प्लेन अनारकली कुर्ते को हैवी दुपट्टे के साथ स्टाइल करने के 5 आसान तरीके! बना देंगे आपको महफिल की जान

सादे अनारकली कुर्ते को खूबसूरत बनाने के लिए हमेशा नई ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं होती है। सही तरीके से स्टाइल किया गया एक हैवी दुपट्टा भी आपके पुराने और साधारण आउटफिट को नया और आकर्षक लुक दे सकता है। नीचे 5 आसान तरीके दिए गए हैं, जो आपके साधारण अनारकली कुर्ते को भी आकर्षक बना सकते हैं।
Updated:- 2026-10-20, 16:00 IST
effortless ways to style a plain anarkali kurta with a heavy dupatta for instant glamour

कभी-कभी खूबसूरत दिखने के लिए महंगे कपड़े या हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले आउटफिट की जरूरत नहीं होती। आपके वॉर्डरोब में रखा एक प्लेन अनारकली कुर्ता भी आपको बेहद स्टाइलिश लुक दे सकता है, बस उसे सही तरीके से स्टाइल करना आना चाहिए। खासकर जब आपके पास कोई खूबसूरत हैवी दुपट्टा हो, तो आपके सिंपल आउटफिट की खूबसूरती कई गुना बढ़ सकती है।

5 तरीकों से सादे अनारकली कुर्ते को हैवी दुपट्टे के साथ करें स्टाइल

चाहे आपको किसी शादी में जाना हो, त्योहार के लिए तैयार होना हो या फिर किसी फैमिली फंक्शन में सबसे अलग दिखना हो, सादे अनारकली कुर्ते के साथ हैवी दुपट्टे का कॉम्बिनेशन हर मौके पर शानदार लगेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। बस दुपट्टे को सही तरीके से कैरी करने की जरूरत है और आपका लुक पूरा बदल जाएगा। तो आइए जानते हैं सादे अनारकली कुर्ते को हैवी दुपट्टे के साथ स्टाइल करने के 5 आसान तरीके।

एक कंधे पर दुपट्टा कैरी करके पाएं आकर्षक लुक

Anarkali Kurta with a single side Heavy Dupatta

अगर आप अपने साधारण-सी अनारकली कुर्ते में भी शाही अंदाज पाना चाहती हैं, तो हैवी दुपट्टे को एक कंधे पर कैरी करना बढ़िया रहेगा। इस स्टाइल में दुपट्टे की खूबसूरत कढ़ाई, बॉर्डर और डिजाइन अच्छी तरह नजर आएंगे और साथ ही, आपका आउटफिट भी ज्यादा भरा-भरा नहीं लगेगा।
इस लुक को पाने के लिए दुपट्टे को एक कंधे पर पिन से सेट करें और उसके दूसरे हिस्से को खुला छोड़ दें, ताकि वह खूबसूरती से फ्लो कर सके। अगर आपका दुपट्टा वेलवेट, बनारसी या जरी वर्क वाला है, तो यह स्टाइल और भी शानदार लगेगा।

दोनों कंधों पर दुपट्टा ड्रेप करके पाएं बढ़िया अंदाज

दोनों कंधों पर दुपट्टा ड्रेप करके पाएं बढ़िया अंदाज

अगर आप चाहती हैं कि आपका हैवी दुपट्टा भी खूबसूरती से दिखे और अनारकली कुर्ते का फ्लेयर भी अच्छी तरह नजर आए, तो दोनों कंधों पर दुपट्टा रखने का तरीका आजमा सकती हैं। यह स्टाइल ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ काफी खूबसूरत भी लगता है।
इसके लिए दुपट्टे को दोनों कंधों पर बराबर फैलाएं और सामने की तरफ उसके प्लेट्स को अच्छी तरह सेट कर लें। आप चाहें तो इसे कंधों पर हल्की पिन से फिक्स कर सकती हैं, ताकि दुपट्टा अपनी जगह पर बना रहे। यह स्टाइल उन महिलाओं के लिए खास है, जिन्हें क्लासी और सलीकेदार लुक पसंद है।

दुपट्टे को कमर पर बेल्ट लगाकर दे सकती हैं मॉडर्न और स्टाइलिश ट्विस्ट

anarkali kurta with belt

अगर आप ट्रेडिशनल आउटफिट में थोड़ा मॉडर्न टच जोड़ना चाहती हैं, तो हैवी दुपट्टे के साथ कमर बेल्ट ट्राई कर सकती हैं। यह स्टाइल आपके अनारकली कुर्ते की फिटिंग को उभारने के साथ-साथ पूरे लुक को एक नया अंदाज देने में मदद करेगा।
इसके लिए पहले दुपट्टे को एक तरफ कंधे पर डालें और कमर पर एक मैचिंग या स्टेटमेंट बेल्ट लगाएं। आप मेटल बेल्ट, एम्ब्रॉयडरी वाली बेल्ट या अपने आउटफिट से मैच करती फैब्रिक बेल्ट चुन सकती हैं। ध्यान रखें कि बेल्ट बहुत ज्यादा भारी न हो, ताकि दुपट्टे की खूबसूरती भी बनी रहे और आउटफिट का लुक भी बढ़िया लगे।

दुपट्टे को खुला छोड़कर पाएं रॉयल लुक

loose dupatta for royal look

अगर आपको ऐसे आउटफिट पसंद हैं, जिनमें ज्यादा स्टाइलिंग की जरूरत न हो, तो हैवी दुपट्टे को खुला छोड़ना सबसे आसान तरीका रहेगा। सादे अनारकली कुर्ते के साथ यह स्टाइल बेहद खूबसूरत लगता है, क्योंकि दुपट्टे का हैवी बॉर्डर और फ्लो पूरे आउटफिट को आकर्षक बनाने का काम करता है।
इसके लिए आप दुपट्टे को एक कंधे पर रखकर पीछे की तरफ खुला छोड़ सकती हैं या दोनों कंधों से हल्के से ड्रेप करके उसके दोनों सिरों को नीचे की तरफ फ्लो करने दे सकती हैं। खासकर अगर दुपट्टा नेट, ऑर्गेंजा या शिफॉन का है और उस पर हैवी एम्ब्रॉयडरी है, तो यह स्टाइल काफी मनमोहक नजर आएगी।

यह भी पढ़ें- क्या आपने ट्राई किया जींस और दुपट्टे का ये नए कॉम्बो? कॉलेज और पार्टीज के लिए परफेक्ट हैं ये लुक्स

दुपट्टे की प्लेट्स बनाकर क्रिएट करें क्लासी लुक

dupatta plates for classy look

अगर आपको साफ-सुथरा और अच्छी तरह सेट किया हुआ आउटफिट पसंद है, तो हैवी दुपट्टे का प्लेटस बनाकर उसे एक कंधे पर कैरी किया जा सकता है। यह स्टाइल न सिर्फ देखने में खूबसूरत लगता है, बल्कि आपको चलने-फिरने और अपने काम करने में भी आसानी महसूस करवाएगा।
इसके लिए दुपट्टे की लंबाई के हिसाब से बराबर प्लेट्स बनाएं और उन्हें एक कंधे पर पिन से सेट कर लें। आप दुपट्टे के दूसरे सिरे को हाथ पर कैरी कर सकती हैं या उसे पीछे की तरफ खुला छोड़ सकती हैं। इस तरह दुपट्टे का डिजाइन भी अच्छी तरह नजर आएगा और आपका आउटफिट भी व्यवस्थित लगेगा।

यह भी पढ़ें- हैवी दुपट्टे वाले ये 3 मोनोक्रोम सूट्स फेस्टिव लुक के लिए हैं परफेक्ट

आप भी 5 आसान तरीकों के साथ सादे अनारकली कुर्ते को हैवी दुपट्टे के साथ करें स्टाइल। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।