Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:28 AM IST

Winter Wedding: दुल्‍हन की बहनों के लिए पिंक लहंगे के 5 लेटेस्‍ट डिजाइंस

बहन की शादी में पहनने के लिए पिंक लहंगे की डिजाइंस तलाश रही हैं तो एक झलक इन बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस के पिंक लहंगे पर जरूर डालें। 
Updated:- 2021-01-21, 12:48 IST
hina khan pink lehenga

बड़ी बहन की शादी में सबसे ज्‍यादा एक्‍साइटमेंट छोटी बहन को ही होता है। शादी की हर तैयारी और हर फंक्‍शन में छोटी बहन के अलग ही ठाठ देखने को मिलते हैं। ऐसे में लोग जितने उतावले दुल्‍हन को देखने के लिए होते हैं, उतना ही क्रेज उन्‍हें दुल्‍हन की छोटी बहन को देखने का भी होता है। इसलिए बड़ी बहन की शादी में छोटी बहन के आउटफिट से लेकर ज्‍वेलरी तक सभी कुछ खास होती है।

अगर इस विंटर सीजन आपकी बहन की भी शादी होने वाली है और आप ने बहन की शादी पर लहंगा पहनने का मूड बना लिया है तो आप पिंक कलर का लहंगा पहन सकती हैं। आजकल पिंक कलर के लहंगे का काफी ट्रेंड चल रहा है। आज हम आपको पिंक कलर के कुछ बॉलीवुड इंस्‍पायर्ड लहंगों की झलक दिखाएंगे। इन डिजाइंस को देख कर आप भी अपने लिए लहंगा रीक्रिएट करवा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: खुद से करें साड़ी के पल्‍लू को ड्रेप, सीखें 3 आसान तरीके

latest pink lehenga looks

हिना खान पिंक लहंगा

इस तस्‍वीर में हिना खान ने पिंक और व्‍हाइट कॉम्बिनेशन वाला लहंगा पहना है। हिना खान का यह लहंगा Ken Ferns फैशन लेबल द्वारा तैयार किया गया है। इस लहंगे की चोली पिंक कलर की है, जो लहंगे को ग्रेसफुल बना रही है। हिना खान के लहंगे का बेस व्‍हाइट है, मगर लहंगे की हेम लाइन पर पिंक कलर का खूबसूरत गोटा वर्क किया गया है। इस तरह का लाइटवेटेड लहंगा आप भी अपनी बहन की शादी के लिए रीक्रिएट करवा सकती हैं। सर्दी से बचने के लिए आप इस लहंगे के साथ व्‍हाइट या पिंक कलर का डिजाइनर वूलन केप पहन सकती हैं।

pink lehenga designs

भूमि पेडनेकर का पिंक लहंगा

इस तस्‍वीर में भूमि ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्‍होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना है। लाइट पिंक कलर के इस लहंगे पर महीन फ्लोरल एम्‍ब्रॉयडरी की गई है। ग्रीन, पिंक, पर्पल और ब्‍लू कलर के धागों से की गई खूबसूरत एम्‍ब्रॉयडरी लहंगे को बेहद खूबसूरत लुक दे रही है। लहंगे के साथ भूमि ने मैचिंग की चोली और दुपट्टा भी कैरी किया हुआ है। भूमि का लहंगा लाइटवेटेड है, मगर उस पर की गई एम्‍ब्रॉयडरी लहंगे को हैवी लुक दे रही है। इस तरह का लहंगा आप भी किसी अच्‍छे लोकल फैशन डिजाइनर से रीक्रिएट करवा सकती हैं और अपनी बहन की शादी में पहन सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी, श्‍लोका मेहता, दीपिका पादुकोण सहित इन सेलिब्रिटीज के पास हैं पर्सनलाइज्ड आउटफिट्स

bollywood style pink lehenga

जाह्नवी कपूर का पिंक लहंगा

इस तस्‍वीर में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस जाह्नवी कपूर ने फैशन डिजाइनर तमन्‍ना पंजाबी कपूर का डिजाइन किया हुआ बेहद खूबसूरत लहंगा पहना है। इस कलीदार लहंगे को जाह्नवी ने ब्रालेट स्‍टाइल ब्‍लाउज के साथ पहना है। इस लहंगे पर मल्‍टी कलर थ्रेड से एम्‍ब्रॉयडरी की गई है। यही एम्‍ब्रॉयडरी चोली और दुपट्टे पर भी नजर आ रही है। इस तरह का लहंगा आप भी किसी अच्‍छे लोकल फैशन डिजाइनर से रीक्रिएट करवा सकती हैं।

designer pink lehenga

आमना शरीफ का पिंक लहंगा

आमना शरीफ ने इस तस्‍वीर में फैशन ब्रांड आशापुरा द्वारा डिजाइन किया हुआ बेहद खूबसूरत रोज पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है। इस लहंगे पर पिंक और सिलवर थ्रेड से एम्‍ब्रॉयडरी की गई है। साथ ही लहंगे पर मिरर वर्क और फ्रिंज डीटेलिंग भी नजर आ रही है, जो लहंगे को रॉयल लुक दे रही है। आमना शरीफ के इस लहंगे को आप भी कॉपी कर सकती हैं।

karishma  pink lehenga

करिश्‍मा तन्‍ना का पिंक लहंगा

बहन की शादी में थोड़ा स्‍टाइलिश और बोल्‍ड दिखना चाहती हैं तो आपको एक नजर करिश्‍मा तन्‍ना के इस डिजाइनर लहंगे की ओर डालनी चाहिए। फैशन डिजाइनर वाणी वत्‍स द्वारा डिजाइन किए हुए इस रोज पिंक कलर के लहंगे पर मिरर वर्क और गोल्‍डन सीक्‍वेंस वर्क किया गया है।

इस लहंगे के साथ जो चोली करिश्‍मा तन्‍ना ने पहनी है,उसकी नेकलाइन प्‍लंजिंग स्‍टाइल की है, जो उन्‍हें बेहद बोल्‍ड लुक दे रही है। आप भी इस तरह का लहंगा अपने लिए किसी अच्‍छे लोकल फैशन डिजाइनर से डिजाइन करवा सकती हैं।

यह आर्टिकल आपको अच्‍छा लगा हो तो आप इसे शेयर और लाइक जरूर करें और इस तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।