herzindagi
image

Latest Bridal Look: अदिति राव हैदरी के लुक को देखें और जानें कैसे सिंपल लहंगे और ज्वेलरी में पाया जा सकता है बेस्ट ब्राइडल लुक

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की शादी काफी ट्रेंड में रही। इसलिए हर कोई इनके लुक्स को रीक्रिएट आप वेडिंग सीजन के लिए कर सकती हैं। इससे आप भी एक्ट्रेस की तरह सुंदर नजर आ सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-27, 17:29 IST

अदिति राव हैदरी आजकल अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है। पहले इनका साउथ इंडियन ब्राइडल लुक ट्रेंड किया था। जिसमें उन्होंने साड़ी को स्टाइल की थी। इस बार उन्होंने ऐसे लुक को क्रिएट किया, जिसमें वो बेहद सुंदर नजर आईं। ये उनका दूसरा शादी लुक था। इसे आप चाहें तो अपनी शादी के लिए रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपका लुक भी सुंदर नजर आएगा। इस बार उन्होंने बेहद खूबसूरत लहंगे को स्टाइल किया है। साथ ही, ज्वेलरी भी काफी सुंदर वियर किया। चलिए आपको भी बताते हैं इनके लुक्स के बारे में जिसे आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं।

अदिति राव हैदरी का रेड लहंगा लुक

Red lehenga (2)

अदिति राव हैदरी की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। उसमें उन्होंने रेड कलर के लहंगे को वियर किया है। इस तरह के लहंगे में उनका लुक अच्छा लग रहा है। इसे डिजाइनर सब्यासाची ने डिजाइन किया है। इस तरह के लहंगे के लिए गोटा वर्क का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ब्लाउज भी प्लेन डिजाइन में बनवाया है। इसके साथ जो दुपट्टा वियर किया है इसमें भी बॉर्डर वर्क पर गोटे का इस्तेमाल किया गया है। इसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आईं। आप भी इस तरह के लहंगे को वियर कर सकती हैं। आजकल ये लहंगे काफी ट्रेंड में है। जिसे वियर करके आपका लुक अच्छा लगेगा।

लहंगे के साथ स्टाइल की रॉयल ज्वेलरी

Kundan jewellery

इस लहंगा लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए अदिति राव हैदरी ने कुंदन वर्क ज्वेलरी को वियर किया है। इस लुक के लिए उन्होंने चोकर सेट, झुमके वाले इयररिंग्स और माथा पट्टी के साथ मांग टीका वियर किया है। इसके साथ उन्होंने मोती वाले डिजाइन की नथ को वियर किया है। हाथों में पहनने के लिए अलग-अलग डिजाइन की रिंग को वियर किया है। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़ें: Aditi Rao Hydari Bridal Look: साउथ इंडियन ब्राइड्स अदिति राव हैदरी के ब्राइडल लुक्स से लें सकती हैं ये कमाल की टिप्स और लगा सकती हैं अपनी खूबसूरती में चार चांद

यह विडियो भी देखें

मेकअप और हेयर स्टाइल करें क्रिएट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

आप इस तरह के लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए ब्रेड हेयर स्टाइल को क्रिएट किया है। मेकअप लुक को उन्होंने सिंपल रखा है। उन्होंने अपनी आंखों को रेड कलर के साथ क्रिएट किया है। इस तरह के लुक में वो किसी महारानी से कम नहीं लग रही है। आप भी अपनी शादी के लिए ऐसे ही लुक को क्रिएट कर सकती हैं। लहंगा भी आप फैब्रिक लेकर डिजाइन करा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Bridal Fashion: हल्दी से लेकर मेहंदी और शादी के लिए एक्ट्रेस श्रीजिता डे के लुक्स से आप भी लें सकती हैं इंस्पिरेशन, देखें सभी वेडिंग लुक्स

इस बार आप वेडिंग लुक के लिए इनके लहंगे से आइडिया ले सकती हैं। इसमें आपका लुक ही खूबसूरत लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी। इस तरह के लहंगे के साथ आप ज्वेलरी भी ऐसी ही स्टाइल कर सकती हैं। इससे लुक महारानी जैसा लगेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।