकी ब्राइडल मेहंदी का डिज़ाइन तो सबसे बेस्ट था। टीवी की सबसे प्यारी बहू दिव्यांका के एक हाथ पर उनके पति विवेक दहिया की तस्वीर मेहंदी से डिज़ाइन की गई थी तो दूसरे हाथ पर उनके चेहरे को डिज़ाइन किया गया था। दुल्हा और दुल्हन वाली उनकी ये ब्राइडल मेहंदी आज भी उनकी हर फैन अपनी शादी के दिन अपने हाथों पर रचवाना चाहती है। 

सोनम कपूर की ब्राइडल मेहंदी

sonam kapoor bridal mehendi

सोनम कपूर की शादी के फंक्शन भी कई दिनों तक चले थे। सोनम के हाथों में ब्राइडल मेहंदी लगाने के लिए सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागड़ा आयी थी। सोनम ने अपने हाथों पर जो मेहंदी का डिज़ाइन लगाया था वो काफी ट्रेडिशनल था। हर लड़की अपनी शादी पर बाजू में ऊपर तक भरी हुई मेहंदी लगता है लेकिन इस डिज़ाइन में सबसे खास था उनकी छोटी ऊंगली से कलाई तक बना कमल के फूलों वाला डिज़ाइन जो इस मेहंदी को डिफ्रेंट लुक दे रहा था। सोनम की शादी से लेकर उनकी मेहंदी, संगीत, शादी की रिसेप्शन हर फंक्शन स्टार स्टडिड था और बॉलीवुड हीरोइन कटरीना कैफ से लेकर जैकलीना फर्नांडिस और स्वारा भास्कर सबने अपने हाथों पर मेहंदी लगायी थी। जाह्नवी कपूर सोनम की कज़िन सिस्टर हैं उनके हाथों पर भी मेहंदी का रंग रचा था। 

Read more: हर लड़की की चाहत है सोनम कपूर की ये बेस्ट 5 साड़ियां

नेहा धूपिया की ब्राइडल मेहंदी

neha dhupia bollywood actress bridal mehendi

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया की शादी की खबर ने उनके सभी फैंस को सरप्राइज़ कर दिया था। नेहा धूपिया का घर दिल्ली में इसलिए उनकी शादी की मेहंदी से लेकर सारी रस्में दिल्ली में ही हुई थी। नेहा धूपिया की ब्राइडल मेहंदी का डिज़ाइन भी काफी खूबसूरत था। जाल वाली इस मेहंदी का डिज़ाइन गुलाब के फूलों की शेप की वजह से ज्यादा पॉपुलर हुआ था।

Read more: बॉलीवुड हिरोइन्स से जानें ससुराल में पहले दिन क्या पहनें

अब आप अपनी शादी पर अगर अपनी ब्राइडल मेहंदी के डिज़ाइन को इन हीरोइन्स की तरह खास बनवाना चाहती हैं तो इनके ब्राइल मेहंदी वाले डिज़ाइन से इन्सपीरेशन ले सकती हैंं। 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।