मुकेश अंबानी की बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद 10 मार्च को नई बहू के स्वागत के लिए अंबानी परिवार ने मंगल पाठ और एक रिसेप्शन भी रखा। इसमें देश विदेश की कई नामचीन हस्तियां शामिल थी। बॉलीवुड, व्यवसाय और राजनीतिक घराने से जुड़े कई मेहमान इस पार्टी में शामिल हुए। साथ ही आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस रेखा, ऐश्वर्या राय, ट्विंकल खन्ना, एकता कपूर, करिश्मा कपूर और शिल्पा शेट्टी आदि जैसे कई एक्ट्रेसेस पहुंची थी। इन सबके बीच बॉलीवुड एक्ट्रेसेस वेस्टर्न और ट्रेडिशनल लुक में नजर आई। आइए जानें किन एक्ट्रेसेस का लुक सबसे बेस्ट था।
इसे जरूर पढ़ें: शादी के बाद न्यूली वेड ने किया रोमांटिक डांस, देखें वीडियो
शिल्पा शेट्टी के लुक्स से ढाया कहर
![shilpa shetty glamorous stylish]()
रिसेप्शन के दौरान शिल्पा शेट्टी मॉव कलर की बेहद अट्रैक्टिव साड़ी में नजर आईं। शिल्पा शेट्टी अपने स्टाइल और फैशन को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और यहां भी उनका लुक गजब का दिखाई दे रहा है। शिल्पा का बड़ा सा हार और पोटली बैग इस लुक को परफेक्ट तरीके से कॉम्प्लीमेंट कर रहा था।
खास अंदाज में रेखा
![rekha bollywood actress inside]()
इस खास मौके पर दिग्गज एक्ट्रेस रेखा का खास अंदाज देखने को मिला। वह ऑफ व्हाइट कलर की हैवी वर्क वाली ऑफ व्हाइट एंब्रॉएड्री की साड़ी में कहर ढा रहा थीं। भारी साड़ी के साथ उन्होंने गले में हैवी नेकलेस, हाथों में चूड़िया, कानों में बड़े एयररिंग और मांग टीके में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
कृति सेनन
![kriti sanon bollywood actress inside]()
बरेली की बर्फी जैसी सुपरहिट फिल्म देनी वाली खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सेनन भी इस फंक्शन में नजर आईं। कृति सेनन अपने ग्लैमर और अट्रैक्टिव फिगर को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन इस महफिल में उन्होंने अपना लुक सिंपल ही रखा। बेबी पिंक कलर के लहंगे में सिल्वर कलर एंब्रॉएड्री उनकी ड्रेस को काफी डीसेंट लुक दे रही थी।
मलाइका अरोड़ा
![malaika arora inside]()
रेखा के अलावा इस पार्टी की रौनक बनीं मलाइका अरोड़ा। इस पार्टी में वो लहंगी-चोली पहनकर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कई पोज भी दिए। जी हां बॉलीवुड की हॉट बेब मलाइका अरोड़ा खान इस दौरान अपने जलवे दिखाती नजर आईं। मलाइका ग्लिटरी लहंगे के साथ पूरी तरह से गोल्डन वर्क वाला ब्लाउज और नेटेड दुपट्टा कैरी किया था। इस पर सेमी प्रेशस स्टोन्स वाली हैवी नेकलेस उनके लुक को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। मलाइका के साथ उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी इस पार्टी में शामिल हुए।
जूही चावला
![juhi chawla bollywood actress]()
बॉलीवुड की बबली एक्ट्रेस जूही चावला रिसेप्शन में एकदम देसी लुक में पहुंचीं। उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का सितारों से जड़ा सलवार-सूट पहना था। जिसमें जूही काफी खूबसूरत दिखीं। इसे मैच करने के लिए जूही ने गोल्डन कलर की बिंदी और हार पहना था। इस ड्रेस में वह गजब की खूबसूरत लग रही थीं।
कियारा आडवाणी
![best look actress akash ambani reception card ()]()
कियारा आडवाणी ने इस पार्टी में कहर ढहाया। कियारा आडवाणी ने इस फंक्शन के लिए रिफ्रेशिंग लुक चुना। येलो लहंगे में उनका लुक बेहद स्टाइलिश लग रहा था। लहंगे और चोली पर जहां हैवी वर्क था, वहीं दुपट्टे में सिर्फ बॉर्डर पर वर्क था। इसके साथ उन्हें हैवी ईयररिंग्स कैरी किए।
गीता बसरा
![best look actress akash ambani INSIDE ()]()
बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा हमेशा की तरह नॉर्मल लुक में दिखाई दे रही हैं, लेकिन वह पिच कलर के लहंगे में बेहद ही सुंदर लग रही थीं। इस दौरान गीता अपने पति हरभवजन के बिना ही दिखाई दी।
इसे जरूर पढ़ें: फेरों से लेकर सिंदूर और मंगलसूत्र पहनाने तक की रस्म कुछ यूं निभाई गई, देखें वीडियो
काजोल
![best look actress akash ambani INSIDE ()]()
मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी के शादी के बाद रिसेप्शन में काजोल भी पहुंची। गोल्डन और सिल्वर साड़ी में काजोल काफी प्यारी लग रही हैं. काजोल ने ब्लैक एंड सिल्वर ज्वेलरी पहना हैं। साड़ी में काजोल काफी खूबसूरत लग रही हैं। जी हां काजोल हमेशा की तरह कयामत लग रही हैं।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों