कॉलेज हो या ऑफिस, Silver Bracelet के ये ड‍िजाइंस देंगे मॉडर्न लुक

अगर आप कॉलेज या ऑफ‍िस जाती हैं, तो हम आपके ल‍िए चांदी के लेटेस्‍ट ड‍िजाइन वाले ब्रेसलेट लेकर आए हैं। इन्‍हें पहनकर आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ जाएगी।
Updated:- 2026-11-28, 10:36 IST
silver bracelet latest designs for women

silver bracelet latest designs for women (Image Credit- Pinterest/etsy/starcaratjewels/Zosimos jewels)

रोज-रोज कॉलेज या ऑफिस जाते समय समझ नहीं आता कि हाथों में क्या पहना जाए? हैवी बैंगल्‍स हर रोज अच्‍छे नहीं लगते हैं। वहीं, खाली हाथ कई बार सूने-सूने लगते हैं। ऐसे में आजकल सिल्वर ब्रेसलेट का ट्रेंड काफी जोरों पर है। लड़क‍ियां और महि‍लाएं इसे पहनना पसंद करती हैं।

ये पहनने में जितने लाइट वेट होते हैं, लुक को उतना ही स्मार्ट और क्लासी बना देते हैं। अच्छी बात तो यह है कि इन्हें आप जींस-टॉप से लेकर कुर्ती और फॉर्मल शर्ट तक, किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से मैच करके पहन सकती हैं। ऐसे में हम आपके ल‍िए 5 लेटेस्ट और ट्रेंडी सिल्वर ब्रेसलेट डिजाइंस लेकर आए हैं। ये आपके डेली लुक को मॉडर्न लुक में बदल देंगे। आइए देखते हैं-

1. एडजस्टेबल इन्फिनिटी सिल्वर ब्रेसलेट

अगर आपको भारी-भरकम कंगन पसंद नहीं हैं और कुछ स्लीक ट्राई करना चाहती हैं, तो यह इन्फिनिटी पैटर्न वाला स‍िल्‍वर ब्रेसलेट आपके ल‍िए बेस्ट रहेगा। इसमें सिल्वर बेस पर छोटे-छोटे स्टोन लगे हुए हैं और साथ में स्लाइडर चेन दी गई है, जिससे आप इसे अपनी कलाई के साइज के हिसाब से आसानी से फिट कर सकती हैं। कॉलेज की कैजुअल जींस-टॉप हो या ऑफिस का फॉर्मल लुक, यह ब्रेसलेट हर आउटफिट के साथ क्लासी वाइब देगा।

silver bracelet latest designs Image Credit- Pinterest/Dia

2. ओपन कफ स्टोन सिल्वर ब्रेसलेट

रोज-रोज चेन और हुक बंद करने के झंझट से अगर आप बचना चाहती हैं, तो यह ओपन कफ ब्रेसलेट आपको जरूर पसंद आएगा। इसका क्रिस-क्रॉस डिजाइन और किनारों पर लगे नग से आपकी कलाई को बहुत ही मॉडर्न और स्मार्ट लुक मि‍लेगा। इसे आप ऑफिस के ब्लेजर या शर्ट के साथ पहनें या कॉलेज की कुर्ती के साथ, यह हर आउटफिट पर आपको बॉस लेडी वाली वाइब देगा।

silver bracelet latest designs (1) Image Credit- Pinterest/Soumik Manna

3. सिंगल इन्फिनिटी चार्म ब्रेसलेट

मिनिमल और एस्थेटिक ज्वेलरी की शौकीन लड़कियों के लिए यह सिंगल इन्फिनिटी ब्रेसलेट एकदम परफेक्ट है। इसके बीच में एक बड़ा और सुंदर इन्फिनिटी साइन बना हुआ है, जिसके आधे हिस्से पर नग और साइड में छोटे स्टोन लगे हैं। स्लाइडर चेन होने की वजह से इसे आप अपने ह‍िसाब से ढीला या टाइट कर सकती हैं। इसे आप अपनी स्मार्टवॉच के साथ पेयर करके भी पहन सकती हैं।

silver bracelet latest designs (3)

4. लीफ पैटर्न वाला सिल्वर ब्रेसलेट

अगर आप कुछ सॉफ्ट और पिंटरेस्ट-इंस्पायर्ड ढूंढ रही हैं, तो पत्तियों के डिजाइन वाला यह ब्रेसलेट आपके ल‍िए ही है। इसमें पतली सिल्वर चेन के बीच छोटे-छोटे स्टोन को एक बेल के शेप में ड‍िजाइन क‍िया गया है। इसे पहनकर आपको ब‍िल्‍कुल भी भारीपन नहीं महसूस होगा। ऑफिस की मीटिंग हो या कॉलेज का कोई खास इवेंट, सफेद शर्ट या पेस्टल कुर्ती के साथ यह ब्रेसलेट गजब का ग्रेस देगा।

silver bracelet latest designs (2) Image Credit- Pinterest/SoftStudio

5. नॉट और डबल चेन वाला मॉडर्न ब्रेसलेट

अगर आपको बिना तामझाम वाला लेकिन बहुत ही स्टाइलिश लुक चाहिए, तो यह नॉट यानी गांठ के डिजाइन वाला ब्रेसलेट बेस्ट रहेगा। इसके आधे हिस्से में प्लेन सिल्वर लूप और आधे में डबल चेन है। यह ड‍िजाइन बहुत ही यून‍िक है। आप इसे फॉर्मल शर्ट की कफ के साथ पहन सकती हैं। इसके अलावा य‍ह कॉलेज में कैजुअल आउटफिट्स पर भी खूब अच्‍छा लगेगा।

silver bracelet latest designs (4) Image Credit- Pinterest/Melmoon

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- हर आउटफिट के साथ जचेंगी ये 6 फैंसी हैंड वॉच डिजाइन, लुक को बनाएंगी क्लासी

Image Credit- Pinterest/etsy/starcaratjewels/Zosimos jewels

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।