Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:02 PM IST

गोवा-शिमला की भीड़ से हो गई हैं परेशान? इन जगहों पर मिलेगा अंडमान और मनाली जैसा मजा, वो भी आधे बजट में

Summer Vacation: गर्मियाें की छुट्ट‍ियां शुरू होने वाली हैं। ऐसे में हर कोई घूमने की प्‍लान‍िंग करता है। आमतौर पर लोग गोवा, श‍िमला, मनाली या नैनीताल और मसूरी जाना पसंद करते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आप कम बजट में घूम सकती हैं।
Updated:- 2026-04-30, 13:47 IST
cheap travel destinations in india

गर्मी की शुरुआत होते ही लोग घूमने की प्लानिंग कर लेते हैं। जैसे ही घूमने की बात आती है तो सबसे पहले गोवा, शिमला, मनाली, नैनीताल या मसूरी का नाम ही मन में आता है। जिसे देखो वो इन्हीं जगहों पर जाता है। ऐसे में इन जगहों पर पर्यटकों की भीड़ भी बढ़ जाती है और सब कुछ काफी महंगा भी हो जाता है। महंगे होटल, ट्रैफिक और हर जगह भीड़, ये सब मिलकर ट्रिप का मजा ही पूरा खराब कर देते हैं।

ऐसे में अगर आप भी कुछ अलग, सुकून भरी और कम बजट वाली जगहों पर जाने का सोच रही हैं तो हम आपको कुछ ऐसी जगह बता रहे हैं जहां आपको अंडमान और मनाली जैसा ही मजा मिलेगा और खास बात तो ये है कि खर्चा भी काफी कम आएगा। आइए उन शानदार जगहों के बारे में जानते हैं-

cheap travel destinations in india (1)

गोकर्ण (कर्नाटक)

अगर आपको बीच पर चिल करना पसंद है लेकिन गोवा जैसी भीड़ नहीं चाहती हैं, तो कर्नाटक का गोकर्ण सबसे बढ़िया ऑप्शन रहेगा। यहां के बीच जितने सुंदर है, उससे कहीं ज्यादा यहां पर शांति है। ओम बीच और कुदले बीच तो यहां पर काफी फेमस हैं। यहां आपको घूमने में बहुत ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR से बेहद पास हैं ये 5 बर्फीले ठिकाने, शुक्रवार को निकलें; दो द‍िन में ट्र‍िप पूरी कर मंडे को ज्‍वॉइन करें ऑफि‍स

कसोल (हिमाचल)

गर्मियों में मनाली में भी जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप मनाली की भीड़ से बचना चाहती हैं हिमाचल प्रदेश का कसोल भी एक अच्छा ऑप्शन है। ये पार्वती वैली में बसा हुआ छोटा सा गांव है जिसकी खूबसूरती देख हर कोई दीवाना हो जाता है। यहां आप ट्रेकिंग कर सकती हैं और नेचर का मजा भी ले सकती हैं। कसोल में आप कम बजट में आराम से 2 से 3 दिन बिता सकती हैं। ये वीकेंड के लिहाज से काफी सही जगह है।

तवांग (अरुणाचल प्रदेश)

अगर आपको पहाड़ पसंद हैं, तो तवांग भी एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां आपको मनाली जैसी ठंड मिलेगी। यहां के मठ और झीलें तो देखने लायक हैं। यहां मनाली, शिमला या नैनीताल जैसी भीड़ भी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें- श‍िमला-मनाली नहीं, दिल्ली-NCR से 250 क‍िलोमीटर दूर है ये खूबसूरत हिल स्टेशन, कम बजट में मिलेगा लग्जरी वादियों का मजा

पुडुचेरी

अगर आपको अंडमान जैसा खूबसूरत बीच चाहिए, तो तो पुडुचेरी भी जाया जा सकता है। यहां फ्रेंच स्टाइल की गलियां और कलरफुल घर दिखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। यहां के बीच भी काफी नीट एंड क्लीन हैं।

cheap travel destinations in india (2)

औली (उत्तराखंड)

औली को मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। ये उत्तराखंड का सबसे खूबसूरत और सस्ता हिल स्टेशन है। यहां पर पहाड़ों के खूबसूरत नजारे देख हर कोई मोहित हो जाता है। हालांकि, मनाली के मुकाबले यहां कम भीड़ होती है।

यह भी पढ़ें- Summer Travel Tips: 3 दिन की ट्रिप के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें, कम बजट में मिलेगा विदेश जैसा मजा

कैसे करें बजट में ट्रिप प्लान?

  • पहले से टिकट बुक कर लें
  • लोकल ट्रांसपोर्ट का ही इस्तेमाल करें
  • बजट होटल या होमस्टे चुनें
  • खाने के लिए लोकल जगहों पर जाएं

यह भी पढ़ें- Chuka Beach Weekend Getaway: यूपी में इस जगह ले सकती हैं बीच का मजा, मजेदार बीतेगा वीकेंड; मंडे ऑफिस भी नहीं होंगी लेट

तो अगर आप भी हर बार एक ही जगह घूम-घूमकर बोर हो गई हैं, तो इस बार इन जगहों पर जा सकती हैं। यहां आपको गोवा और मनाली जैसा ही मजा मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।