herzindagi
image

Saharanpur Famous Bangle Market: सहारनपुर की इस मार्केट में मिलेंगी सस्ती और खूबसूरत चूड़ियां, हर डिजाइन के मिलेंगे ढेरों ऑप्शन

अगर आप भी शादी के लिए रंग-बिरंगी चूड़ियां खरीदना चाहती हैं, तो इसके लिए आप सहारनपुर की फेमस नेहरू मार्केट को एक्सपलोर कर सकती हैं। इस मार्केट में आपको हर तरह की चूड़ियां मिल जाएगी। आइए जानते हैं कैसे करें यहां से शॉपिंग।
Editorial
Updated:- 2025-10-30, 19:57 IST

शादी का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में हर किसी की शॉपिंग शुरू हो गई है। लड़कियों ने शादी से लहंगे से लेकर साड़ियों की शॉपिंग करनी काफी समय पहले से शुरू कर देती हैं, लेकिन चूड़ियां शादी से कुछ समय ही ली जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी सहारनपुर के आसपास रहती हैं, तो वहां पर लगने वाली नेहरू मार्केट से जाकर शॉपिंग कर सकती हैं। आपको यहां पर हर तरह के डिजाइन वाली चूड़ियां कम दाम में मिल जाएंगी। इस मार्केट से आप महिलाओं को देने के लिए भी चूड़ियां खरीद सकती हैं। आइए आर्टिकल में आपको मार्केट के बारे में बताते हैं।

सहारनपुर का फेमस चूड़ी बाजार

आप अगर शादी में पहनने के लिए अपने लिए चूड़ी खरीदना चाहती हैं, तो यहां पर फैब्रिक लेकर जाएं। इसके बाद मैचिंग कराकर चूड़ी का सेट तैयार करवाएं। इससे चूड़ियां सही कलर में मिल जाएगी। साथ ही डिजाइन भी अलग-अलग मिलेगा। इससे आपको अलग-अलग मार्केट में घुमने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस मार्केट से जाकर आप अपने कपड़ों की पसंद के हिसाब से चूड़ियां खरीद सकती हैं। यहां पर चूड़ियों की शुरूआत 40 रुपये डिब्बी से लेकर 80 रुपये के हिसाब से मिल जाएगी।

2 - 2025-10-30T172103.195

सहारनपुर चूड़ी बाजार से खरीदें वर्क वाली बैंगल्स

अगर आपको हैवी डिजाइन में चूड़ियां खरीदनी है, तो ऐसे में आप सहारनुपर में लगने वाले चूड़ी बाजार को एक्पलोर कर सकती हैं। यहां पर आपको हर तरह की चूड़ियां प्लेन डिजाइन के साथ लगाने को मिल जाएंगी। इन चूड़ियों को खरीदकर आप वेलवेट डिजाइन वाली चूड़ियों के साथ मैच करके इसका हैवी सेट तैयार कर सकती हैं। यहां पर आपको हर एक दुकान पर इस तरह की चूड़ियां सजी हुई नजर आएंगी। जिसे खरीदकर आप भी अपनी शादी की शॉपिंग पूरी कर सकती हैं।

3 - 2025-10-30T172057.735

इसे भी पढ़ें: कम दाम में शोरूम जैसी चूड़ियां खरीदने के लिए बेस्ट हैं Delhi की ये मार्केट्स

चूड़ी खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप सहारनपुर के चूड़ी बाजार को एक्पलोर करने के बारे में सोच रही हैं, तो यहां पर दोपहर के समय पहुंच जाएं।
  • सहारनपुर पहुंचने के लिए आपको अपने खुद के वाहन से जाना होगा।
  • चूड़ियों को खरीदते समय अपनी कलाई का ध्यान जरूर रखें। तभी सही चूड़ियां खरीद पाएंगी।
  • चूड़ियों को खरीदने के लिए अपने साथ मैचिंग का कपड़ा जरूर लेकर जाएं। तभी आप सही तरह से चूड़ियां खरीद सकती हैं।

1 - 2025-10-30T172101.546

 

इसे भी पढ़ें: Rajastan Bangle Market: लाख से लेकर कांच तक राजस्थान की इन जगहों पर मिलती हैं हर तरह की चूड़ियां

सहारनपुर चूड़ी बाजार पहुंचने में आपको दिल्ली से 1 से सवा घंटे का समय लगेगा। इसलिए आपको समय से निकलना होगा। तभी आप यहां से चूड़ियां खरीद सकती हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।