Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:42 PM IST

ट्रेंडी लुक के लिए ट्राई करें ब्लाउज के ये खूबसूरत डिजाइन

बदलते ट्रेंड के साथ अगर आपको भी पसंद है अपने ब्लाउज डिजाइन को चेंज करना तो, इस बार इन स्टाइल को आप ट्राई कर सकती हैं।
Updated:- 2023-05-26, 18:10 IST
blouse design tips

अक्सर आप बॉलीवुड एक्ट्रेस को डिफरेंट स्टाइल के ब्लाउज को पहनते हुए देखती हैं। उनके इसी ट्रेंड को आप भी ट्राई कर सकती हैं। जिसके लिए आप उनके ब्लाउज स्टाइल को फॉलो कर सकती हैं। इसके लिए बस आपको ये ध्यान रखना होगा कि, उसे कैसे सिलवाना है और किस तरह की साड़ी के साथ पेयर करना है।

तभी आप अपने लुक को क्लासी और यूनिक बना सकती हैं। इसमें आपको कई ऐसे भी डिजाइ मिलेंगे जिन्हें आप पार्टी या फिर किसी फंक्शन में पहन सकती हैं।

टैंक टॉप ब्लाउज डिजाइन

Tank top blouse designs

टैंक टॉप ज्यादातर महिलाएं पहनना पसंद करती हैं। लेकिन आप इस तरीके का ब्लाउज डिजाइन बनवा सकती हैं। ये लुक आपका सबसे अलग और हटके होगा। इस ब्लाउज को स्टाइलिश बनाने के लिए आप इसके साथ गोल्ड या फिर ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी पहन सकती हैं। साथ में सिंपल हेयर स्टाइल इस लुक को और क्लासी बनाएगा।

इस तरीके के ब्लाउज बनाते समय डिजाइन और फेब्रिक का खास ध्यान रखें। टैंक टॉप ब्लाउज का ये डिजाइन फेस्टिवल लुक के लिए काफी अच्छा है।

इसे भी पढ़ें: इस वेडिंग सीजन कोल्ड शोल्डर ब्लाउज पहनने के लिए इन बॉलीवुड डीवाज से लें इंस्पिरेशन

स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज डिजाइन

Sweatheart neckline blouse

अक्सर महिलाएं स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज के साथ कट स्लीव्स ट्राई करती हैं। इस बार क्वाटर स्लीव्स या फिर पफ स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइ हैवी एम्ब्राइडरी के साथ सबसे ज्यादा अच्छे लगते हैं। आप इसके साथ हैवी चोकर सेट या फिर हैवी नेकलेस अपनी पसंद के हिसाब से पहन सकती हैं।

इस तरह के नेकलाइन ब्लाउज सबसे ज्यादा ब्रांड नेकलाइन वाली महिलाओं पर अच्छे लगते हैं। इसके बैक में आप जिक-जैक पैटर्न या फिर बैकलेस ऑप्शन भी स्टाइल कर सकती हैं।

मोनोक्रोमैटिक हॉल्टर नेक ब्लाउज डिजाइन

Monocony blouse designs

कई सारे ब्लाउज डिजाइन हैं जो बहुत कम महिलाएं पहनना पसंद करती हैं। लेकिन अगर आप किसी पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं तो मोनोक्रोमैटिक हॉल्टर नेक ब्लाउज को ट्राई कर सकती हैं। इसको आप अपने हिसाब से रिक्रिएट करके नेकलाइन और बैक पर काम करा सकती हैं। इसे कट स्लीव्स में ही रखें। तभी ये अच्छा लगेगा। इसके लिए फेब्रिक आप सॉफ्ट ले सकती हैं, साथ में साड़ी के डिजाइन के हिसाब से ज्वेलरी पेयर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: इन हैवी ब्लाउज डिजाइन्स पर टिक जाएंगी सबकी नजरें, देखें तस्वीरें

ऐसे कई और भी ब्लाउज डिजाइन हैं जिन्हें आप अपनी साड़ी के हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।