herzindagi
Paithani Saree

Actresses Paithani Saree Looks: आलिया भट्ट से लेकर माधुरी दीक्षित समेत इन एक्ट्रेसेस के पैठनी साड़ी लुक्स करें फॉलो, लुक दिखेगा रॉयल

Alia Bhatt Waves Paithani Saree Look: हाल में आलिया भट्ट ने एक इवेंट में अपने पैठनी साड़ी लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। आइए देखें आलिया से पहले अन्य एक्ट्रेसेस के खूबसूरत पैठनी साड़ी लुक्स।
Editorial
Updated:- 2025-05-02, 17:01 IST

Alia Bhatt waves summit 2025 saree look: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अक्सर अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर अक्सर छाई रहती हैं। डीवाज का हर लुक आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है। वहीं अगर इवेंट का लुक है फिर तो इन अभिनेत्रियों के अट्रैक्टिव ऑउटफिट देखकर निगाहें टिकी रह जाती हैं। सिंपल ऑउटफिट को भी एक्ट्रेसेस काफी स्टाइलिश तरीके से कैरी करती हैं। ऐसे में लुक काफी ग्लैमरस नजर आता है। ऐसे में फैंस भी इन हसीनाओं के लुक्स को काफी रिक्रिएट करते नजर आते हैं।

बॉलीवुड की अधिकतर अभिनेत्रियां इंडियन लुक को ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में आपको इवेंट में उनके साड़ी लुक्स ही ज्यादा देखने को मिलेंगे। इसका एक परफेक्ट उदाहरण बॉलीवुड की हिट और क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट हैं। आलिया भट्ट को अक्सर आपने इवेंट के दौरान साड़ी लुक में ही देखा होगा। अभिनेत्री का हर साड़ी लुक यूनिक और स्टनिंग होता है। हाल में आलिया भट्ट ने वेव समिट इवेंट (World Audio Visual & Entertainment Summit) में गोल्डन और पिंक कलर की जरी वर्क पैठनी साड़ी नौवारी स्टाइल साड़ी में अपने महाराष्ट्रियन लुक से सबका ध्यान खींचा। अभिनेत्री का इंडियन लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था। इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस पैठनी साड़ी में नजर आ चुकी हैं। आइए देखें इन अभिनेत्रियों के साड़ी लुक्स।

आलिया भट्ट पैठनी साड़ी लुक

हाल में आलिया भट्ट मुंबई में आयोजित हुए वेव समिट (Waves Summit 2025) में शामिल हुई थीं। जहां कपूर खानदान की प्यारी सी बहू ने अपने महाराष्ट्रियन लुक से सबका दिल जीत लिया। गोल्डन और पिंक कलर की पैठनी साड़ी में आलिया बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने हैवी सितारों वर्क वाला स्लीवलेस ब्लाउज पेयर किया था। अभिनेत्री ने इस जरी वर्क साड़ी को नौवारी स्टाइल में ड्रेप किया था। साथ में, उन्होंने न्यूड मेकअप टच दिया था। माथे पर हरे रंग की छोटी सी बिंदी लगाएं आलिया बेहद गॉर्जियस नजर आ रही थीं। साड़ी के संग आलिया ने लो बन हए स्टाइल और ग्रीन कलर और पर्ल स्टोन वाले इयररिंग्स से अपना लुक कंप्लीट किया था।

alia latest saree look

माधुरी दीक्षित ग्रीन पैठनी साड़ी

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित डार्क ग्रीन कलर की पैठनी साड़ी में ब्यूटीफुल अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस जरी वर्क सिल्क साड़ी के संग गोल्डन कलर का नेकलेस और छोटे मैचिंग इयररिंग्स पहनें हैं। साथ में, मराठी नथ काफी जंच रही है। माधुरी ने हेयर स्टाइल को हाफ कर्ल करके ओपन रखा है। जबकि उन्होंने मेकअप को ग्लॉसी लुक दिया है।

madhuri dixit silk saree

अंकिता लोखंडे पैठनी साड़ी

टीवी और बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का पिंक पैठनी साड़ी लुक काफी गॉर्जियस लग रहा है। एक्ट्रेस ने पिंक साड़ी के संग पर्ल और स्टोन वर्क नेकलेस कैरी किया है। जबकि इयररिंग्स को उन्होंने गोल्डन और ग्रीन कलर का रखा है। अंकिता ने इस सिल्क जरी वर्क पैठनी साड़ी के संग मिनिमल मेकअप और बन हेयर स्टाइल से अपना लुक परफेक्ट बनाया हुआ है।

ankita lokhande silk saree

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/alia bhaatt/sukrti grover/Ankita lokhande/Shilpa sheetty/Madhuri dixit

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।