बॉलीवुड की फिल्मों में साड़ी स्टाइल करने का काफी ट्रेंड रहा है। यही वजह है कि पूरी फिल्म में चाहें एक ही बार हो एक्ट्रेस साड़ी स्टाइल किए हुए नजर आती है। वही साड़ी लुक लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ जाता है। ऐसा ही साड़ी का एक लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आलिया भट्टा का पिंक साड़ी स्टाइल। जिसे देखकर हर कोई इस लुक को सिलसिला फिल्म में रेखा के पिंक साड़ी लुक से जोड़ा रहा है। इसी साड़ी लुक को आलिया ने किस तरह से रीक्रिएट किया है आपको आर्टिकल में बताते हैं।
आलिया भट्ट का पिंक साड़ी लुक हुआ वायरल
आलिया भट्ट हाल ही में फिल्म 'उमराव जान' की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची। इस इवेंट में पहनने के लिए उन्होंने पिंक कलर की प्लेन साड़ी को स्टाइल किया। साड़ी सिंपल थी। लेकिन उनके इस साड़ी को स्टाइल करने का तरीका बिल्कुल रेखा जी जैसा नजर आया। इसी वजह से जब तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हर किसी ने इसे रेखा जी के फिल्म सिलसिला वाले लुक्स से रेप्लिकेट किया। लेकिन आलिया के साड़ी स्टाइल की बात करें तो हर किसी को यह पसंद आ रहा है।
आलिया भट्ट का पिंक साड़ी स्टाइल
फिल्म उमराव जान की स्क्रीनिंग में जिस पिंक साड़ी को आलिया भट्ट ने स्टाइल किया है। उसे फेमस डिजाइनर तरुण तहिलियानी (Tarun Tahiliani) ने डिजाइन किया है। इसे सिंपल रखा गया है। वहीं ब्लाउज को प्लीटेड पैटर्न में कॉलर नेकलाइन के साथ डिजाइन किया है। इससे साड़ी का लुक काफी एलीगेंट लग रहा है।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: श्रीदेवी की परछाई हैं जाह्नवी, मां-बेटी के इन 3 लुक्स में दिखा खास कनेक्शन
आलिया भट्ट का साड़ी में पिंक ग्लो
आलिया भट्ट ने पिंक साड़ी के साथ फेदर इयररिंग्स, डायमंड रिंग को स्टाइल किया। वहीं मेकअप लुक की बात करें तो इसे भी उन्होंने पिंक ही रखा। आंखों को हाइलाइट करने के लिए ग्लिटर का इस्तेमाल किया। वहीं लाइट पिंक कलर लिपस्टिक से होंठो को सजाया। बालों में उन्होंने सॉफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल को क्रिएट किया।
इस साड़ी लुक की खास बात यह है कि उन्होंने अपने माथे को बिंदी से सजाया। साथ में उन्होंने क्लच भी पिंक कलर का ही चूज किया जो साड़ी के साथ मैच कर रहा था। साथ में अच्छी तस्वीरों के लिए उन्होंने गुलाब के फूल को लिया। इस तरह से आलिया का लुक कंप्लीट हुआ। साथ ही, वो खूबसूरत नजर आईं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Instagram, Aila Bhatt
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों