Amazon India Fashion Week Autumn Winter 2018: देखिए डायना पेंटी का इंडियन स्टाइलिश लुक

अमेजन इंडिया फैशन वीक की शुरुआत हो चुकी है, 14 मार्च को कई डिजाइनर्स ने अपने डिजाइंस से इस फैशन वीक को खास बना दिया। यह एक ऐसा प्लैटफोर्म है जहां इंडिया के कई जाने-माने डिजाइनर्स अपने क्लेक्शन को शोकेज़ करते हैं।
जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में चल रहे अमेजन इंडिया फैशन वीक में फ्स्ट डे बॉलीवुड का तड़का लगाने के लिए डायना पेंटी और वानी कपूर भी नजर आईं।
अमेजन इंडिया फैशन वीक 2018: फस्ट डे
अमजेन इंडिया फैशन वीक 14 मार्च से लेकर 18 मार्च तक चलेगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस फैशन वीक में कई और भी बॉलीवुड स्टार्स नजर आ सकते हैं फिलहाल फस्ट डे की बात करें तो जान-माने फैशन डिजाइनर सांमत चौहान का क्लेक्शन बहुत ही बेहतरीन था।
शो स्टॉपर डायना पेंटी ने मशहूर फैशन डिजाइनर्स श्यामल भूमिका की बेहद ही खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई थी। ड्रेस इंडियन लुक के साथ काफी स्टाइलिश नजर आ रही थी। अगर आप अपनी मेंहदी में कुछ अलग हटकर लुक देना चाहती हैं तो आप यह ड्रेस जरूर ट्राई कर सकती हैं।
Read more: इंडो-वेस्टर्न लुक है सुरभि ज्योति का फेवरेट, जानिए इनके वार्डरॉब की messy कहानी
साथ ही श्यामल भूमिका के क्लेक्शन में खूबसूरत साडियां और ब्राइडल लेहेंगें की कमी नहीं थी।
बॉलीवुड की एक और खूबसूरत एक्ट्रेस इस फैशन वीक के फस्ट डे की शॉ स्टॉपर रहीं। यहां हम वानी कपूर की बात कर रहे हैं। आशीष एन सोनी की डिजाइन की हुई ड्रेस में वानी कपूर नजर आईं। साथ ही उन्होंने डिजाइनर गौरी नैनिका की डिजाइन ड्रेस भी पहनी थी।
अमजेन इंडिया फैशन वीक के फस्ट डे में वानी कपूर की ड्रेस कुछ खास इंपेक्ट नहीं दिखा सकीं।
अमेजन इंडिया फैशन वीक 2017
अमेजन इंडिया फैशन वीक 2018 के फस्ट डे के बाद अगर साल 2017 के इसी फैशन की बात की जाएं तो बॉलीवुड की एक और खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने जबरदस्त confidence के साथ रैंप वॉक की थी। आलिया भट्ट ने अमेजन इंडिया फैशन वीक 2017 में नम्रता जोशीपुरा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनकर रैंप पर वॉक किया था। न्यूयॉर्क के रनवे से नवीनतम रुझानों को सामने लाने के लिए कंपनी मेबलीन न्यूयॉर्क ने जोशीपुर के साथ सहयोग किया था। यह शो पूरी तरह मेबलीन्स न्यू आई मेक-अप रेंज और डिजाइनर की न्यूयॉर्क प्रेरित समकालीन संग्रह पर केंद्रित था।
आलिया भट्ट के अलावा मलाइका आरोड़ा, आथिया शेट्टी और शिल्पा शेट्टी जैसी खूबसूरत एक्ट्रेस्स भी अमेजन इंडिया फैशन वीक में रैंप वॉक कर चुकी हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।