Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:02 AM IST

Blouse Designs: कॉटन साड़ी में दिखेंगी खूबसूरत जब स्टाइल करेंगी ये ट्रेंडी ब्लाउज

 अगर आपको कॉटन साड़ी पहनने का शौक है तो इसे सही तरीके से स्टाइल करने के लिए ब्लाउज अलग तरीके का होना चाहिए, जो आपके लुक को परफेक्ट तरीके से कंप्लीट करे।
Updated:- 2023-11-20, 11:39 IST
Blouse designs ideas

Blouse Fashion: जब भी साड़ी स्टाइल की जाती है तो इसके साथ अलग-अलग तरीके के ब्लाउज वियर किए जाते हैं। हर कोई अपने ब्रेस्ट साइज, शोल्डर और नेकलाइन को ध्यान में रखते हुए ब्लाउज बनवाता है। कई सारी लड़कियां ऐसी होती हैं जो आजकल के चल रहे ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए इन्हें डिजाइन कराती हैं। लेकिन कॉटन साड़ी के साथ कुछ ही ऐसे ब्लाउज डिजाइन हैं जो दिखने में भी अच्छे लगते हैं इसी के साथ पहनने में इन्हें आसानी होती है। आप भी इस तरीके के ब्लाउज को टेलर से डिजाइन करा सकती हैं और परफेक्ट लुक क्रिएट कर सकती हैं।

कॉलर नेक ब्लाउज डिजाइन ( Latest Blouse Designs)

Collar neck blouse designs

कॉलर ब्लाउज डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। कॉटन साड़ी के साथ आप चेल्सी कॉलर वाले इस ब्लाउज डिजाइन को वियर कर सकती हैं। इसके लिए आपको साड़ी का पल्लू कुछ अलग अंदाज में स्टाइल करना पड़ेगा।

  • इस तरीके के ब्लाउज में आपको चेस्ट एरिया अच्छे से कवर रहेगा। लेकिन नेकलाइन अच्छे से हाइलाइट होगी।
  • इस तरीके के ब्लाउज को बनवाने के लिए आप दो रंग के कपड़े खरीद सकती हैं। चाहे एक प्रिंटेड और प्लेन ले या फिर दोनों की एक जैसे लें बस कलर का अंतर रखें।
  • कॉलर नेक ब्लाउज के साथ आपको पल्लू को थोड़ा ब्रांड करके शोल्डर पर पिन करना होगा।
  • अगर आप चाहती हैं लुक को और खूबसूरत बनाना है तो इसके साथ आप गोल्ड चेन या फिर आर्टिफिशियल नेकलेस वियर कर सकती हैं।

फ्रिल ब्लाउज डिजाइन (Stylish Sleeveless Blouse)

कॉटन साड़ी कई बार पहनने के बाद सिंपल लगती है। ऐसे में आप उनके साथ फ्रिल  वाले ब्लाउज को वियर कर सकती हैं। इस तरीके के ब्लाउज डिजाइन आप टेलर से बनवा सकती हैं।

  • इस तरीके के ब्लाउज डीप नेकलाइन के साथ बनाए जाते हैं, साथ ही कट स्लीव्स होते हैं।
  • उनकी स्लीव्स में फ्रिल का डिजाइन क्रिएट किया जाता है। आप चाहे तो इसमें हैवी फ्रिल भी लगा सकती हैं वरना छोटे फ्रिल डिजाइन (शादी के लिए ब्लाउज डिजाइन) को क्रिएट करा सकती हैं।
  • इसमें पाइपिन भी आपको उसी कलर के कपड़े से करानी होगी।
  • आप चाहे तो पीछे बैक पर लटकन लगा सकती हैं।
  • इसके बाद इसे साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं।
  • आपको इस ब्लाउज के पहनने के बाद नेक में ज्यादा कुछ खास एक्सेसरीज पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: लेटेस्ट बोट नेक डिजाइन के आइडियाज जानने के लिए जरूर पढ़े यह आर्टिकल

बोट नेक ब्लाउज डिजाइन (Easy Blouse Design)

Boat neck blouse

आजकल बोट नेक में आपको कई अलग-अलग तरह के डिजाइन मिलेंगे। जिन्हें आप स्टाइल कर सकती हैं। लेकिन आप कॉटन साड़ी (गर्मियों के लिए ब्लाउज डिजाइन) के साथ सिंपल डिजाइन वाले ब्लाउज को पहनेगी तो ज्यादा सुंदर लगेंगी। 

  • इसके लिए आपको ब्लाउज का गला गोल रखवाना होगा। 
  • इसी के साथ स्लीव्स को छोटा रखवाना है।
  • इसमें आप चाहे तो पीछे की तरफ भी बटन लगवा सकती हैं वरना आगे की तरफ भी लग जाते हैं।
  • इस तरीके के आपका सिंपल ब्लाउज डिजाइन रेडी हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: 'कॉलर ब्लाउज' के साथ साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल सीखें

आप कॉटन साड़ी के लुक को परफेक्ट बनाने के लिए इस तरीके के ब्लाउज डिजाइन को वियर कर सकती हैं। ये सिंपल भी हैं और पहनने के बाद काफी सुंदर लगेंगे।

 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।