Tue Oct 6, 2026 | Updated 03:12 PM IST

गजरा छोड़िए, अब बालों में लगाएं घुंघरू; Festive Look में चार चांद लगा देगा यह ट्रेंड

अगर हर बार बालों में गजरा लगाकर बोर हो गई हैं, तो इस बार ये 4 घुंघरू हेयर स्टाइल ट्राई करें। यह काफी आसानी से बन जाएंगी और आपको लुक को और ज्यादा सुंदर बनाएंगी।
Updated:- 2026-10-06, 13:07 IST
Festive Hairstyle 2026

गजरा तो हमेशा से ट्रेंड में रहा है, लेकिन इस फेस्टिव सीजन में आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो सोशल मीडिया पर बालों में घुंघरू वाला ट्रेंड काफी वायरल हो रहा है। इस साल आप भी अपने बालों में इसे ट्राई कर सकती हैं। जी हां, अब जूड़े और चोटी में सिर्फ फूल ही नहीं बल्कि छोटे-छोटे घुंघरू लगाकर लड़कियां अपने लुक को और भी स्टाइलिश बना रही हैं। जब आप चलेंगी, तो इन घुंघरूओं की छन-छन की आवाज आपके पूरे लुक में एक देसी और ग्लैमरस टच जोड़ देंगी।

घुंघरू वाली हेयर स्टाइल

अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो ये 4 हेयरस्टाइल आपके लिए परफेक्ट हैं।

1- घुंघरू वाला जूड़ा बॉर्डर

अगर आप नॉर्मल जूड़ा बना रही हैं, तो चारों तरफ आप एक बॉडर की तरह घुंघरू वाली जूड़ा पिन या क्लिप्स लगा सकती हैं। यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा। अगर आप साथ में कोई भारी लहंगा पहनने की सोच रही हैं, तो यह हेयर लुक आपके लिए बेस्ट है।

ghungroo bun border

2- मेसी बन में घुंघरू

अगर आप परफेक्ट जूड़ा बना के बोर हो गई हैं, तो मेसी बन बना सकती हैं। साथ ही उसमें छोटी-छोटी सिंगल घुंघरू पिंस को जगह-जगह लगा दें। यह यूथफुल लुक आपको और हर किसी को काफी पसंद आएगा। इससे आप ज्यादा हैवी नहीं दिखेंगी, साथ ही स्टाइल भी खूब निखर के नजर आएगा।

messy bun ghungroo

3- घुंघरू परान्दा चोटी

बाल बांधना नहीं चाहती हैं, तो लंबे बालों के लिए ट्रेडिशनल पंजाबी स्टाइल परान्दा लुक कैरी कर सकती है। यह काफी प्यारा लुक देता है। जब आप अपनी चोटी गूंथे तो नीचे लंबी घुंघरू वाली लटकन (Tassels) या पूरा घुंघरू परान्दा लगा सकती हैं। चलते वक्त घुंघरू की आवाज आपके लुक को और ज्यादा इंहेंस करने में मदद करेगी। इस हेयरस्टाइल साथ आप सूट पहन सकती हैं।

ghungroo paranda choti

4- हाफ-अपस्टाइल में घुंघरू

पूरे बाल बांधकर बोर हो गई हैं, तो हाफ हेयर स्टाइल बना सकती हैं। अपने लुक को और अच्छा बनाने के लिए आप बालों को थोड़ा सा ट्विस्ट करके पीछे घुंघरू वाली चेन क्लिप लगा सकती हैं। यह लुक आप आने वाली नवरात्रि में कैरी कर सकती हैं। डांडिया संग घुंघरू की आवाज एक अलग ही मजा देगी।

1

घुंघरू बांधते समय एक बात का ध्यान रखें कि वह हल्का ही हो। ज्यादा वजन पड़ने से आपने बाल खराब हो सकते हैं। अगर बाल पतले हैं तो कम ही घुंघरू लगाएं और हेयर स्प्रे से एक बार सेट कर लें।

यह भी पढ़ें- Crochet Hair Accessories: रबर बैंड से लेकर क्लिप तक, जानें क्रोशिया की कौन सी एक्सेसरीज आपके फेस कट पर लगेगी सबसे बेस्ट?

यह भी पढ़ें- Hair Clutcher Designs: ऑफिस हो या पार्टी, ये क्लचर आपके हेयर स्टाइल को बनाएंगे परफेक्ट, यहां देखें डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
क्या पतले बालों में घुंघरू वाला हेयरस्टाइल टिकेगा?
हां, बिल्कुल टिकेगा, बस आपको भारी घुंघरू की जगह छोटे और हल्के घुंघरू वाली पिन्स या क्लिप्स यूज करनी चाहिए और आखिर में हेयर स्प्रे से सेट कर लें।
घुंघरू वाले हेयर एक्सेसरीज मार्केट में कहां मिलेंगे?
ये एक्सेसरीज आपको लोकल ब्यूटी स्टोर, ज्वेलरी मार्केट और ऑनलाइन Meesho, Amazon, Myntra पर आसानी से 150-300 रुपये में मिल जाएंगी।
क्या रोजमर्रा में भी घुंघरू वाला हेयरस्टाइल कर सकते हैं?
रोज के लिए हैवी लुक की जगह आप सिर्फ 1-2 घुंघरू वाली बॉबी पिन या क्लच यूज कर सकती हैं, जो ऑफिस और कॉलेज दोनों के लिए कंफर्टेबल रहेगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।