7 तरह की होती हैं अनारकली, जानें फंक्शन के हिसाब से कौन-सा सूट रहेगा परफेक्ट?

अगर आपको लगता है क‍ि अनारकली सूट एक ही तरह की होती हैं, तो ऐसा ब‍िल्‍कुल नहीं है। हम आपको 7 तरह के अनारकली सूट के बारे में बता रहे हैं। इनमें से आप फंक्‍शन के ह‍िसाब से चुन सकती हैं क‍ि कौन सा परफेक्‍ट रहेगा।
Updated:- 2026-11-28, 11:30 IST
types of anarkali suit

types of anarkali suit (Image Credit- AI)

शादी हो, घर में कोई पूजा हो या फिर किसी खास पार्टी में जाना हो, हर लड़की चाहती है कि उसका लुक सबसे अच्छा लगे। ऐसे मौकों पर अनारकली सूट पहनना एक अच्छा आइडिया होता है। यह देखने में सुंदर लगता है और इसका घेरदार डिजाइन पूरे लुक को यून‍िक बना देता है। आजकल अनारकली के कई नए स्टाइल भी बाजार में देखने को मिल रहे हैं, लेकिन अक्सर लड़कियां एक ही तरह का अनारकली सूट देखकर उसे खरीद लेती हैं, जबकि हर फंक्शन के लिए अलग डिजाइन देखा जा सकता है। कुछ अनारकली सूट से आपको हैवी लुक म‍िलता है, जबक‍ि कुछ थेाड़े कंफर्टेबल होते ह‍ैं।

क‍ितने तरह के होते हैं अनारकली सूट?

हम आपको 7 तरह के अनारकली सूट के बारे में बारे में बता रहे हैं। इन्‍हें आप अपने फंक्शन और पसंद के हिसाब से पहन सकती हैं।

1. फिटेड अनारकली सूट

अगर आपको ऐसा सूट पसंद है जो ऊपर से फिट हो और नीचे से खूब घेरदार दिखे, तो फिटेड अनारकली बेस्‍ट रहेगा। इसमें सीने और कमर के पास सूट की फिटिंग रहती है, जबकि नीचे की तरफ कपड़ा काफी घेर में होता है। आप इसे शादी या किसी बड़ी पार्टी में पहन सकती हैं। इसके साथ चूड़ीदार, प्लाजो या फिटेड पैंट भी पहना जा सकता है।

types of anarkali suit (1) Image Credit- Pinterest/Affordable Fashion | Budget Outfit Finds

2. ओवरले अनारकली

कुछ अलग और स्टाइलिश पहनने का मन है, तो ओवरले अनारकली भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें अंदर की कुर्ती के ऊपर शिफॉन या नेट जैसे कपड़े की एक और लेयर‍िंग होती है। इस एक्स्ट्रा लेयर से अनारकली सूट को एक अलग ही लुक म‍िलता है। खासकर स्लीव्स और पेट के आसपास ट्रांसपैरेंट कपड़ा होने से इसका डिजाइन और भी अच्छा दिखने लगता है। आप इसे शाम की पार्टी या किसी खास मौके ट्राई कर सकती हैं।

types of anarkali suit (2) Image Credit- Pinterest/Pernia’s Pop-Up Shop

3. अंगरखा स्टाइल अनारकली

अगर आपको पुराने समय के जैसे रॉयल लुक चाह‍िए, तो अंगरखा अनारकली आप पर बहुत अच्‍छा लगेगा। इसमें कुर्ती के आगे का हिस्सा एक-दूसरे के ऊपर आता है और डोरी से बांधा जाता है। कई डिजाइन में इन डोरियों पर सुंदर लटकन भी लगी होती हैं। ऐसे में आप इसे शादी, मेहंदी या किसी दूसरे फंक्शन में पहनेंगी ताे आपका लुक सबसे अलग द‍िखेगा।

types of anarkali suit (3) Image Credit- Pinterest/KYNAH

4. फ्लोर लेंथ अनारकली

अगर आपको लंबे और घेरदार कपड़े पसंद हैं, तो फ्लोर लेंथ अनारकली देख सकती हैं। इसकी लंबाई पैरों तक होती है और नीचे की तरफ खूब घेर रहता है। यह देखने में गाउन जैसा लगता है, लेकिन इसमें अनारकली सूट वाला स्टाइल भी बना रहता है। आप इसे रिसेप्शन, शादी या किसी बड़े फंक्शन में पहन सकती हैं।

types of anarkali suit (4) Image Credit- Pinterest/Style by Rumi

5. लूज फिटेड अनारकली

अगर आप भी ढीले और आरामदायक कपड़े पहनना चाहती हैं, तो लूज फिटेड अनारकली आपके ल‍िए बेस्‍ट रहेगा। इसमें कमर और सीने के पास ज्यादा फिटिंग नहीं होती, जबकि नीचे की तरफ अच्छा घेर रहता है। घर के फंक्शन, पूजा या दिन में होने वाले कोई कार्यक्रम में आप इसे पहन सकती हैं।

types of anarkali suit (5) Image Credit- Pinterest/Aza Fashions - Global

6. जैकेट स्टाइल अनारकली

जैकेट स्टाइल अनारकली से भी आपको अलग लुक म‍िल सकता है। इसमें अनारकली सूट के साथ लंबी जैकेट पहनी जाती है। जैकेट पर कढ़ाई या दूसरे तरह का काम होता है। अगर आप किसी शादी या रिसेप्शन में कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो नॉर्मल अनारकली से थोड़ा अलग हो, तो इसे ट्राई कर सकती हैं।

types of anarkali suit (6) Image Credit- Pinterest/WeddingBazaar

7. कोटी स्टाइल अनारकली

अगर आप चाहती हैं कि आपका सूट थोड़ा अलग दिखे, तो कोटी स्टाइल अनारकली सूट भी आपके ल‍िए अच्छा ऑप्‍शन होगा। इसमें अनारकली कुर्ती के ऊपर एक छोटी जैकेट जैसी कोटी पहनना होता है। कई कोट‍ियों पर कढ़ाई का काम होता है, जिससे सूट का लुक और यून‍िक लगता है।

types of anarkali suit (7) Image Credit- Pinterest/Naveedanazir Nazir

फंक्शन के हिसाब से ऐसे चुनें अपना अनारकली

सूट खरीदते समय सिर्फ उसका डिजाइन देखकर न लें। आप यह भी सोचें कि आप उसे किस मौके पर पहनने वाली हैं। जैसे-

  • शादी या रिसेप्शन: फिटेड, कोटी स्टाइल या फ्लोर लेंथ अनारकली देख सकती हैं।
  • मेहंदी या फैम‍िली पार्टी: अंगरखा या ओवरले अनारकली अच्छा लगेगा।
  • घर की पूजा या दिन का फंक्शन: लूज फिटेड अनारकली कंफर्टेबल रहेगा।
  • कुछ अलग पहनना है: जैकेट स्टाइल अनारकली ट्राई कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- कॉलेज हो या ऑफिस, Silver Bracelet के ये ड‍िजाइंस देंगे मॉडर्न लुक

अनारकली खरीदते समय अपनी पसंद के साथ यह भी देखें कि आप उसमें कंफर्टेबन हैं या नहीं। सही डिजाइन चुनने से आपका लुक भी अच्छा लगेगा और आप पूरे फंक्शन में आराम से रह पाएंगी।

यह भी पढ़ें- प्लेन अनारकली कुर्ते को हैवी दुपट्टे के साथ स्टाइल करने के 5 आसान तरीके! बना देंगे आपको महफिल की जान

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।