महिलाओं को पसंद होता है कि वो जो भी स्टाइल करें उसमें वो खूबसूरत नजर आएं। लेकिन इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आपको अच्छे फुटवियर की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में आप हील्स के अलग-अलग ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। इनको पहनकर आपके पैर भी खूबसूरत नजर आएंगे। साथ ही आप पार्टी और फंक्शन के लिए पूरी तरीके से रेडी हो जाएंगी। इसमें आपको कई सारे ऑप्शन और डिजाइन मिल जाएंगे। जिन्हें आप अपने किसी भी आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। चलिए जानते हैं हील्स के ट्रेंडी डिजाइन जो आपके लुक को खूबसूरत बनाएंगे।
किटन हील्स करें स्टाइल
अगर आप कोई वेस्टर्न ड्रेस स्टाइल कर रही हैं तो इसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है किटन हील्स। इसमें आपको अलग-अलग तरह के डिजाइन और हील्स के साइज मिल जाएंगे। जिन्हें आप अपने कम्फर्ट के हिसाब से पहन सकती हैं। इनकी खास बात ये होती है कि आगे से बंद होने की वजह से आसानी से पहनी जाती है। इसलिए भी आप इन्हें वियर कर सकती हैं। ऑफिस ऑउटफिट के साथ ये काफी अच्छी लगती हैं और कम्फर्टेबल होती हैं। इसमें आपको मार्केट में अलग-अलग ऑप्शन मिल जाएंगे। साथ ही इस तरीके की हील्स आपक 350 से 500 की रेंज में अलग-अलग कलर और डिजाइन में मिल जाएगी।
स्लिम पार्टी हील्स
कई सारे ऑप्शन हील्स के आपको मार्केट में देखने को मिलेंगे। इन्हें आपको अपने कम्फर्ट के हिसाब से खरीदना होगा। अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं तो इसके लिए आप स्लिम पार्टी हील्स (हील्स स्टाइल टिप्स) खरीद सकती हैं। इस तरीके की हील्स के ऑप्शन कई सारे मिल जाएंगे। लेकिन आप अपने पैरों को ध्यान में रखकर ही इन्हें खरीदेंगी। इसके लिए आप कलर भी अपनी ड्रेस से मैच करके खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: लेगिंग्स के साथ बेस्ट लगते हैं ये 6 तरह के Footwear
टिप्स: शॉर्ट ड्रेस के साथ काफी अच्छी लगती हैं ये हील्स।
ओपन ब्लॉक हील्स
अगर आपको कम्फर्टेबल के साथ-साथ स्टाइलिश लगना है तो इसके लिए आप ओपन ब्लॉक हील्स को ट्राई कर सकती हैं। ये हर एक वेस्टर्न और इंडियन आउटफिट के साथ वियर की जा सकती है। इन हील्स की खास बात ये होती हैं कि इनकी हाइट लंबी हो लेकिन पैरों के लिए काफी आरामदायक होती हैं। मार्केट से खरीदने पर ये आपको 350 से 500 की रेंज में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: दुल्हन के लिए चुनें ये परफेक्ट फुटवियर, कंफर्ट के साथ दिखेंगी स्टाइलिश
इन हील्स के ऑप्शन को वियर करें और लुक को कंप्लीट करें। आप भी ट्राई करके अपनी राय हमें कमेंट सेक्शन पर बता सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में अपनी राय हमारे साथ जरूर शेयर करें और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों