Nose Pin Designs: नई नवेली बहू को दें ये लेटेस्ट डिजाइन के नोज पिन, डेली वियर के लिए हैं बेस्ट

नई नवेली दुल्हन के लिए गहने हमेशा स्पेशल ही चुने जाते हैं। जब दुल्हनें शादी के बाद सज धज कर रहती हैं तो उनकी खूबसूरती की तारीफ हर कोई करता है। खासकर जब बात नोज पिन (Nose Pin) की हो। शादी के भारी-भरकम गहनों के बाद डेली वियर के लिए ऐसी नोज पिन चाहिए होती हैं जो सुंदर भी लगे और पहनने में कंफर्टेबल भी हो।
आजकल मार्केट में नोज पिन के कई लेटेस्ट और यूनिक डिजाइंस आ रहे हैं, जो आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी बहू काे लेटेस्ट डिजाइन के नोज पिन देना चाहती हैं तो हम आपके लिए बेस्ट कलेक्शन लेकर आए हैं। आइए देखते हैं-
नन्ही कली वाली गोल्ड नोज पिन

ये गोल्ड नोज पिन एक छोटी और प्यारी कली के शेप में है। ये नई नवेली बहू के चेहरे पर बहुत सुंदर लगेगी। इसमें बीच में एक छोटा सा स्टोन लगा है जो इसकी खूबसूरती बढ़ा रहा है। ये हर तरह के सूट या साड़ी पर जचेगी।
यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Chain Designs: डेली वियर में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये सोने की चेन, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
Image Credit- Pinterest/Dishis Designer Jewellery
क्लासिक राउंड गोल्ड नोज पिन (Nose Pin Latest Designs)
-1777375630463.jpg)
ये गोल्ड नोज पिन उन बहुओं के लिए एकदम सही है जिन्हें ट्रेडिशनल लुक पसंद आता है। इसका शेप एक छोटे गोल चक्र जैसा है, जिस पर बहुत ही बारीक और सुंदर तरीके से कारीगरी की गई है।
यह भी पढ़ें- Small Gold Mangalsutra Designs: रोजाना पहनने के लिए बेस्ट हैं ये छोटे 'गोल्ड मंगलसूत्र', देखें डिजाइंस
Image Credit- Pinterest/etsy
फ्लोरल गोल्ड नोज पिन
-1777375639555.jpg)
ये नोज पिन देखने में एक छोटे सुंदर फूल जैसी है, जिसे चार चमकते हीरों और सोने की कारीगरी से सजाया गया है। इसका डिजाइन काफी मॉडर्न है। खास बात तो ये है कि ये हर तरह के फेस कट पर खूब जचेगा।
Image Credit- Pinterest/valen quattropane
स्टार शेप्ड नोज पिन
-1777375650811.jpg)
ये नोज पिन एक छोटे से चमकते तारे जैसी है, जो नाक पर बहुत ही प्यारी लगेगी। इसमें छोटे हीरों को मिलाकर एक स्टार का डिजाइन बनाया गया है। ये डिजाइन बहुत ही सिंपल है, इसलिए नई बहूएं इसे जींस, टॉप या सूट जैसे किसी भी कैजुअल कपड़ों के साथ पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Gold Disco Chain Designs: अक्षय तृतीया पर अपने लिए खरीदें 1.50 ग्राम सोने की डिस्को चेन, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस
Image Credit- Pinterest/bimal sharma
नॉर्थ स्टार गोल्ड नोज पिन
-1777375659500.jpg)
सोने की ये नोज पिन नॉर्थ स्टार के डिजाइन में है। इसका डिजाइन बहुत ही मॉडर्न लुक देगा। ये नोज पिन डेली वियर के लिए एकदम स्टाइलिश है, जो नई बहू के चेहरे की चमक को और भी बढ़ा देगी।
यह भी पढ़ें- Small Gold Maang Tikka for New Bride: नई नवेली दुल्हन को अक्षय तृतीया पर दें छोटा सोने का मांग टीका, देखें नए डिजाइंस
Image Credit- Pinterest/designsbyjuliette
तो अगर आप भी अपनी बहू के लिए लेटेस्ट डिजाइन के नोज पिन देख रही हैं तो ये ऑप्शंस बेस्ट हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/Etsy/Dishis Designer Jewellery
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।