बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बीच ट्रेंड में है स्वेटशर्ट, इस विंटर सीजन आप भी करें फॉलो

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जो भी पहनती हैं, वह एक ट्रेंड बन जाता है। नए फैशन और ट्रेंड के हिसाब से ये एक्ट्रेसेस आउटफिट सेलेक्ट करती हैं, जो उनके लुक के हिसाब से परफेक्ट होता है। इन दिनों कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्हें स्वेटसूट्स में देखा गया है। बता दें कि स्वेटसूट्स काफी कंफर्टेबल होते हैं और सर्दियों में ठंड से बचने के लिए ये एक परफेक्ट आउटफिट है। फॉर्मल पैंट सूट्स और स्पोर्टी ट्रैक सूट्स की तुलना में इन दिनों स्वेटसूट काफी ट्रेंड में है।
एयरपोर्ट लुक हो या फिर कोई शूट, एक्ट्रेसेस इन दिनों स्वेटसूट्स में काफी स्पॉट की जा रही हैं। अगर आप भी फैशन के मामले में आगे रहना चाहती हैं और ट्रेंड को फॉलो करती हैं तो एक्ट्रेसेस के इन लुक को फॉलो कर सकती हैं।
दीपिका पादुकोण का ब्लैक स्वेटशूट

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी नई फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। बीते दिनों उन्हें मुबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक कलर के स्वेटसूट में नजर आईं। ब्लैक स्वेटसूट के साथ वो व्हाइट स्नीकर्स और ब्लैक मास्क कैरी किए हुईं थीं। अपने बालों को टॉप पर बांध रखा था। इस लुक में दीपिका काफी कंफर्टेबल नजर आ रही हैं। लड़कियां उनके इस लुक को आसानी से फॉलो कर सकती हैं।
आलिया भट्ट का फ्रेजाइल स्वेटसूट

आलिया भट्ट इन दिनों अपने काम में काफी बिजी चल रही हैं। बीते दिनों उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जहां वो फ्रेजाइल स्वेटसूट में नजर आईं थीं। कॉटन फैब्रिक के बने इस ओवरसाइज्ड और लूज फीटिंग स्वेटसूट में आलिया काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक का कलर का जॉगर पहन रखा था, जो उनके इस लुक से मैच करता है। अपने इस लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने इसके साथ डबल शेडेड वाली हाइब्रिड जैकेट पहनी थी, इसके साथ उन्होंने बूट्स कैरी किए थे।
इसे भी पढ़ें:सिल्क साड़ी पहनते समय रखें इन 5 बातों का खयाल, नहीं होगी संभालने में दिक्कत
कंगना रनौत का ब्लू स्वेटसूट

एयरपोर्ट लुक के हिसाब से कंगना का फैशन काफी कमाल का है। एक्ट्रेस कभी साड़ी तो कभी पैंट सूट के साथ बेहद स्टाइलिश नजर आती हैं। ऐसे में उनका स्वेटसूट लुक भी खूब पसंद किया जा रहा है। लाइट ब्लू स्वेटसूट के साथ उन्होंने ओवरसाइज कोट कैरी किया है और अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने स्पोर्टशूज पहन रखे हैं। खुले बालों और ब्लैक शेड्स में कंगना गॉर्जियस नजर आ रही हैं।
सोनम कपूर का पिंक स्वेटसूट

बॉलीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर अपने यूनिक स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस किसी भी आउटफिट को डिफ्रेंट तरीके से कैरी करना पसंद करती हैं। बता दें कि अब तक कई एक्ट्रेसेस स्वेटसूट के साथ स्नीकर्स या फिर स्पोर्ट्स शूज में नजर आईं, लेकिन सोनम कपूर ने स्वेटसूट के साथ हील्स कैरी किए। सामने आई तस्वीर में सोनम कपूर अपने घर पर पिंक राल्फ और रुसो स्वेटसूट में नजर आईं। एक क्रॉप्ड स्वेटशर्ट के साथ उन्होंने पिंक जॉगर्स पैंट पहन रखा है। अपने इस लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ हूप ईयररिंग्स कैरी किए हुए हैं, और साथ ही अपने बालों को खुला रखा है। इस दौरान वह बहुत स्टाइलिश नजर आ रही हैं।
इसे भी पढ़ें:न्यू ईयर पार्टी में पहनना है वेस्टर्न वियर तो बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन
नोरा फतेही का क्रॉप्ड स्वेटशर्ट

अपने चार्म और डांस स्किल से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली नोरा फतेही भी स्वेटसूट में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर लाइट ब्लू क्रॉप्ड स्वेटशर्ट में देखा गया था, इसके साथ उन्होंने मैचिंग कलर का जॉगर भी कैरी किया था। इस लुक के साथ उन्होंने ब्लैक बूट्स और ब्लैंड क्लासी बैग कैरी किया हुआ था। लाइट मेकअप और खुले बालों में नोरा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।