8 मई 2017 को बॉलीवुड दीवा सोनम कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एवं लंदन बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहुजा से शादी की थी। दोनों की शादी बेहद ग्रैंड तरीके से हुई थी। शादी से पहले और बाद तक कई फंक्शन आयोजित किए गए थे। सोनम कपूर के डिजाइनर आउटफिट और अलग अंदाज में हुई शादी की चर्चा काफी दिन तक रही थी। आज सोनम और आनंद की शादी को 1 साल पूरा हो चुका है। शादी के बाद दोनों ही अपने काम में व्यस्त रहे। मगर, बावजूद इसके सोनम और आनंद ने अपनी वर्क लाइफ और पर्सनल लाइफ में गजब का बैलेंस बनाया और प्यार के कई रोमांचित पलों साथ में जिया। आइए आज उन्हीं में से कुछ लम्हों के बारे में हम आपको बताते हैं।
शादी के बाद नाम चेंज
ऐसा रिवाज हैं कि जब दो लोगों की शादी होती है तो शादी के बाद हर महिला को अपने पति का नाम लगाना होता है। सोनम कपूर ने भी शादी के तुरंत बाद ही अपना नाम चेंज करके सोनम के आहुजा कर लिया। मगर, उन्होंने अपने फादर्स नेम को नहीं छोड़ा। सबसे अच्छी बात सोनम और आनंद के रिलेशनशिप में यह है कि दोनों ही एक दूसरे को अपने ईक्वेल समझते हैं। इसलिए आनंद ने भी शादी के बाद अपना नाम चेंज किया और आनंद सोनम आहुजा कर लिया। दोनों की ही सोशल मीडिया प्रोफाइल में यही नाम नजर आता है।
शादी के साथ करियर भी
आनंद आहुजा लंदन बेस्ड हैं। शादी के बाद सोनम कपूर भी आम लड़कियों की तरह अपनी ससुराल गईं थीं। मगर, सोनम को शादी के कुछ ही दिन बाद कान फिल्म फेस्टिवल में पार्ट लेने रवाना होना पड़ा। कान फिल्म फेस्टिवल में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। उनका लुक इसलिए भी यूनीक नजर आ रहा था क्योंकि इस बार उनके हाथों में आनंद के नाम की मेंहंदी भी नजर आ रही थीं।
हाईट को किया नजर अंदाज
सोनम कपूर और आनंद आहुजा कई सालों से रिलेशनशिप में थे। मगर, दोनों के बीच गजब की अंडरस्टैंडिंग थी। सोनम कपूर ने कभी नहीं सोचा कि जिस आदमी से वह शादी करने जा रही हैं वह हाइट में उनसे काफी कम है। वहीं आनंद को भी सोनम की हाईट देख कर कभी हेजीटेशन नहीं हुई। बल्कि दोनों साथ में कई फोटोशूट करवा चुके हैं। सोनम कपूर ने शादी का फैसला लेते वक्त आनंद का दिल देखा था। उन्हें इस बात से कोई एतराज नहीं था कि आनंद दिखते कैसे हैं।
Recommended Video
एक दूसरे के पेरेंट्स के लिए रिस्पैक्ट
दोनों ही एक दूसरे को तो रिस्पैक्ट देते ही हैं साथ ही दोनों एक दूसरे के पेरेंट्स की भी बहुत रिस्पैक्ट करते हैं। सोनम कपूर अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी सास के लिए इमोशनल मैसेज लिखा करती हैं। सोनम ने अपनी सास की बर्थ डे पर भी उनके साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए बड़ी ही इमोशनल बातें लिखी थीं। वहीं एक फैशन शो के दौरान आनंद आहूज भी अपनी मां के साथ सोनम को इंकरेज करने पहुंचे थे। सोनम कपूर ने ईशा अंबानी की इंगेजमेंट में अपनी सास का दिया लहंगा पहन कर उन्हें रिस्पेक्ट दी थी। आनंद भी अक्सर सोनम के फादर और एक्टर अनिल कपूर के साथ नजर आ जाते हैं।
एक दूसरे की तारीफ
अपनी वाइफ की तारीफ करने में आनंद आहूजा सबसे आगे हैं। वहीं सोनम भी आनंद आहूजा की तारीफ करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा इस बात की परवाह नहीं करते कि दुनिया उनके बारे में क्या सोचती है। जब सोनम ने बताया था कि आनंद ने बिना अंगूठी के ही उन्हें प्रपोज कर दिया था। सोनम ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट से जाहिर कर दिया कि वह और आनंद एक दूसरे से बेइंतेहा प्यार करते हैं।
सोनम ने अपने डियर हसबैंड आनंद आहूजा की तारीफ करते हुए लिखा कि वह अपने पति की सकारात्मकता और स्पॉन्टेनिटी काफी पसंद करती हैं। उन्होंने आनंद के लिए रॉब सिल्टानेन का एक लोकप्रिय विचार लिखा, जिसका मजमून कुछ यूं है, 'यहां बात एक जुनूनी लोगों की हो रही है। वो मिसफिट हैं। वह रिबेल हैं। उनके होने से मुश्किलें भी खड़ी होती हैं। वो ऐसे हैं, जो चीजों को अलग नजरिए से देखते हैं। हो सकता है कि कुछ लोग उन्हें क्रेजी कहें, हम उनके भीतर एक जीनियर देखते हैं। क्योंकि जो लोग इतने जुनूनी होते हैं कि वे ये सोचते हैं कि वे दुनिया बदल सकते हैं, उन्हीं में यह कुव्वत होती है कि वे दुनिया में बदलाव ला सकें।' इस पोस्ट के साथ सोनम ने #everydayphenomenal love का हैशटेग भी डाला। यह हैशटेग सोनम ने अपनी शादी और रिलेशनशिप का जिक्र करने के लिए पहले भी इस्तेमाल किया है। यहां सोनम ने जिस तरह आनंद की तारीफ की है, उससे देखकर कुछ ऐसा जाहिर होता है कि इन दोनों की जोड़ी स्वर्ग से बनकर आई है।
आनंद भी अपने क्यूट सी वाइफ पर मरते हैं। वह कहते हैं, 'अपनी जिंदगी की शुरुआत से ही मैं तुम्हारे चेहरे की तलाश कर रहा था। ...आज मैंने तुम्हें देख लिया। आज मैंने उस कशिश, उस खूबसूरती को देख लिया, जिसे मैं बरसों से तलाश रहा था... मैंने तुम्हें खोज लिया है।' सोनम और इससे पहले आनंद ने जिस तरह से एक-दूसरे की तारीफ की है, वह अपने आप में बेमिसाल है।