DIY Bindi Hacks: काजल हो या लिपस्टिक अब लगेगी एकदम परफेक्ट बिंदी, जानें सेफ्टी पिन वाला ये आसान हैक्स

बिंदी लगाना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन कई सारी महिलाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें चिपकने वाली बिंदी लगाना पसंद नहीं होता है। यही कारण है कि वो अक्सर कुमकुम वाली बिंदी को लगाते हैं। लेकिन आप कुमकुम के अलावा काजल या लिपस्टिक से भी बिंदी को बिल्कुल गोल लगा सके। इसके लिए आप इस्तेमाल करें सेफ्टी पिन। इससे आप आसानी से गोल बिंदी को लगा सकती हैं। आइए आर्टिकल में आपको बताते हैं कैसे आप इसे लगा सकती हैं।
काजल या लिपस्टिक से बिंदी लगाने का तरीका
- सबसे पहले सेफ्टी पिन को साफ कर लें, ताकि उसमें जंग न रहे।
- अब आपको अपनी पसंद की लिपस्टिक या काजल को लेना है।
- अगर आप लिक्विड आईलाइनर का इस्तेमाल कर रही हैं, तो पिन के गोल हिस्से को ब्रश से हल्का-सा कोट कर लें।
- अब माथे पर आपको पिन माथे पर रखनी है। फिर इसमें व्रश से कलर करना है।
- इसके बाद पिन को हटा लेना है। इससे आपको साफ तरीके से गोल बिंदी मिल जाएगी।
काजल या लिपस्टिक से बिंदी की इस ट्रिक के फायदे
- अगर आपके पास बिंदी खत्म हो गई है, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अगर आपको चिपकाने वाली बिंदी स्किन पर प्रॉब्लम करती है, तो ऐसे में भी आप इस ट्रिक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अगर आप कहीं बाहर जा रही हैं, और जल्दी में बिंदी लगाना भूल गई हैं, तो इसे ट्राई करके आप बिंदी को किसी भी रंग में लगा सकती हैं।
- इस हैक से बनी बिंदी देखने में बिल्कुल नेचुरल लगती है।
इसे भी पढ़ें: आपके फेस शेप के लिए कौन-सी बिंदी डिजाइन है सबसे बेस्ट, जानिए
हर सेफ्टी पिन में एक छोटा-सा गोल जॉइंट होता है, जिसे पिन को खोलने और बंद करने के लिए बनाया गया है। यही गोल आपको बिंदी लगाने में मदद करेगा। साथ ही, आपके चेहरे की रौनक को दोगुना करेगा। इसलिए आपको इसे एक बार तो ट्राई करना चाहिए। इससे आपके माथे की बिंदी अच्छी से लग जाएगी। साथ ही, आपको ज्यादा रंगों की बिंदी के पत्ते को इकट्ठा करके रखने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसे आप आसानी से कैरी बैग में रखकर लेकर जा सकते हैं, जिससे आप आसानी से गोल बिंदी को माथे पर क्रिएट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बिंदी से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती, चेहरे के अनुसार इस तरह करें Bindi का चुनाव
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।