
लड़कियों के चेहरे पर एक छोटी सी बिंदी की भी अहम भूमिका होती है। यदि आपने पूरा श्रृंगार कर लिया है और माथे पर बिंदी नहीं है तो लुक कफ अधूरा सा नजर आने लगता है। बिंदी आपके फेस की सुंदरता को और ज्यादा निखार देती है। ऐसे में बिंदी लगाते समय हमें एक बात है तो जरूर ध्यान में रखनी चाहिए। अन्यथा लुक परफेक्ट नहीं नजर आता है। हमेशा बिंदी का चुनाव होने चेहरे के शेप के अनुसार करना चाहिए। परंतु अक्सर लड़कियां इस बात को लेकर काफी कंफ्यूज रहती हैं कि उनके फेस पर किस तरह की बिंदी जचेगी। अगर आप भी इस परेशानी का सामना करती हैं, तो आज हम आपको दिल्ली, शहादरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी द्वारा बताए बिंदी के कुछ शेप दिखाने जा रहे हैं, जो कि गोल चेहरे वाली लड़कियों के लिए एकदम बेस्ट हैं। इन शेप वाली बिंदी को लगाने के बाद आपका लुक बैलेंस्ड नजर आएगा। इन बिंदी को आप साड़ी, सूट से लेकर इंडो-वेस्टर्न हर तरह के ऑउटफिट पर लगा सकती हैं।
अगर आपका चेहरा गोल है तो आपके ऊपर ड्राप शेप बिंदी खूब जचेगी। इसको आप किसी भी छोटे या बड़े फंक्शन में लगाकर जा सकती हैं। साड़ी के संग बिंदी का यह शेप काफी परफेक्ट लुक देता है। सिल्क साड़ी के संग ड्राप शेप बिंदी का पेयर काफी खूबसूरत लगता है। इस तरह की लंबी बिंदी गोल फेस को स्लिम लुक देती हैं। टीयरड्रॉप बिंदी शेप में आपको कई तरह के साइज भी जाएंगे। ऐसे में आप इन्हें अपनी चॉइस के हिसाब से खरीद सकती हैं।

अक्सर लड़कियों को लगता है राउंड शेप वाले फेस पर गोल बिंदी नहीं खिलती है। जबकि ऐसा सोचना गलत है। गोल फेस वाली लड़कियों पर मीडियम शेप की गोल बिंदी काफी अट्रैक्टिव लुक देती है। बिंदी का यह शेप आपको परफेक्ट फैशन स्टेटमेंट सेट करता है। इसको आप लहंगे और साड़ी हर तरह के इंडियन ऑउटफिट संग पेयर कर सकती हैं। गोल शेप वाली बिंदी प्लेन, नग और कई डिजाइन में मिलती हैं।
ये भी पढ़ें: Bindi Styling Tips: आज से फॉलो करें बिंदी के ये 4 स्टाइलिश तरीके, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

फैशन एक्सपर्ट के मुताबिक गोल फेस वाली महिलाओं पर ओवल शेप की बिंदी भी शानदार लुक देती है। गोल फेस पर ओवल शेप बिंदी आपकी ब्यूटी को इन्हेंस कर देती है। पहले इस तरह की बिंदी काफी फैशन ट्रेंड में रहती थी। हालांकि अब इनका चलना बहुत कम हो गया है, लेकिन आप वेडिंग सीजन में साड़ी के संग ओवल शेप बिंदी लगाकर खुद को गॉर्जियस लुक दे सकती हैं।

यदि आपको एकदम ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आना है तो उसके लिए आप गोल फेस पर हाफ मून शेप बिंदी ट्राई कर सकती हैं। इससे भी फेस काफी स्लिम नजर आता है। साथ ही, गोल फेस पर हाफ मून बिंदी का लुक काफी निखर कर आता है। हाफ मून शेप वाली बिंदी को लगाते समय एक बात का ध्यान रखें यफी आपका माथा छोटा है तो आप बिंदी को थोड़ा नीचे की ओर लगाएं। इससे फेस का लुक बैलेंस्ड दिखेगा।
ये भी पढ़ें: बिंदी से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती, चेहरे के अनुसार इस तरह करें Bindi का चुनाव

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: instagram/Colorrs Salon/yashrajfilmstalent
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।