Bridal Fashion: हल्दी से लेकर मेहंदी और शादी के लिए एक्ट्रेस श्रीजिता डे के लुक्स से आप भी लें सकती हैं इंस्पिरेशन, देखें सभी वेडिंग लुक्स

आए दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी की शादी की खबरें हम और आप सुन रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस श्रीजिता डे भी शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने स्पेशल मोमेंट्स यानी शादी से जुड़ी कुछ फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।
एक्ट्रेस ने ब्राइडल फैशन के लिए एक नया ट्रेंड सेट किया है। तो आइये देखते हैं श्रीजिता डे के स्टाइलिश ब्राइडल लुक्स, जिन्हें देख आप भी कर सकती हैं इन्हें अपने ब्राइडल लुक के लिए री-क्रिएट या ले सकती हैं कुछ नए ब्राइडल लुक के लिए आइडियाज-
ब्राइडल लुक के लिए कैसे करें लुक को स्टाइल?
View this post on Instagram
ब्राइडल लुक के लिए हैवी लहंगे की जगह एक्ट्रेस ने बंगाली स्टाइल में अपने लुक को कैरी किया है। इस लुक में एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत रेड साड़ी के साथ में सिर पर ऑफ व्हाइट कलर के दुपट्टे को स्टाइल किया है। इस डिजाइनर और स्टाइलिश लुक को जरिएरा बनारस ने डिजाइन किया है। साथ में टेम्पल ज्वेलरी के डबल नेकलेस से लुक को हैवी और फैंसी बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें: Saree Designs: शादी के मौके पर आपके लुक को खास बनाएंगे बनारसी साड़ी की ये खूबसूरत डिजाइंस
मेहंदी लुक को बनाएं सबसे अलग
View this post on Instagram
वैसे तो मेहंदी फंक्शन के लिए शरारा पहनना हम सभी पसंद करते हैं। इसके अलावा कलर की बात करें तो हरा रंग इसके लिए शुभ माना जाता है। श्रीजिता की इस स्टाइलिश आउटफिट को डिजाइनर पूजा पाल जग्गी ने डिजाइन किया है। एक्ट्रेस ने लुक के लिए ट्यूनिक स्कर्ट के साथ में जैकेट स्टाइल ब्लाउज को कैरी किया है। अगर आप सूट या साड़ी से बोर हो गई हैं तो इस तरह का लुक आपके लिए बेस्ट रहेगा।
येलो के अलावा बेस्ट हैं हल्दी के लिए ये कलर्स
View this post on Instagram
अक्सर हम सभी दुल्हनों को ब्राइडल हल्दी लुक के लिए पीले रंग को चुनते हैं और स्टाइल कर लेते हैं। वहीं आप चाहें तो इसके लिए येलो की जगह पर ऑफ व्हाइट कलर को चुन सकती हैं। इसके साथ में आप चाहें तो मल्टी-कलर के दुपट्टे को स्टाइल कर सकती हैं। एक्ट्रेस के इस शानदार हल्दी लुक को डिजाइनर घेर बाय घूमर ने डिजाइन किया है।
इसे भी पढ़ें: Heavy Choli Designs: सिंपल और बिना वर्क वाले लहंगे के साथ हैवी डिजाइनर चोली पहनकर सहेली की शादी में दिखें सबसे अलग
अगर आपको ब्राइडल लुक्स के लिए ये आइडियाज पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।