करवा चौथ पर महिलाएं अपने लुक को खास बनाने के लिए काफी तैयारियां करती हैं। आज इस पर्व को देशभर की महिलाएं धूमधाम से मना रही हैं। अगर आपने भी आज अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा है तो आज शाम के अपने लुक को खास बनाने के लिए आप खूबसूरत लहंगा पहन सकती हैं। बाजार में लहंगे की कई वैराएटी मिलती हैं, जिनमें से आप अपनी पसंद का लहंगा चुन सकती हैं। आइए जानते हैं कि बाजार में किस वैराएटी और पैटर्न के लहंगे मिलते हैं ताकि आसान हो जाए आपकी शॉपिंग।
शरारा कट लहंगा
फेस्टिव सीजन में शरारे काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। अगर आप लहंगे में शरारा वाला फील लाना चाहती हैं तो इसी की तर्ज पर अपना लहंगा स्टिच करा सकती हैं। शरारा कट लहंगे में भी आपको कई पैटर्न और कलर्स चुनने का मौका मिलता है। इस तरह के लहंगे अगर आप स्टेटमेंट ज्वैलरी के साथ पहनें तो आप पर यह लुक बहुत शानदार लगेगा।
ए लाइन लहंगा
यह लहंगा एथनिक के साथ मॉडर्न लुक देता है। स्लिम फिट दिखने के लिए यह लहंगा पूरी तरह से मुफीद है। इस लहंगे में दिखने वाली फ्लेयर इसे खूबसूरत लुक देती हैं। आप इस लहंगे को स्टाइलिश ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ आप ऑफ शोल्डर ब्लाउज, वन शोल्डर ब्लाउज या की-होल ब्लाउज पहनें तो इसकी सुंदरता और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। अगर आप इस तरह के पीच या पेस्टल कलर वाले दूसरे रंगों का चुनाव करती हैं तो वह काफी एलीगेंट लुक देगा।
स्ट्रेट कट लहंगा
इस तरह के डिजाइन वाले लहंगे में लहंगे की लंबाई ज्यादा होती है और वह स्ट्रेट होता है। इसमें ज्यादा घेरे नजर नहीं आते। यह लहंगा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि यह हर बॉडी टाइप को सूट करता है। इस लहंगे के साथ आप अपनी पसंद से क्रॉप टॉप या फिर लंबी चोली पहन सकती हैं।
जैकेट स्टाइल लहंगा
इस तरह का लहंगा स्ट्रेट कट लहंगे जैसा ही लुक देता है। इसमें फर्क सिर्फ जैकेट का होता है। इस लहंगे के साथ पहनी जाने वाली जैकेट में कढ़ाई काफी बारीक होती है। अगर आप लहंगे में दूसरों से अलग नजर आना चाहती हैं तो आप इस तरह का लहंगा अपने लिए चुन सकती हैं।
Recommended Video
साड़ी स्टाइल लहंगा
अगर आपको साड़ी पहनना काफी अच्छा लगता हैतो आप अपने लहंगे को भी साड़ी का फील दे सकती हैं। इस लहंगे में ड्रेपिंग इस अंदाज में की जाती है कि देखने में यह साड़ी जैसा नजर आता है। इस लहंगे के साथ अच्छी बात ये है कि साड़ी की तुलना में इसे पहनना बहुत कंफर्टेबेल है और इसके घेरे भी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।
पैनल वाला लहंगा
इस तरह के लहंगे में किनारों और हेम लाइन पर पैनल्स क्रिएट किए जाते हैं, जिससे लहंगा और भी ज्यादा घेरदार और खूबसूरत नजर आता है। इस लहंगे में महिलाओं का लुक काफी आकर्षक लगता है। आप इसे किसी भी तरह के फंक्शन या खास मौके पर पहन सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें : करवा चौथ में पहनें ये खास तरह की जूलरी
फिशटेल लहंगा
इस लहंगे में मछली की शेप वाला लुक क्रिएट किया जाता है। जलपरी जैसा लुक पाने के लिए आप यह लहंगा ट्राई कर सकती हैं। अगर आप अपनी स्लिम बॉडी को फ्लॉन्ट करना चाहती हैं तो इस तरह का लहंगा आपके लिए मुफीद रहेगा। इस तरह के लहंगे के लिए अगर आप शॉर्ट-हॉल्टर नेक स्टाइल वाला ब्लाउज लेती हैं तो वह आपकी सुंदरता में चार चांद लगा देगा। इस लुक में अगर आप बहुत हैवी ज्वैलरी ना भी पहनें तो आपकी सुंदरता बरकरार रहेगी।
इसे जरूर पढ़ें : Happy Birthday Tabu: तब्बू के इन ट्रेंडी ब्लाउज डिज़ाइन से बढ़ाएं साड़ी की खूबसूरती
बड़े घेरे वाला लहंगा
अगर आप अपने लुक को पूरी तरह से एथनिक रखना चाहती हैं तो आप चौड़े घेरे वाला लहंगा चुन सकती हैं। यह लहंगा में नीचे की तरफ ज्यादा घेरा होता है। इस तरह के लहंगे में भी डिजाइन्स और रंगो के खूबसूरत पैटर्न देखने को मिल जाते हैं। अगर आप ऑफ व्हाइट के साथ रंग-बिरंगे कॉम्बिनेशन वाला लहंगा अपने लिए चुनती हैं तो वह फेस्टिव लुक के हिसाब से काफी सुंदर दिखेगा। इस लुक के साथ आपकी बड़ी-बड़ी इयरिंग्स और चोकर बहुत सुंदर लगेंगे ।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।