माथे पर सुंदर लगेगी ये बिंदिया, ऐसे करें डिजाइन पसंद

माथे की सुंदरता बढ़ाने के लिए आप अलग-अलग तरह की बिंदी के डिजाइंस को पसंद करके इसे लगाएं। इससे आपका लुक ही बदल जाएगा। साथ ही, आप सुंदर नजर आएंगी। आर्टिकल में बताते हैं किस तरह के बिंदी डिजाइंस को आप लगा सकती हैं।
image

जब भी हम तैयार होते हैं, तो पूरा श्रृंगार करते हैं। इसी श्रृंगार में आती है बिंदी। जिसे माथे पर लगाने से लुक ही बदल जाता है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं तैयार होने के बाद अपने माथे पर बिंदी जरूर लगाती हैं। बिंदी हर एक आउटफिट के साथ अच्छी लगती है। लेकिन इसे भी आप अपने माथे के हिसाब से लगाएं। इससे लुक ज्यादा अच्छा लगेगा। आर्टिकल में बताते हैं कैसे आप माथे के हिसाब से बिंदी को चूज कर सकते हैं।

माथे पर लगाएं लंबी बिंदी

अगर आपका माथा चौड़ा है, तो ऐसे में आप लंबी बिंदी को लगा सकते हैं। इस तरह के माथे पर बिंदी लगने के बाद अच्छी लगती है। लंबी बिंदी में स्टोन वर्क और सिंपल डिजाइन वाली बिंदी भी मिल जाती है। इसे अपने आउटफिट के कलर के हिसाब से मैच करके माथे पर लगाएं। इसके बाद ही आपका पूरा लुक कंप्लीट होगा। इस तरह की बिंदी आपको मार्केट में कॉस्मेटिक की दुकान पर आसानी से मिल जाएगी। जिसे लगाकर आप अपने माथे की रौनक को बढ़ा सकती हैं।

Bindi look

माथे पर लगाएं हाफ मून डिजाइन बिंदी

बिंदी में डिजाइन कई सारे मिलते हैं। लेकिन अच्छी वही लगती है, जो आपके माथे पर लगने के बाद सुंदर लगती है। ऐसे में आप इस बार त्योहारों पर हाफ मून डिजाइन वाली बिंदी को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की बिंदी लगने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही, इसे लगाने के बाद आपका फेस अलग लगने लगेगा। इस तरह की बिंदी को आप सिंपल डिजाइन में खरीदकर अपने माथे पर लगाएं। इसके बाद आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे आप त्योहारों पर लगाएंगी तो ज्यादा अच्छी नजर आएंगी।

Half moon bindi (2)

इसे भी पढ़ें: बिंदी से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती, चेहरे के अनुसार इस तरह करें Bindi का चुनाव

माथे पर लगाएं छोटे डिजाइन वाली गोल बिंदी

गोल बिंदी लगाना हम सभी को पसंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह हर माथे पर लगने के बाद अच्छी लगती है। आप अपने लिए अगर बिंदी को नहीं खरीद पाईं हैं, तो ऐसे में आप ब्लैक कलर के लाइनर से भी माथे पर बिंदी लगा सकती लहैं। इसके लिए आपको एक बॉब पिन लेनी है। इसमें लाइनर लेना है। इसके बाद माथे पर फोटो में नजर आने वाले बिंदी डिजाइन को क्रिएट करना है। इसे आप किसी खास दिन पर लगा सकती हैं।

Binidii

इसे भी पढ़ें: Bindi For Women: साड़ी के हिसाब से ऐसे चुने बिंदी डिजाइन, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

इस बार माथे पर इन बिंदी को लगाएं। इससे आपका माथा सुंदर नजर आएगा। साथ ही, आप सुंदर दिखाई देंगी। माथे पर इस तरह की बिंदी को लगाने के लिए आप मार्केट से जाकर शॉपिंग कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो कुमकुम की मदद से भी बिंदी लगा सकती हैं ।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथImage credit- Freepik, Meesho

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP