Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:42 AM IST

Happy Birthday Tabu: तब्बू के इन ट्रेंडी ब्लाउज डिज़ाइन से बढ़ाएं साड़ी की खूबसूरती

अगर आप अपने साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो तब्बू के ये ब्लाउज़ डिज़ाइन फॉलो करें। 
Updated:- 2020-11-04, 14:39 IST
tabu blouse design main

तब्बू बॉलीवुड की खूबसूरत दीवाओं में से एक हैं। अपनी एक्टिंग और फिटनेस के अलावा तब्बू अपनी ट्रेंडी ड्रेसिंग स्टाइल के लिए भी प्रसिद्ध हैं। किसी भी लुक में, चाहे ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न, तब्बू बेहद खूबसूरत नज़र आती हैं। ऐसे ही लुक में से एक है तब्बू का साड़ी लुक जिसमें तब्बू साड़ी के साथ बेहद ट्रेंडी और कलरफुल ब्लाउज कैरी करती हैं और उनके ब्लाउज डिज़ाइन उनकी साड़ी को और भी आकर्षक लुक देते हैं। आप भी साड़ी के साथ कोई नया ब्लाउज़ डिज़ाइन फॉलो करने के बारे में सच रही हैं तो तब्बू के इन ब्लाउज़ डिज़ाइन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 

सिल्वर पैटर्न कट स्लीव्स डिज़ाइन 

silver pattern blouse

कट स्लीव का फैशन एवरग्रीन है,आप भी अपनी साड़ी को नया लुक देने के साथ अपनी पर्सनालिटी को भी निखारना चाहती हैं, तो तब्बू के इस सिल्वर पैटर्न कट स्लीव डिज़ाइन को फॉलो करें। 

शार्ट स्लीव ब्लाउज डिज़ाइन 

short sleeve blouse

जब आपको कोई डिज़ाइन समझ नहीं आ रहा है और आप एक सिंपल ब्लाउज़ डिज़ाइन को फॉलो करना चाहती हैं ,तो ये ब्लाउज आपकी साड़ी को सिंपल और आकर्षक लुक देगा। किसी भी सिंपल और सिंगल कलर साड़ी में ये डिज़ाइन आपकी साड़ी को बेहतरीन लुक दे सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें : स्लीवलेस हो या फिर ऑफ-शोल्डर, ऐश्वर्या राय बच्चन के इन ब्लाउज डिजाइन से अपने लुक को बनाएं परफेक्ट

 


नेट ब्लाउज डिज़ाइन 

net blouse design

नेट ब्लाउज़ डिज़ाइन किसी भी साड़ी के साथ खूब फबता है। जब साड़ी डार्क कलर की हो तब उसके साथ लाइट कलर के नेट का ब्लाउज साड़ी की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ आपको आकर्षक लुक भी दे सकता है। आप अपनी साड़ी के लिए तब्बू के इस ब्लाउज डिज़ाइन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 

प्रिंटेड सिल्वर वर्क ब्लाउज़ डिज़ाइन 

printed blouse design

साड़ी किसी भी रंग की क्यों न हो प्रिंटेड ब्लाउज डिज़ाइन बहुत ही खूबसूरत लगता है। आप किसी भी पतले बॉर्डर या बिना बॉर्डर की साड़ी को प्रिंटेड फुल स्लीव डिज़ाइन के साथ मैच करके साड़ी की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर का जल्द पता कैसे लगाएं? एक्‍सपर्ट से जानें

शार्ट स्लीव थ्री डी प्रिंटेड डिज़ाइन 

short sleev short back

शार्ट स्लीव का थ्री डी प्रिंटेड डिज़ाइन भी साड़ी को एक नया लुक दे सकता है। तब्बू के इस ब्लाउज़ डिज़ाइन को फॉलो करके आप अपनी साड़ी को नया और खूबसूरत लुक दे सकती हैं। 

तो देर किस बात की ? इस फेस्टिव सीजन तब्बू के इन खूबसूरत ब्लाउज़ डिज़ाइन से अपनी साड़ी को दें एक आकर्षक लुक। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: Pinterest 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।