Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:22 AM IST

फेस्टिवल में परफेक्ट एथनिक लुक के लिए दुपट्टे को इन 5 तरह से करें स्टाइल

अगर इस त्योहार के मौसम में आप अपने एथनिक वियर को परफेक्ट लुक देना चाहती हैं तो यहां बताए गए स्टाइल में दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। 
Updated:- 2021-11-02, 15:32 IST
dupatta drapping easy tips

दुपट्टा भारतीय एथनिक वियर का एक जरूरी हिस्सा है। चाहे सूट हो या फिर लहंगा अगर आप उसके साथ दुपट्टा नहीं कैरी करती हैं तो ये आपकी ड्रेस को कुछ अधूरा सा दिखाता है। यकीनन दुपट्टा किसी भी ड्रेस को परफेक्ट एथनिक लुक देने के लिए जरूरी है। जब त्योहारों का मौसम है तब आपके लिए ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी किसी भी ड्रेस के साथ परफेक्ट तरीके से दुपट्टा कैसे कैरी करती हैं।

त्योहार में चाहे आप सलवार सूट पहनें, लहंगा, या घाघरा चोली पहने आप अपने आउटफिट को एक अलग और आकर्षक लुक देने के लिए कुछ ख़ास तरीकों से दुपट्टा कैरी कर सकती हैं और अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। यही नहीं दुपट्टा पहनने का आपका स्टाइल आपको और आपकी पोशाक को स्टाइलिश बना देगा। तो चलिए जानें कि इस त्योहारके मौसम में गॉर्जियस दिखने के लिए आप किन 5 तरीकों से दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।

हाफ प्लीटेड पल्लू

half pleated style

हाफ प्लीटेड पल्लू आपके दुपट्टे को स्टाइल करने के सबसे आसान तरीकों में से एक है। इस स्टाइल से दुपट्टा कैरी करने के लिए आपको बस इतना करना है कि दुपट्टे को कंधे के एक तरफ प्लीट करना है और फ्रिल वाले हिस्से को सामने की ओर लटका हुआ छोड़ देना है। आप अपने दुपट्टे को बिना प्लीट्स के दूसरे कंधे से लटकने दें। यह स्टाइल आपके सूट और लहंगे किसी भी ड्रेस को परफेक्ट एथनिक लुक दे सकता है।

इसे जरूर पढ़ें:इस त्योहार के सीजन में इन टिप्स से ज्वेलरी करें कैरी और दिखें गॉर्जियस

एक छोर पर प्लीट और दूसरे छोर को खोलें

यदि आपके दुपट्टे में एक डिज़ाइन किया गया बॉर्डर है तो यह आपके दुपट्टे को ड्रेप करने के लिए सबसे सुंदर स्टाइल में से एक है। इसके लिए आपको दुपट्टे को उसकी पूरी लंबाई के साथ प्लीट करके एक कंधे पर पिन करना होगा। दुपट्टे का एक तिहाई हिस्सा कंधे के पीछे होना चाहिए। अब आपको सामने में दुपट्टे की प्लीट्स और लेंथ को खोलना है, ऊपर के हिस्से को लेकर अपने दूसरे कंधे पर पिन करना है।(देखें लहंगे के अलग डिज़ाइन )

दुपट्टे को अपनी बांह के चारों ओर लपेटें

dupatta drapping style

दुपट्टे को आसानी से कैरी करने और अपने लुक को परफेक्ट एथनिक लुक देने के लिए आप दुपट्टे के दूसरे सिरे को अपनी बांह या कलाई में घुमाकर भी लपेट सकती हैं। यह आपको क्लासी लुक देता है। इस स्टाइल को आप लहंगा चोली या सूट के साथ किसी भी त्योहार या फॉर्मल और सेमी-फॉर्मल इवेंट्स में कैरी कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:Paisley prints को इन अमेजिंग तरीकों से करें अपने स्टाइल में एड, दिखेंगी बेहद स्टनिंग


दुपट्टे को ड्रेस के चारों ओर लपेटें

किसी भी एथनिक ड्रेस के साथ आसानी से दुपट्टा कैरी करने के लिए आपको बस करना ये है कि आप किसी भी हैवी और स्टाइलिश दुपट्टे को अपनी ड्रेस के चारों और लपेटें। यह आपको एक परफेक्ट एथनिक लुक तो देता ही है और रॉयल भी दिखाता है। वैसे यह स्टाइल मुख्य रूप से कॉटन और लिनेन के दुपट्टे के लिए ज्यादा अच्छा है। इस स्टाइल में दुपट्टा कैरी करने के लिए आप सिर्फ अपने दाहिने कंधे पर दुपट्टे के एक छोर को उठा सकती हैं और दूसरे छोर को अपने कंधे के चारों ओर लपेट सकती हैं। इसे आसानी से टिकाए रखने के लिए आप दूसरे छोर को बाएं कंधे पर पिन कर सकती हैं।

फ्री फॉलिंग स्टाइल

free fall style

अगर आप अपने स्टाइलिश दुपट्टे को फ्लॉन्ट करना चाहती हैं तो फ्री फॉलिंग स्टाइल सबसे अच्छा तरीका है। बिना किसी प्लीट्स के फ्री फॉलिंग दुपट्टा स्टाइल भी लगभग हर भारतीय आउटफिट के साथ खूब जंचेगा और आपकी ड्रेस को परफेक्ट एथनिक लुक (अनन्या पांडे के इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन) भी देगा। फॉर्मल हो या इनफॉर्मल, आप इस ड्रेपिंग स्टाइल को रेगुलर वियर के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं और अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।

त्योहार के मौसम में इन सभी स्टाइल से जब आप किसी भी ड्रेस के साथ दुपट्टा कैरी करती हैं तो ये आपको परफेक्ट एथनिक लुक देने के साथ गॉर्जियस भी दिखाता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: pintrest and unsplash

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।