Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:30 PM IST

Mothers Day 2026 Gifts: मां को ग‍िफ्ट करें ये Kanjivaram Saree, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

Kanjivaram Saree Ke Latest Designs: हम सभी मदर्स डे पर अपनी मां को कुछ न कुछ ग‍िफ्ट्स जरूर देते हैं। इस साल 10 मई को मदर्स डे सेल‍िब्रेट क‍िया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी अपनी मां के ल‍िए कुछ यून‍िक ग‍िफ्ट्स देख रही हैं तो हम आपको यून‍िक ड‍िजाइन के कांजीवरम साड़ी द‍िखा रहे हैं। ये आपकी मां को जरूर पसंद आएंगे।
Updated:- 2026-05-07, 14:01 IST
Kanjivaram Saree Latest Designs For Mother's Day 2026

हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे (Mothers Day 2026) मनाया जाता है। इस दिन लोग अपनी मां को स्पेशल फील करवाने के लिए बाहर घुमाने ले जाते हैं। कोई घर पर केक कटिंग करवाता है, तो कुछ लोग गिफ्ट्स देते हैं। कुल मिलाकर ये दिन अपनी मां को खास महसूस कराने का सबसे अच्छा मौका होता है। इस बार मदर्स डे 10 मई को मनाई जा रही है।

ऐसे में अगर आप भी इस दिन अपनी मां को कुछ यूनिक गिफ्ट्स देना चाहती हैं, तो एक खूबसूरत कांजीवरम साड़ी से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है। कांजीवरम साड़ियां अपनी चमक और रॉयल लुक के लिए जानी जाती हैं। हम आपको कुछ यूनिक डिजाइंस में कांजीवरम की साड़ियां दिखाने जा रहे हैं जिसे आप अपनी मां को गिफ्ट कर सकती हैं। आइए देखते हैं-

रॉयल पर्पल और पिंक कांजीवरम साड़ी

kanjivaram saree designs for mother (1)

मदर्स डे पर मां को देने के लिए ये बैंगनी (Purple) और गुलाबी रंग की कांजीवरम साड़ी बहुत सुंदर लग रही है। इस पर बना गोल्डन जरी का काम और चौड़ा बॉर्डर इसे बहुत ही रॉयल लुक देगा।

यह भी पढ़ें- Embroidery Blouse Designs: दुल्‍हनों के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये एम्ब्रॉइडरी ब्लाउज, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

Image Credit- Pinterest/Rammy

व्हाइट और रेड बॉर्डर वाली कांजीवरम साड़ी

kanjivaram saree designs for mother (2)

मदर्स डे पर आप अपनी मां को ये व्हाइट और रेड कलर की कांजीवरम साड़ी भी गिफ्ट कर सकती हैं। इसका रेड कलर का चौड़ा बॉर्डर और उस पर गोल्डन जरी का काम बहुत ही सुदंर लग रहा है।

यह भी पढ़ें- Blouse Ideas For Black Saree: ब्‍लैक साड़ी के साथ ट्राई करें ये 5 कंट्रास्ट ब्लाउज, मिलेगा ग्रेसफुल और मॉडर्न लुक

Image Credit- samyakk.com

ऑफ-व्हाइट और मैरून कांजीवरम साड़ी

kanjivaram saree designs for mother (3)

अगर आप मां के लिए कुछ क्लासी ढूंढ रही हैं, तो ये ऑफ-व्हाइट और डार्क मैरून कलर का कॉम्बिनेशन बहुत सुंदर लगेगा। साड़ी के पल्लू और नीचे वाले हिस्से पर बना डिजाइन इसकी खूबसूरती को बढ़ा रहा है।

यह भी पढ़ें- Silver Kada Designs: हाथ की खूबसूरती बढ़ा देंगे चांदी के ये जिग-जैग कड़े, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

Image Credit- Pinterest/Ibtisham

सॉफ्ट पीच कांजीवरम साड़ी

kanjivaram saree designs for mother (4)

मां के लिए ये पीच कलर की कांजीवरम साड़ी भी बहुत सुंदर लगेगी। इस साड़ी पर गोल्डन जरी का बारीकी से काम किया गया है। अगर आपकी मां को लाइट और सोबर कलर्स पसंद हैं, तो ये सिल्क साड़ी उन्हें जरूर पसंद आएगी।

Image Credit- Pinterest/Uilanikellz

सिल्क फिनिश वाली डार्क पिंक कांजीवरम साड़ी

kanjivaram saree designs for mother (5)

मदर्स डे पर अगर आप मां को कुछ सदाबहार देना चाहती हैं, तो ये डार्क पिंक कलर का साड़ी बेस्ट रहेगा। इस पर सुनहरी जरी का जो काम है, वो इसे बहुत ही कीमती और क्लासी लुक देगा।

यह भी पढ़ें- Jelly Bangle Designs: कम उम्र की लड़क‍ियों पर खूब अच्‍छे लगेंगे ये जेली बैंगल्स, देखें लेटेस्‍ट कलेक्‍शंस

Image Credit- Pinterest/Anne

तो अगर आप भी अपनी मां को मदर्स डे पर कुछ यूनिक गिफ्ट करना चाहती हैं तो ये कांजीवरम साड़ियां सबसे अच्छी रहेंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Samyakk/Nalli

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।