herzindagi
image

Banarasi Lehenga Design: बनारसी साड़ी नहीं हर फंक्शन में काम आएंगे ये 4 बनारसी लहंगे, दिखेंगी भीड़ से हटके

Banarasi Lehenga Design: अगर आपके घर पर भी कोई खास फंक्शन है और आप उसके लिए आउटफिट तलाश रही है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इन खूबसूरत बनारसी लहंगे को ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-02, 12:51 IST

घर में शादी का फंक्शन हो और महिलाएं शॉपिंग पर न जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। अगर आपके घर पर भी आपके भाई या बहन या किसी भी रिलेटिव की शादी है और आप उस शादी को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं साथ ही अपने लुक को भीड़ से हटकर दिखाना चाहती है, तो अब आपको आउटफिट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट बनारसी लहंगे डिजाइन बताएंगे, जिन्हें देखते ही आपका उन्हें खरीदने का मन करेगा।

केसरिया नारंगी बनारसी लहंगा

अगर आप घर में होने वाली शादी फंक्शन में अपनी खूबसूरती से सभी मेहमानों का दिल जीतना चाहती है, तो अब आप बनारसी साड़ी पहनने के बजाय इस खूबसूरत केसरिया नारंगी बनारसी लहंगे को ट्राई कर सकती है। इसमें आप किसी हसीना से कम नहीं लगेगी। इसके साथ आप कंट्रास्ट ब्लाउज और एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं। यह आपके लुक को कंप्लीट करने में मदद करेंगे।

1 - 2025-06-02T111709.671

पर्पल हैवी एम्ब्रॉयडरी बनारसी लहंगा

घर पर होने वाले फंक्शन में अगर आप भी यूनिक लुक क्रिएट करना चाहती हैं और अपने इस फंक्शन को यादगार बनाना चाहती हैं, तो अब आप इस खूबसूरत पर्पल हैवी एम्ब्रॉयडरी बनारसी लहंगे को ट्राई कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इस तरह का लहंगा आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगा। इसके साथ आप एक्सेसरीज और मेकअप कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Best Hairstyles For Women: फंक्शन में पहनकर जा रही हैं खूबसूरत साड़ी या लहंगा, तो ये 4 हेयरस्टाइल करें ट्राई

मोर नीले रंग का बनारसी लहंगा

एक जैसे कपड़े पहनकर अगर आप भी बोर होने लगी है और कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती है, तो अब आप इस खूबसूरत मोर नीले रंग का बनारसी लहंगे को भी अपने सूटकेस में अभी से शामिल कर सकती हैं। यह लहंगा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इसके साथ आप मैचिंग दुपट्टा और कंट्रास्ट ब्लाउज भी शामिल कर सकती हैं। इसमें आप बेहद खूबसूरत लगेगी।

यह विडियो भी देखें

3 - 2025-06-02T111711.259

ब्लश पिंक बनारसी लहंगा

अगर आप भी घर में मौजूद सभी मेहमानों से तारीफ बटोरना चाहती है और अपने लुक को अट्रैक्टिव और मॉडर्न टच देना चाहती है, तो अब आप इस खूबसूरत ब्लश पिंक बनारसी लहंगा को भी ट्राई कर सकती हैं। यह आपको यूनिक और डिफरेंट लुक देने में बहुत मदद करेगा। इसे पहनकर आप अपने फंक्शन को यादगार भी बना सकती हैं। 

4 - 2025-06-02T111708.204

यह भी पढ़ें: Cheapest Lehenga Market: लहंगे के लिए नहीं खर्च करने होंगे हजारों रुपए, इस बाजार में मिलेगी कम कीमत में एक से एक डिजाइन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - zaribanaras

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।