सावन का महीना शुरू होते ही हर कोई तीज के आने का इंतजार करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस त्योहार में सजने-संवरने का मौका मिलता है। इस त्योहार को लेकर सबसे ज्यादा महिलाएं इंतजार करती हैं। लेकिन कई सारी महिलाएं पूरे सावन में अच्छे से तैयार होना पसंद करती हैं। इस महीने हर हरी और लाल चूड़ी सबसे ज्यादा पहनी जाती है। अगर आप भी चूड़ी पहनने का शौक रखती हैं, तो इसके लिए दिल्ली की मार्केट को एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां आपको हर तरह की चूड़ी के डिजाइन मिल जाएंगे।
अगर आप सस्ती और हर डिजाइन की चूड़ी खरीदना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको चावड़ी बाजार के पास मौजूद चूड़ी बाजार को जरूर एक्सपलोर करना चाहिए। यहां पर आपको हर एक लेटेस्ट डिजाइन और मेटल की चूड़ी मिल जाएगी। साथ ही, आपको यहां पर सेट बनी चूड़ी भी मिल जाएगी। यहां पर जाएं और अपने हाथ के नाप के हिसाब से चूड़ी खरीदें। साथ ही, त्योहार पर पहनने वाली चूड़ी भी खरीद सकती हैं। यहां पर आपको 20 रुपये डिब्बी के हिसाब से चूड़ी का रेट शुरू होता है। यहां से अगर आप फैंसी चूड़ी खरीदेंगा तो वो आपको 50 रुपये डिब्बी के हिसाब से मिल जाएग।
दिल्ली के सदर बाजार ज्यादातर लोग थोक का सामान लेने जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां पर पूजा से लेकर घर का सारा सामान कम दाम में मिल जाता है। लेकिन यहां पर एक बाजार ऐसा है, जहां चूड़ी सबसे ज्यादा कम पैसों में मिलती है। आप यहां से भी अपने लिए सावन में पहनने के लिए चूड़ी खरीद सकती हैं। इससे आपके हाथों की शोभा दोगुनी हो जाएगी। यहां पर भी डिब्बी के हिसाब से चूड़ी मिलती है, जिसकी शुरुआत 20 रुपये से होती है।
इसे भी पढ़ें: Mere Sheher Ka Jalwa: सावन के लिए हरे रंग के कपड़े खरीदना चाहते हैं तो गाजियाबाद के इन बाजारों से करें शॉपिंग
अगर आपको सस्ती चूड़ी खरीदनी है, तो इसके लिए आप दिल्ली के भजनपुरा मार्केट से जाकर खरीद सकती हैं। यहां पर भी आपको गलियों में कई सारी दुकानें मिल जाएगी। जहां पर आपको सस्ती चूड़ी मिलेगी। यहां से आप चूड़ी के सेट बनाकर भी लेकर जा सकती हैं। यहां पर चूड़ी 30 से 40 रुपये डिब्बी में शुरू होती है। यहां से आप फैंसी चूडी के साथ चूड़ा शॉपिंग भी कर सकती हैं। मार्केट सोमवार के अलावा अन्य दिनों में खुली रहती है।
इस बार सावन में पहनने के लिए अपने लिए चूड़ी की शॉपिंग करें, ताकि इसे पहनने के बाद आपके हाथ सुंदर लगे। आप यहां से फैंसी चूड़ी की भी शॉपिंग कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: मानसून के दौरान फुटवियर खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।