Bindi Designs: त्योहारों का सीजन अब शुरू होने वाला है। नवरात्रि से सारे त्योहार आने लगते हैं। ऐसे में लोगों को मौका मिल जाता है कि वो अच्छे से तैयार हों और इस सीजन को अच्छे से एन्जॉय करें। कई सारी जगहें ऐसी हैं जहां पर डांडिया नाइट का बड़े स्तर पर आयोजन किया जाता है। ऐसे में लोग यहां पर जाकर फेस्टिवल को एन्जॉय करना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। लड़कियां इस इवेंट में जानें के लिए अलग-अलग तरह के मेकअप लुक को क्रिएट करती हैं। साथ ही ट्रेडिशनल लुक को और अट्रैक्टिव बनाने के लिए माथे पर बिंदी जरूर लगाती हैं। इससे लुक काफी सुंदर नजर आता है। आइए आर्टिकल में बताते हैं किस तरह की बिंदी को आप लगा सकती हैं।
अगर आपको डांडिया नाइट पर लुक को ट्रेडिशनल टच देना है, तो ऐसे में आप इस तस्वीर में नजर आने वाली बिंदी को लगा सकती हैं। इसमें चार डॉट डिजाइन वाली बिंदी को लगाया गया है। इसे आप माचिस की तिल्ली के इस्तेमाल से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको 4 माचिस की तिल्ली लेनी है। इसे रबर बैंड से बांध लेना है। इसके बाद इसे लाइनर में डीप करना है। फिर इसे माथे पर लगाना है। इससे आपकी बिंदी आसानी से लग जाएगी। साथ ही आपका लुक काफी सुंदर लगेगा। आप इसे साड़ी या लहंगा चोली के साथ लगा सकती हैं।
आप डांडिया नाइट लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए लंबी बिंदी के डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की बिंदी भी माथे पर लगने के बाद अच्छी लगेगी। इसके लिए आपको सिंपल ट्रिक्स के ट्राई करना है। एक माचिस की तिल्ली और इयरबड लेनी है। इसे अलग-अलग रंगों में डीप करनी है। इसके लिए आप कुमकुम का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। फिर आपको इसे लंबाई में डॉट का डिजाइन बनाकर क्रिएट करना है। फिर इसे सूखने देना है। इस तरह की बिंदी भी घाघरा चोली के साथ अच्छी लगेगी।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: बिंदी से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती, चेहरे के अनुसार इस तरह करें Bindi का चुनाव
सुंदर नजर आएंगी जब आप दीपिका पादुकोण की तरह बिंदी के डिजाइन को क्रिएट करेंगी। इसके लिए आपको एक गोल काली बिंदी के माथे पर लगाना है। फिर नीचे लाइनर की मदद से बड़ी बिंदी के नीचे इसे लगाना है। इस तरह की बिंदी माथे पर लगने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही आपका लुक काफी सुंदर नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें: Bindi For Women: साड़ी के हिसाब से ऐसे चुने बिंदी डिजाइन, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद
डांडिया नाइट लुक को खूबसूरत बनाने के लिए आप इन बिंदी डिजाइंस को ट्राई करें। इस तरह की बिंदी को लगाने के बाद आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही आफ सबसे अलग नजर आएंगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Instagram/ Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।