herzindagi
Mehendi function floral accessories

Floral Jewellery: ब्राइडल हल्दी-मेहंदी में पहनें ऐसी ट्रेंडी फ्लोरल ज्वेलरी, लुक में लगेंगे चार-चांद

Yellow green floral jewellery designs: अगर ब्राइडल को हल्दी-मेहंदी फंक्शन में अपना लुक खूबसूरत बनाना है, तो उसके लिए आप इस तरह की फ्लोरल ज्वेलरी जरूर पहनें। यह फ्लोरल ज्वेलरी आपके लुक में चार-चांद लगा देगी।
Editorial
Updated:- 2025-11-24, 23:07 IST

आजकल शादी से पहले हल्दी-मेहंदी का भी फंक्शन काफी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में ब्राइडल भी इस मौके पर खुद को खूबसूरत बनाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। ब्राइडल अपने ऑउटफिट से लेकर ज्वेलरी सब कुछ यूनिक पहनना पसंद करती हैं। आपने देखा होगा दुल्हन हल्दी और मेहंदी के फंक्शन में फ्लोरल ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं। इस तरह की ज्वेलरी काफी यूनिक लगती है। यदि आपको भी हल्दी और मेहंदी में अपना लुक गॉर्जियस बनाना है तो आप इस तरह की ट्रेंडी ज्वेलरी पहन सकती हैं। इस तरह की फ्लोरल ज्वेलरी कैरी करने के बाद आपके लुक को इन्हेंस कर देती हैं। आइए देखें ग्रीन और येलो फ्लोरल ज्वेलरी के डिजाइंस।

कोड़ी येलो फ्लोरल ज्वेलरी

यदि आपको अपना हल्दी लुक शानदार बनाना है तो उसके लिए यह कोड़ी वाली येलो फ्लोरल ज्वेलरी बेस्ट रहेगी। यह आपके लुक को ट्रेडिशनल टच भी देगी। इस ज्वेलरी में छोटे-छोटे पर्ल बीड्स भी लगे हुए हैं। ऐसे में लुक और भी ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आ रहा है। अगर आपके लहंगे या येलो साड़ी में पर्ल वर्क है फिर तो यह फ्लोरल ज्वेलरी आपके लिए बेस्ट है। इसमें आपको माथा टीका, नेकलेस, इयररिंग्स और ब्रेसलेट भी मिलेगा। इसके साथ आप स्ट्रेट ओपन हेयर रखकर ग्लॉसी मेकअप रखें।

yellow floral jewellery

ग्रीन टसल फ्लोरल ज्वेलरी

मेहंदी सेरेमनी में अगर आप ग्रीन लहंगा पहन रही हैं फिर तो यह टसल फ्लोरल ज्वेलरी परफेक्ट रहेगी। यह ज्वेलरी आपके मेहंदी लुक में चार-चांद लगा देगी। आजकल इस तरह की ज्वेलरी काफी ट्रेंड में भी है। इसपर ग्रीन कलर के फ्लावर के साथ येलो बीड्स भी लगे हुए हैं। ऐसे में यदि आपका हल्दी-मेहंदी फंक्शन के ही दिन है तो आप इस फ्लोरल ज्वेलरी को पहन सकती हैं। इसमें आपको नेकलेस, इयररिंग्स, मांग टीका और हथफूल भी मिलेगा। साथ में आप बन हेयर स्टाइल और न्यूड मेकअप करके अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Bridal Necklace Design: हल्दी के फंक्शन में येलो ज्वेलरी के बजाय ट्राई करें ये नेकलेस सेट, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

green floral jewellery

फॉम येलो फ्लोरल ज्वेलरी

हल्दी सेरेमनी में सिंपल और एलिगेंट लुक के लिए येलो सिल्क लहंगे के संग यह फॉम के पीले फूलों वाली फ्लोरल ज्वेलरी बेस्ट है। यह आपको काफी कम कीमत में भी मिल जाएगी। इस तरह के फूल में फोटोज भी काफी अक्की आती हैं। साथ ही, इनको पहनकर आपका लुक भी ग्रेसफुल दिखेगा। इस फ्लोरल ज्वेलरी में बीड्स भी लगे हुए हैं। इसके साथ आपको नेकलेस, स्टड इयररिंग्स, कंगन और मांग टीका भी मिलेगा। इस लुक के संग कर्ली हेयर और मिनिमल मेकअप टच दें।

ये भी पढ़ें: Winter Wedding: इन खूबसूरत फ्लोरल ज्वेलरी से हल्दी सेरेमनी को बनाएं कुछ ख़ास 

floral jewellery for haldi

ग्रीन गोल्डन फ्लोरल ज्वेलरी

यदि आप अपनी मेहंदी सेरेमनी में ग्रीन साड़ी कैरी कर रही हैं, तो आप इस तरह की फ्लोरल ज्वेलरी खरीद लें। साथ ही, अगर आपकी साड़ी पर गोल्डन वर्क है या नहीं भी है तो यह ज्वेलरी परफेक्ट मैच रहेगी। इस ज्वेलरी में ग्रीन कलर के फूलों संग गोल्डन बीड्स लगे हुए हैं। यह काफी स्मार्ट लुक दे रहे हैं। यदि आपको अपना मेहंदी लुक ब्यूटीफुल देखना है तो यह ज्वेलरी जरूर पहनें। इसके संग आप हाई पोनी हेयर स्टाइल और बोल्ड मेकअप करें।

floral jewellery for mehndi

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Myntra/Rubans/ZULKA/ZENEME/meesho

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।