बेस्ट फ्रेंड की शादी का मौका हर किसी के जीवन में बेहद खास होता है। इस दिन हम सबसे खूबसूरत लुक क्रिएट करना चाहते हैं। ताकि जो भी हमें एक बार देखे तो बस देखता ही रह जाए। इसके लिए हमें अपने लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए काफी सोचना भी पड़ता है। इसके बाद ही हम अपनी दोस्त की शादी में अट्रैक्टिव नजर आते हैं। ऐसे में यदि आपकी भी बेस्ट फ्रेंड की शादी बेहद नजदीक है और आप उसमें शामिल होने का सोच रही हैं, तो आज हम आपके लिए लाइट कलर के लहंगे लेकर आए हैं। इन लहंगों को पहनने के बाद आपका लुक सबसे जुदा दिखेगा। गर्मियों के लिए ये लहंगे बेस्ट चॉइस हैं। इनकी पहनने के बाद वेडिंग में आपका लुक काफी मॉडर्न और शानदार नजर आएगा। आइए फिर लाइट कलर के लहंगों पर डालते हैं एक नजर।
लाइट कलर के लहंगे डिजाइंस
आप भी जल्द किसी खास दोस्त की शादी में शामिल होने जा रही हैं, तो लाइट कलर के इन लहंगों को स्टाइल कर सकती हैं।
लाइट ग्रे मिरर वर्क फ्लेयर्ड लहंगा
दोस्त की शादी में पहनने के लिए यह लाइट ग्रे कलर का लहंगा बेस्ट रहेगा। इस लहंगे की चोली से लेकर दुपट्टे और पूरे लहंगे पर मिरर वर्क किया गया है। ऐसे में यह लहंगे बेहद खूबसूरत लुक दे रहा है। आप भी इस तरह का लहंगा खरीदकर अपना लुक बेस्ट फ्रेंड की शादी में सुंदर बना सकती हैं। लहंगे के संग आप भी ऐसी फुल स्लीव्स चोली पेयर करें और दुपट्टे को नेक में पहनें। हेयर स्टाइल को आप कर्ली करके वन साइड कोई भी एक्सेसरीज लगा सकती हैं। साथ में ग्लॉसी मेकअप और हाई हील्स आपके लुक को परफेक्ट बना देगी। ऐसे लहंगे आपको आसानी से ऑनलाइन मिल जाएंगे।
लाइट ग्रीन लहंगा
अगर आपको वेडिंग में सबसे जुदा नजर आना है, तो उसके लिए यह लाइट ग्रीन कलर का लहंगा परफेक्ट है। इस लहंगे पर फुल मिरर और थ्रेड से वर्क किया गया है। ऐसे में ऑल ओवर लहंगे का लुक काफी रिच लग रहा है। इस लहंगे का दुपट्टा नेट का है और बाजू भी नेट की हैं। लहंगे के साथ चोली पर भी हैवी वर्क किया गया है। साथ में आप कोई भी चोकर सिल्वर नेकलेस, इयररिंग्स, मांग टीका और बोल्ड मेकअप से अपना लू कंप्लीट कर सकती हैं। जबकि हेयर स्टाइल को आप वन साइड बन लुक दें। इस तरह के लहंगे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह उपलब्ध हैं।
ये भी पढ़ें: Pastel Colour Lehenga: समर वेडिंग में स्टाइल करें पेस्टल कलर लहंगा, देखें सबसे अलग डिजाइन
बेज कलर का लहंगा
जन्नत जुबैर पेस्टल कलर के लहंगे में कहर ढहा रही हैं। आजकल पेस्टल कलर के लहंगे काफी पसंद भी किए जा रहे हैं। इस लहंगे पर फुल सीक्विन और मिरर वर्क किया गया है। जबकि साथ में स्वीटहार्ट नेक वाला ब्लाउज लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा है। लहंगे के संग नेट का मैचिंग दुपट्टा रखा गया है। इस लहंगे के संग अमेरिकन डायमंड ज्वेलरी खूब जंचेगी। ऐसे लहंगे आप ऑनलाइन खरीद सकती हैं।
ये भी पढ़ें: Banarasi Lehenga Design:बनारसी साड़ी नहीं हर फंक्शन में काम आएंगे ये 4 बनारसी लहंगे, दिखेंगी भीड़ से हटके
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: instagram/Jannat jubair rehmani/myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों