Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:03 AM IST

Beach Dresses Ideas: बीच के लिए बेस्ट हैं ये ड्रेसेस, कंफर्ट के साथ मिलेगा ग्लैमरस लुक

Outfit Ideas For Beach: घूमने फ‍िरने का शौक तो हर क‍िसी को होता है, लेक‍िन सबसे ज्‍यादा कन्‍फ्यूजन लड़क‍ियों को कपड़ों को लेकर होती है। ह‍िल स्‍टेशंस पर तो वो ऊनी कपड़े पहन लेती हैं लेक‍िन जब बात बीच की आती है तो अपने लुक का ध्‍यान रखना भी सबसे ज्‍यादा जरूरी होता है। ऐसे में हम आपको कुछ यून‍िक ड‍िजाइन के बीच ड्रेस द‍िखा रहे हैं जो आपके लुक को जबरदस्‍त बना देंगे।
Updated:- 2026-05-29, 08:33 IST
beach dress for women

Short Dresses For Beach: गर्मियों में जैसी ही छुट्टियां मिलती हैं हर कोई घूमने की प्लानिंग करता है। कुछ लोगों को हिल स्टेशंस पसंद आते हैं तो कुछ लोग बीच पर चिल करने जाना पसंद करते हैं। बीच की बात करें तो लड़कियों को बहुत कंफ्यूजन होती है कि वहां क्या पहना जाए? ऐसे में अगर आप भी इस बार छुट्टियों में समुद्र किनारे यानी बीच (Beach) पर जाने का प्लान बना रही हैं, तो हम आपको कुछ यूनिक डिजाइन के Beach Dress दिखा रहे हैं।

दरअसल, बीच पर ऐसी ड्रेसेस अच्छी लगती हैं जो दिखने में ग्लैमरस हों और पहनने में पूरी तरह से कंफर्टेबल लगें। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट डिजाइंस के बीच ड्रेस के ऑप्शंस लेकर आए हैं। आइए देखते हैं-

बोहो-स्टाइल शॉर्ट फ्लेयर्ड ड्रेस

beach dresses ideas

बीच वेकेशन के लिए बोहो-प्रिंट वाला ये शॉर्ट ड्रेस एकदम परफेक्ट रहेगा। इसका वाइब्रेंट रेड और मल्टीकलर प्रिंट बीच पर आपको स्टाइलिश लुक देगा। ये ड्रेस पहनने में भी लाइट और काफी कंफर्टेबल है। आप इस पर हेट पहनेंगी तो आपका लुक जबरदस्त लगेगा।

यह भी पढ़ें- गोवा-शिमला की भीड़ से हो गई हैं परेशान? इन जगहों पर मिलेगा अंडमान और मनाली जैसा मजा, वो भी आधे बजट में

Image Credit- Pinterest/fashion hub

एम्ब्रॉयडरी शॉर्ट बीच ड्रेस

beach dresses ideas (1)

ये व्हाइट कलर की र्ट ड्रेस बीच पर पहनने पर आपको एकदम कूल लुक देगी। इसके साथ बड़ी स्ट्रॉ हैट पहनकर आप धूप से भी बचेंगी और साथ ही आपको एक परफेक्ट हॉलिडे लुक भी मिलेगा।

Image Credit- Pinterest/Jackson

पेप्लम टॉप और शॉर्ट्स का कॉम्बिनेशन

beach dresses ideas (2)

अगर आप बीच पर कूल और स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो ये व्हाइट फ्लोरल पेप्लम टॉप और बेज कलर के शॉर्ट्स आप पर खूब अच्छे लगेंगे। इसके साथ हैट और छोटा सा बैग आप ले सकती हैं। इससे आपको परफेक्ट लुक मिलेगा। इसे पहनेंगी तो फोटोज भी काफी अच्छी आएंगी।

यह भी पढ़ें- Chuka Beach Weekend Getaway: यूपी में इस जगह ले सकती हैं बीच का मजा, मजेदार बीतेगा वीकेंड; मंडे ऑफिस भी नहीं होंगी लेट

Image Credit- Pinterest/My Fashion

ब्राइट ऑरेंज शॉर्ट ड्रेस

beach dresses ideas (3)

बीच वेकेशन के लिए ये ऑरेंज कलर का शॉर्ट फ्रॉक बहुत ही खूबसूरत ऑप्शन है। इसकी पफ स्लीव्स और इसका घेरदार डिजाइन आप पर बहुत ही प्यारा लगेगा। धूप से बचने के लिए इसके साथ काले चश्मे कैरी करें।

यह भी पढ़ें- Mother's Day पर मां को गि‍फ्ट में दें ये Kanjivaram Saree, देखें लेटेस्‍ट कलेक्‍शंस

Image Credit- Pinterest/Maiya fashion designer

येलो फ्लोरल को-ऑर्ड सेट

beach dresses ideas (4)

बीच पर ब्राइट कलर्स बहुत अच्छे लगते हैं। ऐसे में ये येलो कलर का फ्लोरल प्रिंट सेट आप पर खूब जचेगा। इसमें क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स के साथ मैचिंग श्रग भी है।

Image Credit- Pinterest/Marsgo

मल्टीकलर फ्लोरल क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स

beach dresses ideas (5)

बीच पर ग्लैमरस दिखने के लिए आप इस तरह का कलरफुल फूलों वाला क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स भी पहन सकती हैं। इसका ऑफ-शोल्डर डिजाइन और इसके साथ मैचिंग फ्लोरल बैग आपको एक परफेक्ट वेकेशन वाइब देगा।

यह भी पढ़ें- Jelly Bangle Designs: कम उम्र की लड़क‍ियों पर खूब अच्‍छे लगेंगे ये जेली बैंगल्स, देखें लेटेस्‍ट कलेक्‍शंस

Image Credit- Pinterest/Jenny Art Concepts (Content Creator)

तो अगर आप भी इस बार बीच पर छुट्टियां मनाने जा रही हैं तो ये ड्रेसेज आप पर खूब अच्छी लगेंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/shein/Girls Fashion

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।