Bindi For Women: साड़ी के हिसाब से ऐसे चुने बिंदी डिजाइन, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

Bindi For Women: अगर आपको भी साड़ी पहनने का बहुत शौक हैं और आप अलग अलग तरह की साड़ियां पहनना पसंद करती हैं, तो अपंने साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इन खूबसूरत बिंदी डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। साड़ी के हिसाब से आप इन बिंदी को ट्राई कर अपने लुक को खूबसूरत भी बना सकती हैं।
image

भारतीय महिलाएं साड़ी का नाम सुनते ही खुश हो जाती हैं। ऐसे में अधिकतर महिला को साड़ी पहनना बेहद पसंद हैं। अगर आपको भी साड़ी पहनने का शौक है, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। अपने साड़ी लुक को खूबसूरत बनाने के लिए और भीड़ से हटके दिखने के लिए आप यह स्टाइलिश और ट्रेडिंग बिंदी ट्राई कर सकती हैं। इन्हें माथे पर लगा कर आप अपने लुक को गॉर्जियस बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन बिंदी डिजाइन के बारे में।

बनारसी साड़ी के साथ लगाएं ये बिंदी

1 - 2025-04-14T180117.170

अगर आप भी बनारसी साड़ी पहनने वाली हैं और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती है, तो आप बनारसी साड़ी के साथ इस खूबसूरत गोल नग बिंदी डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। इसे पहनकर आप किसी हसीना से कम नहीं लगेंगी। यही नहीं आप माथे पर इस बिंदी को लगाकर अपने साड़ी लुक को अट्रैक्टिव भी बना सकती हैं। आप इस बिंदी को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

फैंसी स्टोन बिंदी डिजाइन करें ट्राई

1 - 2025-04-14T180117.170

यही नहीं अपने साड़ी लुक को एलिगेंट टच देने के लिए और अपनी खूबसूरती में रंग भरने के लिए जॉर्जेट की साड़ी पहनने वाली हैं, तो आप इस साड़ी के साथ यह फैंसी स्टोन बिंदी डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। इस खूबसूरत बिंदी को ट्राई कर आप अपने साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। यह बिंदी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें:सिंपल बिंदियों का ट्रेंड हुआ खत्म अब माथे पर लगाएं ये लेटेस्ट डिजाइनर बिंदी, दिखेंगी खूबसूरत

स्टाइलिश फैंसी व्हाइट स्टोन मल्टीकलर बिंदी

3 - 2025-04-14T180115.409

आप अगर अपने लुक में चार चांद लगाना चाहती हैं और कॉटन की साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो अपनी खूबसूरती में रंग भरने के लिए और लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इस स्टाइलिश फैंसी व्हाइट स्टोन मल्टीकलर बिंदी को ट्राई कर सकती हैं। यह आपके साड़ी लुक को क्लासी और गॉर्जियस लुक देने में मदद करेगी। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

मराठी चांद बिंदी

Untitled-3

अगर आप ऑफिस या किसी ख़ास इवेंट में पहनने के लिए सिल्क की साड़ी तलाश रही हैं, तो अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए आप इस मराठी चांद बिंदी को भी अपनी साड़ी के साथ शामिल कर सकती हैं। यह आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगी। आप अपनी पसंद के हिसाब से बिंदी का कलर भी चुन सकती हैं। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें:Makeup Hacks: माथे पर फैल जाए लिक्विड बिंदी, तो उसे इन आसान टिप्स की मदद से करें रिमूव

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: MEESHO/Shamim Collection/ATTRACTION COSMETIC/NAVEENA ENTERPRISES/SHUTTERSTOCK

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP