क्या आपने कभी सोचा है कीबोर्ड में Space Key सबसे बड़ी क्यों होती है? 90% लोग नहीं जानते वजह

Why space key largest on the keyboard: क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि आखिर कीबोर्ड पर स्पेस की का साइज सबसे बड़ा क्यों होता है? अगर नहीं तो आज हम आपको इसके पीछे का लॉजिक बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में हर किसी को पता होना चाहिए।
Updated:- 2025-03-20, 12:53 IST
space key size

बिना कीबोर्ड के लैपटॉप और पीसी पर काम करना असंभव है। कीबोर्ड ही इन दोनों चीजों पर काम करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके बिना हम न तो कुछ लिख सकते हैं और न ही सर्च कर पाते हैं। की-बोर्ड (keyboard) पर आपको नंबर और अल्फाबेट समेत कई स्पेशल की भी नजर आती हैं। इन सबका अपना अलग-अलग उपयोग होता है। हर एक की पर अल्फाबेट, नंबर्स और स्पेशल कैरेक्टर बना होते हैं। जिनकी मदद से हम अपना काम कर पाते हैं। कीबोर्ड एक ऐसा उपकरण हैं जिसे ऑफिस समेत अनेकों जगह पर रोजाना इस्तेमाल होता है।

क्या कभी आपने कीबोर्ड पर काम करने के दौरान keys के साइज पर कभी गौर किया है, हालांकि सभी की का साइज अलग-अलग होता है, लेकिन आपने देखा होगा कीबोर्ड में स्पेस बार की सबसे बड़ी होती है। आपने कभी सोचा है आखिर क्यों स्पेस की (Space Key) का साइज बड़ा रखा जाता है? आखिर इसके पीछे क्या लॉजिक होगा। चलिए ज्यादा सोचिए मत आज हम आपको इस आर्टिकल में इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आखिर कीबोर्ड में स्पेस की को सबसे बड़ा रखने का कारण क्या होता है।

आखिर क्यों Space Key का साइज होता है बड़ा?

keyboard use

आपको बता दें जब भी हम कीबोर्ड पर काम करते हैं तो हर वर्ड को लिखने के बाद स्पेस जरूर देना होता है। ऐसे में इस key का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में यदि इसके साइज को छोटा रखा जाएगा तो इसको बार-बार दबाने में दिक्कत होगी। दरअसल, जब हम स्टेंडर्ड टाइपिंग कॉन्फिगरेशन में अपना हाथ कीबोर्ड पर रखते हैं तो उंगलियां ऊपर जबकि दोनों अंगूठे स्पेस की पर होते हैं।

ये भी पढ़ें: AI Image बनाने के लिए ये 5 वेबसाइट्स हैं बेस्ट, डिजाइनर्स और क्रिएटर्स को फ्री में मिलेंगी मनचाही तस्वीरें

space key big logic

ऐसे में हम स्पेस की बड़ा होने की वजह से दोनों अंगूठों की मदद से इसे प्रेस कर सकते हैं। इससे आपकी टाइपिंग सुविधाजनक होने के साथ स्पीड भी अच्छी आती है। तो अगली बार जब आप जब भी कीबोर्ड टाइप करें, तो इस छोटी मगर जरूरी चीज पर जरूर गौर करें।

ऐसे में यदि स्पेस बार की को छोटा बनाया गया होता तो हम टाइपिंग ठीक तरीके से नहीं कर पाते और हमें बार-बार उस key को प्रेस करने में काफी मुश्किल होती।

ये भी पढ़ें: Play Station से जुड़े इन हैक्स के बारे में नहीं जानती होंगी आप

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।