herzindagi
best shopping for sawan shopping

Mere Sheher Ka Jalwa: सावन के लिए हरे रंग के कपड़े खरीदना चाहते हैं तो गाजियाबाद के इन बाजारों से करें शॉपिंग

 शॉपिंग करना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए कोई त्योहार हो या फिर शादी हम सबसे पहले सस्ती और अच्छी मार्केट को सर्च करते हैं, ताकि कपड़ों की खरीदारी अच्छे से कर सके।
Editorial
Updated:- 2024-07-19, 19:21 IST

शॉपिंग करना हम सभी को पसंद होता है। यही वजह है कि हम अक्सर त्योहार आने से पहले कुछ ऐसी मार्केट को सर्च करते हैं, जहां पर अच्छा और सस्ता सामान मिल सके। खासकर कपड़े ताकि हमारे पैसे भी कम खर्च हो और त्योहार पर कपड़े पहनें भी जाएं। सावन शुरू होने वाला है। ऐसे में हम सभी लोग एथनिक आउटफिट पहनना सबसे ज्यादा पसंद करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लगता है कि त्योहार का महीना है। इन कपड़ों की शॉपिंग आप गाजियाबाद के इन बाजारों से कर सकती हैं। 

घंटाघट मार्केट से करें शॉपिंग

Ghantaghar shopping market

गाजियाबाद की घंटाघर मार्केट कपड़ों की शॉपिंग के लिए काफी फेमस है। यहां पर आपको हर एक तरह के कपड़ों की दुकाने मिल जाएंगी। वहीं कई सारे लोग कपड़ों को पटरी पर बेचते नजर आते हैं। जिनके पास आपको कुर्ते से लेकर प्लाजो पैंट तक 200 से 250 रुपये में मिल जाएगी। इसके अलावा आपको यहां पर दुपट्टे भी डिजाइनर मिल जाएंगे। जिसे आप खरीदे हुए कुर्ते के साथ पहन सकती हैं। मार्केट में दोपहर के समय भीड़ कम होती है। शाम के समय ज्यादा लोग वहां नजर आते हैं। इसलिए आप जाएं तो अपने लिए सही समय चुनकर जाएं। मार्केट सोमवार को बंद होती है, और बाकी समय खुली रहती है।

गाजियाबाद की लाजपत नगर मार्केट 

Lajpat nagar shopping market

अगर आप मोहन नगर के आसपास रहते हैं, तो आप गाजियाबाद की लाजपत नगर मार्केट से जाकर शॉपिंग कर सकती हैं। इस मार्केट में भी आपको सावन के सारे कपड़े और सामान मिल जाएंगे। यहां पर आप रेडीमेड सूट, सूट के कपड़े, दुपट्टे और लहंगे के कपड़ों की भी शॉपिंग कर सकती हैं। मार्केट रोजाना लगता है। इसलिए आप कभी भी आकर यहां से सामान लेकर जा सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के इन बाजारों से कम दामों में मिल जाएंगे एक्सपेंसिव लुक देने वाले कपड़े

गांधीनगर मार्केट मार्केट गाजियाबाद 

Gandhi nagar shopping market

गाजियाबाद में भी गांधीनगर है। वहां से लोग हर तीज-त्योहार की शॉपिंग करते हैं। यहां पर आपको हर तरह का फैशन वियर बेहद कम दाम में मिल जाएंगे। जिसे आप सावन में पहनकर घर की पूजा और ऑफिस में जा सकती हैं। कपड़ों के अलावा आप यहां दुपट्टे और अन्य एक्सेसरीज की शॉपिंग कर सकती हैं। 

इस बार सावन में पहनने के लिए हर रंग के कपड़ों की शॉपिंग इन मार्केट से करें। इससे आपके पैसे भी कम खर्च होंगे। साथ ही, त्योहार पर आप अच्छी नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: Mere Sheher Ka Jalwa: बेटी की शादी के लिए दिल्ली-एनसीआर के इन बाजारों से करें शॉपिंग

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।